Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

Petrol-Diesel Price Update: कई शहरों में बदले ईंधन के दाम, गुरुग्राम में मिली राहत

Summer express, नई दिल्ली | अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बीच शनिवार को सरकारी तेल कंपनियों ने पेट्रोल और डीजल के नए खुदरा रेट जारी कर दिए। देश के कई शहरों में ईंधन की कीमतों में बदलाव दर्ज किया गया है, जबकि दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और कोलकाता जैसे प्रमुख महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर बने हुए हैं।

ताजा दरों के मुताबिक, गौतम बुद्ध नगर (नोएडा) में पेट्रोल 22 पैसे महंगा होकर 101.92 रुपये प्रति लीटर और डीजल 21 पैसे बढ़कर 95.37 रुपये प्रति लीटर हो गया है। वहीं, पटना में पेट्रोल 11 पैसे की बढ़ोतरी के साथ 113.65 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 14 पैसे बढ़कर 99.36 रुपये प्रति लीटर बिक रहा है।

दूसरी ओर, हरियाणा के गुरुग्राम में वाहन चालकों को राहत मिली है। यहां पेट्रोल 16 पैसे सस्ता होकर 102.77 रुपये प्रति लीटर पर पहुंच गया है, जबकि डीजल की कीमत में 14 पैसे की गिरावट दर्ज की गई है, जिससे इसका भाव 95.44 रुपये प्रति लीटर हो गया है।

विशेषज्ञों का मानना है कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल की कीमतें 87 डॉलर प्रति बैरल के करीब पहुंचने का असर घरेलू ईंधन बाजार पर भी दिखाई दे रहा है। हालांकि, फिलहाल राष्ट्रीय स्तर पर बड़े बदलाव नहीं किए गए हैं।

गौरतलब है कि देशभर में पेट्रोल और डीजल की कीमतें प्रतिदिन सुबह 6 बजे अपडेट की जाती हैं। इन कीमतों में एक्साइज ड्यूटी, वैट, डीलर कमीशन और अन्य शुल्क शामिल होने के कारण उपभोक्ताओं तक पहुंचते-पहुंचते ईंधन की कीमत मूल लागत से काफी अधिक हो जाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा का चुनाव आयोग पर हमला,बोले—लोकतंत्र में वोट का अधिकार सर्वोपरि

हिमाचल की विकास परियोजनाओं को लेकर भी उठाए सवाल Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: कांग्रेस के राष्ट्रव्यापी ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ अभियान के तहत कांग्रेस सांसद हरीश चंद्र मीणा ने धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान केंद्र सरकार और चुनाव आयोग पर निशाना साधा। उन्होंने मतदाता सूचियों से कथित तौर पर बड़े पैमाने पर नाम...

धर्मशाला में प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता,खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने बढ़ाई पुरस्कार राशि

खेल प्रतिभाओं को मिलेगा बढ़ावा, ओलंपिक-पैरालंपिक पदक विजेताओं को 5 करोड़ तक की पुरस्कार राशि Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-: जिला कांगड़ा के मुख्यालय धर्मशाला में आयोजित प्रदेश स्तरीय खेल प्रतियोगिता में प्रदेशभर से पहुंचे खिलाड़ियों का स्वागत किया गया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश विधानसभा के उप मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने खेलों के...

यमुनानगर में विजिलेंस की कार्रवाई, 9,500 रुपये रिश्वत लेते एएसआई गिरफ्तार

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा के यमुनानगर में स्टेट विजिलेंस की टीम ने रिश्वतखोरी के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एनफोर्समेंट थाने में तैनात सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) रजनी को कथित तौर पर 9,500 रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है। आरोप है कि वह रेत और बजरी से भरे खनन वाहनों को निकलने देने...

गुरुग्राम में लावारिस शवों के अंतिम संस्कार पर संकट, रामबाग श्मशान कमेटी ने नया समझौता करने से किया इनकार

Summer express, गुरुग्राम। शहर में लावारिस शवों का सम्मानजनक अंतिम संस्कार कराने की व्यवस्था प्रभावित होने लगी है। नगर निगम और मदनपुरी स्थित रामबाग श्मशान प्रबंधन कमेटी के बीच हुआ समझौता 21 अक्टूबर को समाप्त हो गया, लेकिन कमेटी ने इसे आगे बढ़ाने से इनकार कर दिया है। पांच दिन बीतने के बावजूद नगर निगम...

फरीदाबाद में परमिट के पैसों को लेकर टैक्सी चालक की हत्या, दो घंटे में आरोपी गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद, अनिल मंगला। फरीदाबाद के सेक्टर-77 में टैक्सी चालक की गला घोंटकर हत्या करने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए प्राथमिकी दर्ज होने के करीब दो घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। क्राइम ब्रांच सेंट्रल की टीम ने आरोपी कुंदन निवासी चांदपुर को काबू किया है। पुलिस की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.