Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भारत-अफगानिस्तान मैच के लिए धर्मशाला में सुरक्षा के कड़े इंतजाम,700 पुलिस जवान रहेंगे तैनात

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में भारत और अफगानिस्तान के बीच प्रस्तावित एकदिवसीय क्रिकेट मुकाबले को लेकर जिला पुलिस और प्रशासन ने सुरक्षा एवं यातायात प्रबंधन की व्यापक तैयारियां पूरी कर ली हैं। मैच के दौरान दर्शकों की सुरक्षा, टीमों की निर्बाध आवाजाही और शहर में सुचारू ट्रैफिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष योजना लागू की गई है।पुलिस प्रशासन के अनुसार स्टेडियम परिसर को पांच प्रमुख सुरक्षा सेक्टरों में विभाजित किया गया है। दर्शकों की एंट्री के लिए गेट नंबर-2, 3, 4 और 5 निर्धारित किए गए हैं, जहां सुरक्षा जांच के बाद ही प्रवेश दिया जाएगा। वहीं खिलाड़ियों और अधिकारियों की आवाजाही के लिए अलग व्यवस्था की गई है।

यातायात प्रबंधन को सुचारू बनाए रखने के उद्देश्य से पूरे धर्मशाला शहर को आठ ट्रैफिक सेक्टरों में बांटा गया है। एयरपोर्ट से टीमों के होटल और स्टेडियम तक के मार्गों पर विशेष निगरानी रखी जाएगी। प्रत्येक सेक्टर में पुलिस अधिकारियों और सेक्टर प्रभारियों की तैनाती की गई है, जो यातायात और सुरक्षा व्यवस्था पर लगातार नजर रखेंगे।मैच के दौरान वाहनों की पार्किंग के लिए पुलिस ग्राउंड, आईजी कार्यालय परिसर, डीसी कार्यालय पार्किंग, एसपी कार्यालय क्षेत्र, साइंस कॉम्प्लेक्स और थाड़ी ग्राउंड को मुख्य पार्किंग स्थल के रूप में चिन्हित किया गया है। इसके अलावा ट्रैफिक दबाव बढ़ने की स्थिति में कुछ सरकारी स्कूलों तथा रफर स्टेडियम में अतिरिक्त पार्किंग की व्यवस्था भी रखी गई है।पुलिस ने बताया कि पूरे आयोजन के दौरान लगभग 700 पुलिस जवान सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था संभालेंगे। स्टेडियम के भीतर और बाहर पर्याप्त संख्या में सुरक्षा कर्मी तैनात किए जाएंगे। सभी अधिकारियों और जवानों को ड्यूटी संबंधी आवश्यक दिशा-निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं।प्रशासन ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे अपने वाहन केवल निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़े करें और सड़क किनारे पार्किंग से बचें। साथ ही टीजीटी परीक्षा देने आने वाले अभ्यर्थियों से भी निर्धारित पार्किंग व्यवस्था का पालन करने को कहा गया है। स्कूल-कॉलेज के विद्यार्थियों और कर्मचारियों को वैध पहचान पत्र या प्रवेश पत्र दिखाने पर आवागमन में आवश्यक सुविधा प्रदान की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त व आयुक्त पदों पर होगी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू

Summer express, चंडीगढ़ l हरियाणा सेवा का अधिकार आयोग में मुख्य आयुक्त सहित एक आयुक्त पद पर नियुक्ति की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 1 जुलाई तक आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए राज्य सरकार ने सर्च कमेटी का गठन कर दिया है, जो प्राप्त नामों पर विचार कर वैधानिक...

एसटीएफ अंबाला ने गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को किया गिरफ्तार, विदेश से चल रहा था नेटवर्क

Summer express, अंबाला | स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) अंबाला यूनिट ने कुख्यात गैंगस्टर सचिन की पत्नी ममता रानी को गिरफ्तार किया है। ममता रानी पर आरोप है कि वह अपने पति द्वारा रूस से संचालित किए जा रहे आपराधिक नेटवर्क को भारत में वित्तीय और लॉजिस्टिक सहायता उपलब्ध करा रही थी। डीएसपी अमन के अनुसार,...

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.