Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

7 करोड़ के जिमनास्टिक हॉल का एसी 70 दिनों से बंद , गर्मी में परेशान खिलाड़ी

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। खिलाड़ियों को आधुनिक और बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के दावों के बीच अंबाला छावनी स्थित वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम की बदहाल व्यवस्थाएं सवाल खड़े कर रही हैं। करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए अत्याधुनिक जिमनास्टिक हॉल का सेंट्रल एयर कंडीशनिंग सिस्टम पिछले 70 दिनों से बंद पड़ा है, जिसके चलते 100 से अधिक खिलाड़ी भीषण गर्मी में अभ्यास करने को मजबूर हैं। इसके साथ ही स्टेडियम में खिलाड़ियों को पीने के पानी जैसी बुनियादी सुविधाओं के लिए भी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जानकारी के अनुसार, खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय सुविधाएं देने के उद्देश्य से बनाए गए जिमनास्टिक हॉल में 30 मार्च को एसी सिस्टम से जुड़े कॉपर पाइप चोरी हो गए थे। इसके बाद से पूरा सेंट्रल एसी सिस्टम ठप पड़ा हुआ है। गर्मी के इस मौसम में खिलाड़ी रोजाना सुबह और शाम कई घंटे अभ्यास करते हैं, लेकिन राहत के नाम पर हॉल में केवल कुछ बड़े पंखे लगाए गए हैं, जो गर्म हवा ही दे रहे हैं।

खिलाड़ियों का कहना है कि अत्यधिक गर्मी में अभ्यास करना बेहद कठिन हो गया है, जिसका असर उनकी फिटनेस, प्रदर्शन और तैयारी पर पड़ रहा है। उनका कहना है कि राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिताओं की तैयारी कर रहे खिलाड़ियों के लिए यह स्थिति चिंता का विषय है।

इस संबंध में जिला खेल अधिकारी राम ने बताया कि खिलाड़ियों को तत्काल राहत देने के लिए हॉल में अतिरिक्त पंखे लगाए गए हैं। उन्होंने कहा कि एसी सिस्टम की मरम्मत के लिए मुख्यालय को पत्र भेजकर जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू कराने का अनुरोध किया गया है।

स्विमिंग खिलाड़ियों का भविष्य भी अधर में

वार हीरोज मेमोरियल स्टेडियम की समस्याएं केवल जिमनास्टिक हॉल तक सीमित नहीं हैं। स्टेडियम के ऑल वेदर स्विमिंग पूल का टेंडर भी अब तक नहीं हो पाया है। स्विमिंग सीजन शुरू हुए दो महीने से अधिक समय बीत जाने के बावजूद पूल बंद पड़ा है, जिससे तैराकी खिलाड़ियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

जिला तैराकी संघ का कहना है कि पूल बंद रहने से नए खिलाड़ियों का प्रशिक्षण प्रभावित हो रहा है और उन्हें निजी स्विमिंग पूलों का सहारा लेना पड़ रहा है। संघ ने मुख्यमंत्री से हस्तक्षेप कर जल्द टेंडर प्रक्रिया पूरी कराने की मांग की है ताकि खिलाड़ियों और आम लोगों को सुविधा मिल सके।

उधर जिला खेल अधिकारी राम का कहना है कि पहले से प्रशिक्षण ले रहे खिलाड़ियों की कोचिंग जारी है। हालांकि नए खिलाड़ियों के लिए स्टाफ की कमी है, जिसके लिए टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। उन्होंने उम्मीद जताई कि जल्द टेंडर पूरा होने के बाद नए खिलाड़ियों के प्रशिक्षण का कार्य भी शुरू कर दिया जाएगा।

स्टेडियम में लगातार सामने आ रही सुविधाओं की कमी और लंबित टेंडर प्रक्रियाओं ने खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में नाराजगी बढ़ा दी है। खिलाड़ियों का कहना है कि यदि समय रहते व्यवस्थाओं में सुधार नहीं किया गया तो इसका असर उनकी तैयारी और प्रदर्शन पर पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.