Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पेट्रोल पंपों पर खुले में डीजल की बिक्री बंद,ऊना के हलवाई कारोबार पर पड़ा असर

Summer express/ऊना, राकेश -:ऊना जिले में पेट्रोल पंपों पर खुले में डीजल उपलब्ध न होने से हलवाई वर्ग की मुश्किलें बढ़ गई हैं। शादी-विवाह के सीजन और विभिन्न सामाजिक कार्यक्रमों के चलते मिठाइयों की मांग लगातार बढ़ रही है, लेकिन डीजल की कमी के कारण कारोबारियों को ऑर्डर पूरे करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।हलवाई व्यवसाय से जुड़े लोगों का कहना है कि मिठाई तैयार करने के लिए इस्तेमाल होने वाली भट्टियां मुख्य रूप से डीजल से संचालित होती हैं। पेट्रोल पंपों से खुले में डीजल नहीं मिलने के कारण उन्हें वैकल्पिक व्यवस्था अपनानी पड़ रही है। कई कारोबारियों ने मजबूरी में लकड़ी आधारित भट्टियों का उपयोग शुरू कर दिया है, जिससे उत्पादन प्रक्रिया प्रभावित हो रही है और लागत में भी वृद्धि हो रही है।

कारोबारियों के अनुसार डीजल की अनुपलब्धता का सीधा असर उनके कामकाज पर पड़ रहा है। समय पर उत्पादन नहीं हो पाने से ग्राहकों के ऑर्डर पूरे करना चुनौती बनता जा रहा है। उनका कहना है कि यदि जल्द समाधान नहीं निकाला गया तो आने वाले दिनों में शादी समारोहों और अन्य आयोजनों के लिए मिठाइयों की आपूर्ति प्रभावित हो सकती है।मिठाई कारोबारी संजय जोशी ने बताया कि डीजल न मिलने से भट्टियों का संचालन कठिन हो गया है। उन्होंने कहा कि लकड़ी से काम चलाना पड़ रहा है, जिससे अतिरिक्त समय और मेहनत लग रही है। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि हलवाई वर्ग की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए डीजल उपलब्ध करवाने के लिए उचित व्यवस्था की जाए, ताकि कारोबार सुचारू रूप से चल सके और ग्राहकों को समय पर सेवाएं मिल सकें।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिट्टे के खिलाफ ऊना में उमड़ा जनसैलाब, सीएम सुक्खू की अगुवाई में वॉकाथॉन में शामिल हुए स्कूली बच्चे और युवा

Summer express ऊना,राकेश-:ऊना के इंदिरा खेल मैदान में चिट्टे और नशे के खिलाफ आयोजित वॉकाथॉन में हजारों स्कूली बच्चों और युवाओं ने हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में जैसे ही वॉकाथॉन शुरू हुआ, युवाओं का जोश सड़कों पर नजर आया। मुख्यमंत्री के साथ चलने और सेल्फी लेने के लिए बच्चों और...

बानगंगा में अचानक बढ़ा जलस्तर, स्नान कर रहे यूपी के श्रद्धालु फंसे; होमगार्ड ने सुरक्षित निकाला

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा -:कांगड़ा के बानगंगा घाट पर बारिश के चलते अचानक जलस्तर बढ़ने से स्नान कर रहे उत्तर प्रदेश के 5-6 श्रद्धालु पानी के बीच फंस गए। स्थिति बिगड़ती देख घाट पर सुरक्षा ड्यूटी में तैनात होमगार्ड जवानों ने तुरंत मोर्चा संभाला और सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। घटना में किसी...

चुराह में ओलावृष्टि की मार, मटर की 50% फसल बर्बाद; किसानों ने मांगा मुआवजा

Summer express/चंबा, मंजूर पठान-:चुराह विधानसभा क्षेत्र की भराड़ा पंचायत में देर शाम हुई अचानक भारी ओलावृष्टि ने किसानों की मेहनत पर पानी फेर दिया। ओलावृष्टि से पंचायत के दो मुहाल में मटर की फसल को करीब 50 प्रतिशत तक नुकसान पहुंचने का अनुमान है। किसानों के मुताबिक इस नुकसान से उन्हें लाखों रुपये की आर्थिक...

ढली में 6.5 ग्राम चिट्टे के साथ दो गिरफ्तार, जांच में पंजाब तक पहुंची सप्लाई चेन..मुख्य सप्लायर भी दबोचा

Summer express/शिमला,संजू-: नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। ढली पुलिस ने 6.5 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) के साथ दो युवकों को गिरफ्तार करने के बाद मामले की जांच को आगे बढ़ाते हुए इसके मुख्य सप्लायर तक पहुंच बनाई है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए पंजाब के फाजिल्का...

पलवल में पोषण अभियान: गर्भवती महिलाओं और बच्चों को पौष्टिक आहार के प्रति किया जागरूक

summer express , सुन्दर कुंडू ,पलवल। महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पोषण अभियान के तहत जिले के आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों, गर्भवती महिलाओं और स्तनपान कराने वाली माताओं को पौष्टिक आहार और स्वास्थ्य के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इसी अभियान के तहत गांव रायदासका स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में गर्भवती महिलाओं और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.