Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक डी-पार्क अग्निकांड: मुख्यमंत्री नायब सैनी ने पीड़ितों को दिया राहत का भरोसा, मुआवजे की घोषणा

Summer express, रोहतक। रोहतक के डी-पार्क में हुए भीषण अग्निकांड के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी सोमवार सुबह मौके पर पहुंचे और प्रभावित परिवारों व व्यापारियों से मुलाकात कर हालात का जायजा लिया। मुख्यमंत्री ने हादसे में जान गंवाने वाले सौरभ, कपिल और अमन के परिजनों से भी मुलाकात की तथा उन्हें सांत्वना देते हुए इस दुख की घड़ी में सरकार की ओर से हरसंभव सहायता का भरोसा दिलाया।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि हादसा शॉर्ट सर्किट के कारण हुआ। एसी का कंप्रेसर फटने के बाद आग ने तेजी से विकराल रूप धारण कर लिया, जिससे कई दुकानें और बड़े शोरूम आग की चपेट में आकर पूरी तरह जल गए। उन्होंने कहा कि जनहानि की भरपाई किसी भी कीमत पर संभव नहीं है, लेकिन सरकार प्रभावित परिवारों और कारोबारियों के नुकसान को कम करने के लिए हरसंभव प्रयास करेगी।

नायब सिंह सैनी ने कहा कि मुख्यमंत्री राहत कोष से प्रभावित लोगों को जल्द आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। इसके लिए शहरी स्थानीय निकाय विभाग (यूएलबी) नुकसान का विस्तृत आकलन कर रिपोर्ट तैयार करेगा, जिसके आधार पर राहत राशि वितरित की जाएगी। उन्होंने बताया कि अग्निकांड से प्रभावित दुकानदारों को पांच-पांच लाख रुपये, जूस विक्रेताओं को दो-दो लाख रुपये तथा रेहड़ी-फड़ी लगाने वाले लोगों को 50-50 हजार रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार इस मुश्किल समय में प्रभावित लोगों के साथ खड़ी है और उन्हें दोबारा अपना कारोबार शुरू करने में हरसंभव मदद उपलब्ध कराई जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को राहत और पुनर्वास कार्यों में तेजी लाने के निर्देश भी दिए। दौरे के दौरान डी-पार्क क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रही। पीड़ितों से मुलाकात और घटनास्थल का निरीक्षण करने के बाद मुख्यमंत्री चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शेयर-वाइज रजिस्ट्री शुरू करने की मांग, अमित शाह को पत्र

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़, 21 जून। प्रॉपर्टी कंसल्टेंट्स एसोसिएशन, चंडीगढ़ ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह  से पत्र लिखकर अपील की है कि शहर के मध्यम वर्गीय परिवारों के हितों को ध्यान में रखते हुए शेयर-वाइज प्रॉपर्टी रजिस्ट्रेशन पर लगी रोक को तत्काल प्रभाव से हटाया जाए। एसोसिएशन का कहना है कि चंडीगढ़ की...

सुंदरनगर में मामूली विवाद ने लिया हिंसक रूप, दराट से हमला कर व्यक्ति का हाथ काटा

Summer express, मंडी  | हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर क्षेत्र में देर रात मामूली कहासुनी खूनी संघर्ष में बदल गई। घर के बाहर गाड़ी का हॉर्न बजाने और गाली-गलौज का विरोध करना एक व्यक्ति को भारी पड़ गया। आरोप है कि तीन युवकों ने 45 वर्षीय व्यक्ति पर तेजधार हथियार से हमला कर...

दियोटसिद्ध में बड़ा हादसा टला :  रेत से भरा ट्रक खाई में गिरा, दो घायल

Summer express, हमीरपुर | हिमाचल प्रदेश के विश्व प्रसिद्ध सिद्धपीठ बाबा बालकनाथ धाम में रविवार सुबह एक बड़ा सड़क हादसा होते-होते टल गया। सड़क किनारे अचानक मिट्टी धंसने से रेत से लदा एक ट्रक अनियंत्रित होकर करीब 10 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। हादसे में ट्रक चालक समेत दो लोग घायल हो गए, जिन्हें...

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर ऐतिहासिक रिज मैदान में राज्यपाल ने किया योगाभ्यास

Summer express, संजू, शिमला अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर शिमला के ऐतिहासिक रिज मैदान में रविवार को भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल कविंद्र गुप्ता ने की। इस दौरान उन्होंने योग को भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर बताते हुए कहा कि आज पूरा विश्व भारतीय...

हिमाचल में मानसून की एंट्री में देरी के आसार, मौसम विभाग ने जारी किया येलो अलर्ट

Summer express, शिमला | हिमाचल प्रदेश में इस बार मानसून की दस्तक सामान्य से देर से होने की संभावना जताई जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार फिलहाल प्रदेश में ऐसी परिस्थितियां नहीं बन रही हैं, जो मानसून के तेजी से आगे बढ़ने के लिए अनुकूल हों। ऐसे में जून का तीसरा सप्ताह समाप्त होने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.