Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंचायत चुनावों की जीत का श्रेय लेने पर भाजपा पर बरसे यादविंदर गोमा, बोले- युवाओं को जल्द मिलेंगे रोजगार के अवसर

Summer express/हमीरपुर, अरविंद -: आयुष एवं युवा सेवाएं एवं खेल विभाग के मंत्री यादविंदर गोमा ने हमीरपुर स्थित सर्किट हाउस में मीडिया से बातचीत के दौरान भाजपा पर पंचायत चुनावों को लेकर राजनीति करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पंचायत प्रधान और उपप्रधान के चुनाव स्थानीय स्तर पर जनता द्वारा चुने जाते हैं, ऐसे में विजयी प्रतिनिधियों को शाल और टोपी पहनाकर किसी विशेष राजनीतिक दल से जोड़ना उचित नहीं है। गोमा ने कहा कि लोकतांत्रिक संस्थाओं को राजनीतिक लाभ के लिए इस्तेमाल करना स्वस्थ राजनीति की परंपरा के अनुरूप नहीं है।

मंत्री ने पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा प्रदेश की कानून-व्यवस्था पर उठाए गए सवालों का भी जवाब दिया। उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह नियंत्रण में है और राज्य सरकार अपराध तथा नशे के खिलाफ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रही है। गोमा ने कहा कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में नशा तस्करी और विशेष रूप से चिट्टे के कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए व्यापक अभियान चलाया जा रहा है, जिसके सकारात्मक परिणाम सामने आ रहे हैं।शिमला में हाल ही में हुई गोलीबारी की घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए मंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री ने मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया है और संबंधित एजेंसियों को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने भरोसा जताया कि दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे और प्रदेश में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखी जाएगी।रोजगार के मुद्दे पर यादविंदर गोमा ने कहा कि राज्य सरकार युवाओं को अधिक से अधिक रोजगार उपलब्ध कराने के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बताया कि आयुष विभाग में जल्द ही बैचवाइज भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी, जिससे पात्र युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। इसके अलावा युवा सेवाएं एवं खेल विभाग में भी आउटसोर्स आधार पर विभिन्न पदों पर भर्तियां शुरू करने की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि इन कदमों से प्रदेश के युवाओं के लिए रोजगार के नए द्वार खुलेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैथल डाक विभाग ने रक्षाबंधन पर राखियों की सुरक्षित डिलीवरी के लिए बढ़ाई सुविधाएं

summer express , बलिंदर कुमार ,कैथल। रक्षाबंधन के त्योहार को देखते हुए डाक विभाग ने दूर रहने वाले भाइयों तक राखियां सुरक्षित और समय पर पहुंचाने के लिए विशेष इंतजाम किए हैं। जिले के प्रधान डाकघरों और प्रमुख डाकघरों में राखी भेजने वालों की सुविधा के लिए विशेष ‘राखी बुकिंग काउंटर’ स्थापित किए गए हैं।...

हर घर तिरंगा से गुरु रविदास समरसता अभियान तक, सीएम सैनी ने बताए कार्यक्रम

summer express ,अंकुर कपूर, गुरुग्राम। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने हरियाणा निवास में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकट दिवस, हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस को लेकर प्रदेश में होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। इस दौरान उन्होंने ग्लासगो राष्ट्रमंडल खेलों में भारतीय खिलाड़ियों के शानदार प्रदर्शन...

पलवल में पटवारी-कानूनगो की हड़ताल जारी, ऑटो म्यूटेशन पोर्टल की खामियों पर जताया विरोध

summer express , सुंदर कुंडू, पलवल। ऑटो म्यूटेशन पोर्टल में तकनीकी दिक्कतों और डिजिटल फसल सर्वेक्षण में कथित खामियों के विरोध में पलवल जिले में पटवारियों और कानूनगो की हड़ताल बुधवार को भी जारी रही। दी रेवेन्यू पटवार एवं कानूनगो एसोसिएशन के आह्वान पर कर्मचारी पटवार घर परिसर में धरने पर बैठे रहे। कर्मचारियों ने स्पष्ट...

करनाल में सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच प्रशासन की सख्ती, कई कर्मचारी हिरासत में

Summer express , राकेश कुमार शर्मा, करनाल। शहर में लंबे समय से चल रही सफाई कर्मचारियों की हड़ताल के बीच बिगड़ती सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए नगर निगम ने अब अभियान तेज कर दिया है। जगह-जगह जमा कूड़े के ढेर हटाने के लिए प्रशासन ने जेसीबी, ट्रैक्टर और अन्य सफाई वाहनों को मैदान में...

सिरसा: शिक्षक के डेप्यूटेशन पर ग्रामीणों ने स्कूल में जड़ा ताला, आश्वासन पर खत्म किया धरना

summer express , सिरसा। गांव रोड़ी स्थित राजकीय प्राथमिक पाठशाला में शिक्षक को डेप्यूटेशन पर दूसरे स्कूल भेजे जाने के विरोध में बुधवार को ग्रामीणों का गुस्सा फूट पड़ा। ग्रामीणों ने स्कूल के मुख्य द्वार पर ताला लगाकर धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। करीब ढाई घंटे चले विरोध के बाद शिक्षा विभाग के अधिकारियों ने मौके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.