Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रति खड्ड में फैला प्रदूषण का जहर, बड़ी संख्या में मरीं मछलियां

मंडी/ धर्मवीर -:जिला मंडी के बल्ह उपमंडल स्थित रति खड्ड में जल प्रदूषण का गंभीर मामला सामने आया है। खड्ड में बड़ी संख्या में छोटी मछलियां और अन्य जलीय जीव मृत अवस्था में पाए गए हैं, जिससे क्षेत्र के लोगों में चिंता का माहौल है। स्थानीय लोगों के अनुसार खड्ड के पानी का रंग अचानक काला पड़ गया है तथा पानी की गुणवत्ता में भी भारी गिरावट आई है। इसके बाद से जलीय जीवों की मौत का सिलसिला शुरू हो गया।

स्थानीय निवासियों का कहना है कि पानी से दुर्गंध आने लगी है, जिससे आसपास के क्षेत्रों में स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं और बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। प्रारंभिक तौर पर आशंका जताई जा रही है कि औद्योगिक क्षेत्र से निकलने वाला दूषित पानी अथवा किसी सीवरेज लाइन के रिसाव के कारण खड्ड का पानी प्रदूषित हुआ हो सकता है।गौरतलब है कि पिछले वर्ष भी रति खड्ड में इसी प्रकार का मामला सामने आया था, जिसमें औद्योगिक क्षेत्र से निकले दूषित पानी को प्रदूषण का संभावित कारण माना गया था। इस बार भी घटना की सूचना मिलने के बाद संबंधित विभागों को मौके पर बुलाया गया।स्थानीय लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रदूषण के स्रोत का जल्द पता लगाकर प्रभावी कार्रवाई की जाए, ताकि रति खड्ड के प्राकृतिक पर्यावरण, पेयजल स्रोतों और जलीय जीवन की सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

वही, रति पंचायत के प्रधान श्याम लाल ने बताया कि हर वर्ष खड्ड के पानी के प्रदूषित होने से जलीय जीवों की मौत हो रही है। उन्होंने कहा कि खड्ड के आसपास स्थित प्राकृतिक जल स्रोत भी इसकी चपेट में आ सकते हैं। उन्होंने बताया कि जल शक्ति विभाग की तीन उठाऊ पेयजल योजनाओं के स्रोत इसी क्षेत्र में स्थित हैं। यदि मामले को गंभीरता से नहीं लिया गया तो आसपास के कई गांवों की पेयजल व्यवस्था प्रभावित होने के साथ-साथ स्वास्थ्य संबंधी संकट भी उत्पन्न हो सकता है।मामले की गंभीरता को देखते हुए उद्योग विभाग, मत्स्य विभाग, जल शक्ति विभाग तथा हिमाचल प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों ने मौके का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पानी के नमूने एकत्रित कर जांच के लिए भेज दिए हैं। उनका कहना है कि जांच रिपोर्ट आने के बाद प्रदूषण के वास्तविक कारणों का पता लगाया जाएगा और दोषी पाए जाने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

दिशा सालियन मौत मामले में CBI जांच तेज, सीमा पाहुजा को सौंपी जिम्मेदारी

summer express , मुंबई। दिवंगत बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की पूर्व मैनेजर दिशा सालियन की मौत के मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने जांच आगे बढ़ा दी है। बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देश पर दर्ज FIR की जांच की जिम्मेदारी CBI की स्पेशल क्राइम्स यूनिट में तैनात पुलिस अधीक्षक सीमा पाहुजा को सौंपी गई...

जालंधर की बिस्कुट-नमकीन फैक्टरी में भीषण आग, लाखों का स्टॉक जलकर राख

summer express , जालंधर। लंबा पिंड चौक के पास इंडस्ट्री एरिया में देर रात बिस्कुट और नमकीन बनाने वाली फैक्टरी में अचानक आग लग गई। आग कुछ ही देर में तेजी से फैल गई और फैक्टरी से ऊंची लपटें व धुएं का गुबार उठने लगा। आग की लपटें दूर तक दिखाई देने के कारण आसपास...

झीड़ी फ्लाईओवर का निर्माण रहेगा जारी,हाईकोर्ट ने रोक लगाने से किया इनकार

Summer express/मंडी,धर्मवीर-: कीतरपुर-मनाली फोरलेन परियोजना के तहत मंडी जिले के झीड़ी में प्रस्तावित फ्लाईओवर कम अंडरपास के निर्माण को लेकर चल रहे विवाद में हाईकोर्ट ने फिलहाल निर्माण कार्य रोकने से इनकार कर दिया है। करीब 33 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए जा रहे इस प्रोजेक्ट को लेकर स्थानीय लोगों की ओर से...

अंबाला में चोरी-लूट पर पुलिस का शिकंजा, कई आरोपी गिरफ्तार

summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। जिले में बढ़ती चोरी, लूट और स्नेचिंग की वारदातों के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई तेज कर दी है। 11 और 12 सितंबर को हुई कई घटनाओं के मामलों में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी कर जांच आगे बढ़ाई है। इनमें लूट के इरादे से पुलिस कर्मचारी पर हमला करने की वारदात...

फरीदाबाद गणेश महोत्सव में पहुंचे CM सैनी और राज्यपाल, गणपति बप्पा का लिया आशीर्वाद

summer express , अनिल मंगला, फरीदाबाद। सेक्टर-12 स्थित सेंट्रल पार्क लॉन एंड बैंक्वेट में चल रहे गणेश महोत्सव 2026 के दूसरे दिन भक्तिभाव और उत्साह का माहौल रहा। आयोजन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी और राज्यपाल प्रोफेसर असीम कुमार घोष पहुंचे। दोनों ने भगवान श्री गणेश के दर्शन कर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.