Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

IMD का ऑरेंज अलर्ट: अगले 3 घंटे बेहद अहम, 100 किमी/घंटा की रफ्तार से चल सकती हैं हवाएं

Summer express,नई दिल्ली। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने दिल्ली-एनसीआर और उत्तर भारत के कई राज्यों के लिए मौसम को लेकर गंभीर चेतावनी जारी की है। विभाग के अनुसार अगले कुछ घंटों के दौरान कई क्षेत्रों में 90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। इसके साथ ही आंधी, गरज-चमक और भारी बारिश की भी संभावना जताई गई है। मौसम की गंभीरता को देखते हुए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग के मुताबिक दिल्ली-एनसीआर, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, पश्चिमी उत्तर प्रदेश और आसपास के इलाकों में मौसम तेजी से करवट ले सकता है। बीते दिन भी दिल्ली-एनसीआर के कई हिस्सों में तेज आंधी और बारिश दर्ज की गई थी, जिससे लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली।

मानसून की रफ्तार हुई तेज

आईएमडी के अनुसार दक्षिण-पश्चिम मानसून लगातार आगे बढ़ रहा है। केरल में प्रवेश के बाद मानसून अब बिहार तक पहुंच चुका है। कर्नाटक, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु, पश्चिम बंगाल समेत दक्षिण और पूर्वी भारत के कई हिस्सों में मानसूनी गतिविधियां सक्रिय हैं।

मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले दो से तीन दिनों में मानसून महाराष्ट्र, ओडिशा, छत्तीसगढ़, झारखंड, उत्तर प्रदेश, कर्नाटक, तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी आगे बढ़ सकता है।

उत्तर भारत में बारिश और ओलावृष्टि का अलर्ट

पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से उत्तर-पश्चिम भारत में मौसम लगातार सक्रिय बना हुआ है। आईएमडी के अनुसार 13 जून तक जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, पंजाब, हरियाणा, दिल्ली, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज बारिश, आंधी और कुछ स्थानों पर ओलावृष्टि हो सकती है।

उत्तर प्रदेश के सभी 75 जिलों के लिए भी आंधी-तूफान और बारिश की चेतावनी जारी की गई है। कई इलाकों में बिजली गिरने और ओले पड़ने की आशंका जताई गई है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने से प्री-मानसून गतिविधियों में तेजी आएगी।

मध्य भारत में भी बदलेगा मौसम

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़ और विदर्भ क्षेत्र में भी बारिश का दौर शुरू होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार 12 से 17 जून के बीच इन क्षेत्रों के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम और कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। छत्तीसगढ़ में 12 जून को भारी वर्षा की संभावना जताई गई है।

इसके अलावा गरज-चमक, तेज हवाओं और बिजली गिरने की घटनाएं भी देखने को मिल सकती हैं।

पूर्वी और पूर्वोत्तर राज्यों में भारी बारिश की संभावना

बिहार, झारखंड, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और पूर्वोत्तर भारत के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक बारिश का सिलसिला जारी रहने की संभावना है। बिहार में 12 और 13 जून को भारी से अत्यधिक भारी वर्षा का पूर्वानुमान जारी किया गया है।

वहीं उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड और बिहार में 12 से 17 जून के बीच आंधी, तेज हवाओं और बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है। अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह में भी वर्षा गतिविधियां जारी रहने की संभावना है।

मौसम विभाग का कहना है कि यदि मानसून इसी गति से आगे बढ़ता रहा तो जल्द ही दिल्ली-एनसीआर समेत उत्तर भारत के अन्य हिस्सों में भी मानसून की दस्तक हो सकती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

वोट चोरी के मुद्दे पर दिल्ली में विपक्ष का शक्ति प्रदर्शन, हिमाचल से हजारों कार्यकर्ता होंगे शामिल

हिमफेड चेयरमैन महेश्वर चौहान दिल्ली रवाना, बोले- जनता की आवाज दबाने के बजाय सुने सरकार, वरना भुगतना पड़ेगा खामियाजा शिमला-: वोट चोरी के मुद्दे को लेकर रविवार को दिल्ली में होने वाली विपक्ष की रैली से पहले देश का सियासी माहौल गरमा गया है। इस प्रदर्शन में हिमाचल प्रदेश से भी बड़ी संख्या में कांग्रेस...

विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता पर सरकार से आर-पार की तैयारी, 5 नवंबर को शिमला में जुटेंगे शिक्षक

Summer express/शिमला-:हिमाचल प्रदेश में विश्वविद्यालयों की स्वायत्तता को लेकर प्रदेश सरकार और शिक्षक संगठनों के बीच टकराव बढ़ता जा रहा है। हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय शिक्षक कल्याण संघ (HPUTWA) ने राज्य सरकार के प्रस्तावित हिमाचल प्रदेश राज्य विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक, 2026 के विरोध में आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया है। संघ ने सरकार से विधेयक...

अहोई अष्टमी का व्रत कल, बच्चों की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए महिलाएं करेंगी पूजा

Summer express, अंबाला (अंकुर कपूर)। बच्चों की लंबी आयु, अच्छे स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर महिलाएं 1 नवंबर को अहोई माता का व्रत रखेंगी। व्रत को लेकर अंबाला के बाजारों में खरीदारी शुरू हो गई है। महिलाएं गन्ने, सिंघाड़े और पूजा से जुड़ी अन्य सामग्री की खरीदारी कर रही हैं। बाजारों में गन्ने...

504 करोड़ रुपये के सरकारी धन घोटाले में विक्रम वधवा को झटका, अदालत ने जमानत याचिका की खारिज

Summer express, पंचकूला। हरियाणा के सरकारी विभागों के खातों से करीब 504 करोड़ रुपये की कथित हेराफेरी के मामले में गिरफ्तार रियल एस्टेट कारोबारी विक्रम वधवा को अदालत से राहत नहीं मिली है। सीबीआई की विशेष अदालत ने उसकी नियमित जमानत याचिका खारिज कर दी। अदालत ने मामले की गंभीरता, आरोपी की कथित भूमिका और...

रिश्वत मामले में नूंह के जेई सलीम को अदालत से राहत, सबूतों के अभाव में मिली रिहाई

Summer express, नूंह। नूंह नगर योजनाकार विभाग के कनिष्ठ अभियंता (जेई) सलीम को 80 हजार रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किए जाने के मामले में नया मोड़ आ गया है। गुरुग्राम एंटी करप्शन ब्यूरो (एसीबी) की टीम अदालत में उनके खिलाफ ठोस सबूत पेश नहीं कर सकी। इसके बाद अदालत ने जेई...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.