Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

दुरुस्त वोटर लिस्ट एक दुरुस्त चुनाव और दुरुस्त लोकतन्त्र की नींव है: चित्रा सरवारा

Summer express, अंकुर कपूर, अम्बाला छावनी। टीम चित्रा संस्थापक एवं युवा नेत्री चित्रा सरवारा ने प्रदेशभर के मतदाताओं से विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision – SIR) अभियान में सक्रिय भागीदारी का आह्वान करते हुए कहा है कि लोकतंत्र की मजबूती केवल मतदान के दिन मत डालने से नहीं, बल्कि मतदाता सूची को शुद्ध, पारदर्शी और अद्यतन बनाए रखने से भी सुनिश्चित होती है। उन्होंने कहा कि 15 जून से 14 जुलाई 2026 तक चलने वाला यह विशेष अभियान प्रत्येक जागरूक नागरिक के लिए लोकतांत्रिक जिम्मेदारी निभाने का महत्वपूर्ण अवसर है।

चित्रा सरवारा ने कहा कि भारत जैसे विशाल लोकतंत्र में मतदाता सूची केवल एक प्रशासनिक दस्तावेज नहीं बल्कि लोकतांत्रिक व्यवस्था की मूल आधारशिला है। यदि मतदाता सूची में त्रुटियां हों, पात्र मतदाताओं के नाम छूट जाएं अथवा गलत विवरण दर्ज हों तो इसका सीधा प्रभाव लोकतांत्रिक प्रक्रिया की निष्पक्षता और विश्वसनीयता पर पड़ता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का यह दायित्व बनता है कि वह अपने मतदाता विवरण की जांच कर उसे सही और अद्यतन करवाए।

उन्होंने कहा कि भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार चलाए जा रहे इस विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दौरान बूथ लेवल अधिकारी (BLO) घर-घर जाकर मतदाताओं का सत्यापन करेंगे तथा गणना प्रपत्र (Enumeration Form) भरवाएंगे। नागरिकों को चाहिए कि वे इस प्रक्रिया में पूर्ण सहयोग करें और अपने परिवार से संबंधित सभी आवश्यक जानकारियां सही रूप में उपलब्ध कराएं ताकि मतदाता सूची में किसी प्रकार की त्रुटि शेष न रहे।

चित्रा सरवारा ने विशेष रूप से युवाओं, महिलाओं, वरिष्ठ नागरिकों तथा पहली बार मतदान करने वाले पात्र नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि लोकतंत्र में उनकी भागीदारी केवल अधिकार नहीं बल्कि भविष्य निर्माण की जिम्मेदारी भी है। उन्होंने कहा कि जो युवा आगामी चुनावों में पहली बार मतदान करने जा रहे हैं, वे अपने नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने को प्राथमिकता दें ताकि लोकतांत्रिक प्रक्रिया में उनकी भागीदारी सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि गणना प्रपत्र को सही जानकारी के साथ भरकर सरकार द्वारा नियुक्त बूथ लेवल अधिकारियों अथवा मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बीएलए-1 और बीएलए-2 प्रतिनिधियों के माध्यम से निर्धारित समयावधि के भीतर जमा कराया जाना चाहिए। इससे यह सुनिश्चित होगा कि किसी पात्र मतदाता का नाम सूची से वंचित न रह जाए तथा किसी भी प्रकार की त्रुटि का समय रहते निराकरण किया जा सके।

चित्रा सरवारा ने कहा कि लोकतंत्र की असली ताकत जागरूक नागरिक होते हैं। मतदान केवल सरकार चुनने का माध्यम नहीं बल्कि समाज और राष्ट्र की दिशा तय करने का अधिकार भी है। इसलिए मतदाता सूची का प्रत्येक नाम लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास और सहभागिता का प्रतीक है। उन्होंने कहा कि एक सही मतदाता सूची निष्पक्ष, पारदर्शी और मजबूत चुनाव प्रणाली की गारंटी होती है।

उन्होंने अम्बाला छावनी के नागरिकों के साथ-साथ पूरे हरियाणा के मतदाताओं से आग्रह किया कि वे अपने परिवार, मित्रों, पड़ोसियों और परिचितों को भी इस अभियान की जानकारी दें तथा उन्हें मतदाता सूची के सत्यापन एवं शुद्धिकरण के लिए प्रेरित करें। विशेष रूप से उन लोगों तक यह जानकारी पहुंचाई जाए जो किसी कारणवश अब तक अपने मतदाता विवरण को अद्यतन नहीं करवा पाए हैं।

चित्रा सरवारा ने कहा कि लोकतंत्र तभी सशक्त होगा जब प्रत्येक पात्र नागरिक का नाम मतदाता सूची में सम्मानपूर्वक दर्ज होगा और प्रत्येक मतदाता अपने अधिकार के प्रति जागरूक होगा। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि हरियाणा के नागरिक इस अभियान में बढ़-चढ़कर भाग लेकर लोकतांत्रिक मूल्यों को और अधिक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

उन्होंने अंत में कहा कि यह अभियान केवल मतदाता सूची का पुनरीक्षण नहीं, बल्कि लोकतंत्र के प्रति हमारी सामूहिक प्रतिबद्धता का उत्सव है। इसलिए प्रत्येक नागरिक आगे आए, अपने दस्तावेजों की जांच करे, आवश्यक सुधार करवाए और एक सशक्त, पारदर्शी तथा सहभागी लोकतंत्र के निर्माण में अपना योगदान सुनिश्चित करे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.