Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

वैष्णो देवी से लौट रहे दो युवकों की सड़क हादसे में मौत, अहमदपुर फ्लाईओवर पर खड़े ट्राले से टकराई बुलेट

Summer express, रूपनगर। पंजाब के रूपनगर जिले में देर रात हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में बुलेट सवार दो युवकों की मौत हो गई। यह हादसा रूपनगर-कीरतपुर साहिब नेशनल हाईवे स्थित अहमदपुर फ्लाईओवर पर उस समय हुआ, जब उनकी मोटरसाइकिल तकनीकी खराबी के कारण सड़क किनारे खड़े एक ट्राले से जा टकराई।

जानकारी के अनुसार, रात करीब 11:25 बजे अहमदपुर फ्लाईओवर पर खड़े ट्राला नंबर HP12F-8839 से बुलेट मोटरसाइकिल (PB12AK-6358) की जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में बुलेट सवार मनी महादेव पुत्र हरपाल सिंह और हैरी पुत्र करमजीत सिंह, दोनों निवासी गांव घनौला, गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना की सूचना राहगीरों ने तुरंत सड़क सुरक्षा बल (SSF) को दी। सूचना मिलते ही एएसआई भूपिंदर सिंह, कॉन्स्टेबल जसवीर सिंह और कॉन्स्टेबल आशीष सिंह मौके पर पहुंचे और राहत कार्य शुरू किया। दोनों घायलों को एनएचएआई की एंबुलेंस से तत्काल सिविल अस्पताल रूपनगर पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि दोनों युवक सिद्ध पीठ श्री वैष्णो देवी से दर्शन कर उसी रात रूपनगर लौटे थे। इसके बाद वे बुलेट मोटरसाइकिल पर अपने गांव घनौला जा रहे थे, तभी यह हादसा हो गया।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। साथ ही ट्राला चालक की पहचान और दुर्घटना के कारणों की पड़ताल की जा रही है। हादसे के बाद मृतकों के परिवारों में शोक की लहर है और पूरे इलाके में मातम का माहौल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

स्कूल संचालिका हत्याकांड पर जयराम ठाकुर का सरकार पर तीखा हमला

Summer express, धर्मवीर , मंडी | पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने शिमला में स्कूल संचालिका की हत्या को लेकर प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को जिम्मेदार ठहराया है। उन्होंने कहा कि यदि सरकार और पुलिस प्रशासन ने समय रहते गंभीरता दिखाई होती तो इस दुखद घटना को टाला जा सकता था। मंडी...

कांग्रेस ने महिलाओं के साथ किया विश्वासघात, चुनावी वादा हुआ ढेर : पायल वैद्य

summer express,शिमला। भाजपा प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना में बार-बार किए जा रहे संशोधनों को लेकर कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने विधानसभा चुनावों के दौरान प्रदेश की महिलाओं से बड़े-बड़े वादे किए थे, लेकिन सत्ता में आते ही उन...

15 अगस्त तक मछली पकड़ने और बिक्री पर प्रतिबंध, उल्लंघन पर होगी सख्त कार्रवाई

Summer express, सुभाष , बिलासपुर | हिमाचल प्रदेश में मछलियों के प्रजनन काल को ध्यान में रखते हुए मत्स्य विभाग ने 16 जून से 15 अगस्त 2026 तक मछली पकड़ने और उसकी बिक्री पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया है। इस अवधि के दौरान प्रदेश के सभी सामान्य जलाशयों, नदी-नालों और उनकी सहायक धाराओं में मत्स्य आखेट की...

राजस्थान हादसे में हरियाणा के परिवार पर टूटा कहर, सात जनों की मौत

Summer express, मताना । राजस्थान के डूंगरगढ़ में हुए भीषण सड़क हादसे ने हरियाणा के मताना गांव के एक परिवार को पूरी तरह झकझोर कर रख दिया। हादसे में घायल सेवानिवृत्त वरिष्ठ लेखाकार ओमप्रकाश की दोहती तनवी ने भी सोमवार देर रात इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। इसके साथ ही इस दर्दनाक हादसे में...

करनाल में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

Summer express, करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नीलोखेड़ी के निकट मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.