Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अमेरिकी एयरस्ट्राइक में ‘ट्रेन डी अरागुआ’ का सरगना मारा गया, ट्रंप ने किया बड़ा दावा

Sunmer express, वाशिंगटन। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेना ने एक सटीक सैन्य अभियान में वेनेजुएला के कुख्यात आपराधिक संगठन ‘ट्रेन डी अरागुआ’ के शीर्ष नेता हेक्टर रस्टेनफोर्ड गुएरेरो फ्लोरेस उर्फ ‘नीनो गुएरेरो’ को मार गिराया है। ट्रंप ने इस कार्रवाई को अंतरराष्ट्रीय संगठित अपराध और आतंक नेटवर्क के खिलाफ बड़ी सफलता बताया है।

शुक्रवार को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर जारी बयान में ट्रंप ने कहा कि उनके निर्देश पर अमेरिकी सेना की साउथर्न कमांड ने एक विशेष अभियान चलाकर गैंग के सरगना को निशाना बनाया। उन्होंने दावा किया कि ‘ट्रेन डी अरागुआ’ दुनिया के सबसे खतरनाक आपराधिक संगठनों में शामिल है, जो कई देशों में हिंसक अपराधों और अवैध गतिविधियों से जुड़ा रहा है।

ट्रंप ने अपने बयान में पूर्व राष्ट्रपति जो बाइडन की सीमा सुरक्षा नीतियों की भी आलोचना की। उन्होंने कहा कि चुनाव प्रचार के दौरान उन्होंने देश को खतरनाक अपराधियों से मुक्त कराने और अपराधों के पीड़ित परिवारों को न्याय दिलाने का वादा किया था, जिसे उनकी सरकार पूरा कर रही है।

ट्रंप के अनुसार यह सैन्य कार्रवाई इस सप्ताह की शुरुआत में वेनेजुएला के सहयोग से अंजाम दी गई। उन्होंने कहा कि इस अभियान के बाद संगठन के आतंकियों के लिए कहीं भी सुरक्षित ठिकाना नहीं बचा है और उनकी सरकार ऐसे आपराधिक नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई जारी रखेगी।

अमेरिकी रक्षा मंत्री पीट हेगसेथ ने भी हमले में गुएरेरो के मारे जाने की पुष्टि की है। हालांकि, इस दावे पर वेनेजुएला सरकार की ओर से तत्काल कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मानव तस्करी और संगठित अपराधों में लिप्त है गैंग

लैटिन अमेरिकी सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार ‘ट्रेन डी अरागुआ’ एक अंतरराष्ट्रीय आपराधिक नेटवर्क है, जो मानव तस्करी, जबरन वसूली, फिरौती के लिए अपहरण, मनी लॉन्ड्रिंग, कॉन्ट्रैक्ट किलिंग और संगठित चोरी जैसी गतिविधियों में शामिल रहा है। यह गिरोह दक्षिण अमेरिका के कई देशों में सक्रिय माना जाता है और प्रवासियों के इस्तेमाल वाले कई अवैध मार्गों पर इसका प्रभाव बताया जाता है।

बताया जाता है कि संगठन का सरगना नीनो गुएरेरो पहले वेनेजुएला की टोकोरोन जेल से फरार हो गया था और लंबे समय से सुरक्षा एजेंसियों के निशाने पर था।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...

डेंटल कालेजों में सरकारी डाक्टरों के लिए आरक्षित रहेंगी स्टेट कोटे की 40 प्रतिशत सीटें

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ I हरियाणा में मास्टर आफ डेंटल सर्जरी (एमडीएस) में नए शैक्षणिक सत्र में सरकारी व निजी डेंटल कालेजों और विश्वविद्यालयों में दाखिलों की प्रक्रिया तय कर दी गई है। सरकारी संस्थानों में आधी सीटें नीट एमडीएस-2026 की आल इंडिया मेरिट और शेष सीटें हरियाणा स्टेट मेरिट के आधार पर भरी...

सीएम मीटिंग के फैसलों के क्रियान्वयन पर सरकार की नजर

Summer express,मोनिका रावत , चंडीगढ़ I मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में होने वाली बैठकों में लिए निर्णयों एवं दिए गए निर्देशों का समयबद्ध और परिणामोन्मुखी क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के लिए सरकार सख्त हो गई है। मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) के माध्यम से हर निर्णय को स्पष्ट एक्शन प्वाइंट में परिवर्तित कर उसके लिए जिम्मेदार विभाग और...

अभिलाष मौत मामले में तीन युवक गिरफ्तार, नशे के सेवन की बात आई सामने

Summer express/धर्मशाला, राहुल चावला-:कांगड़ा जिले के लंबागांव थाना क्षेत्र में 17 वर्षीय अभिलाष की मौत के मामले में पुलिस ने तीन युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस जांच में सामने आया है कि अभिलाष को 27 जुलाई को तलवाड़ गांव के समीप बरामद किया गया था। उस समय उसकी तबीयत खराब थी, जिसके बाद उसे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.