Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

करनाल में दर्दनाक हादसा: डंपर की चपेट में आने से दो सगे भाइयों की मौत

Summer express, करनाल। राष्ट्रीय राजमार्ग-44 पर नीलोखेड़ी के निकट मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसे में दो सगे भाइयों की मौत हो गई, जबकि उनकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब सड़क किनारे खड़ी एक कार का दरवाजा अचानक खुल गया, जिससे बाइक असंतुलित होकर सड़क पर गिर गई और पीछे से आ रहे तेज रफ्तार डंपर ने बाइक सवारों को अपनी चपेट में ले लिया।

मृतक बच्चों की पहचान नीलोखेड़ी क्षेत्र के गांव संगोहा निवासी 14 वर्षीय संकेत और 14 वर्षीय देव के रूप में हुई है। दोनों अपनी मां के साथ ननिहाल गए हुए थे। उनके मामा बाइक पर उन्हें वापस घर छोड़ने के लिए आ रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक नीलोखेड़ी के पास पहुंची, सड़क किनारे खड़ी कार के चालक ने बिना पीछे देखे अचानक दरवाजा खोल दिया। इससे बाइक सीधे कार के दरवाजे से टकरा गई और उस पर सवार चारों लोग सड़क पर गिर पड़े।

इसी दौरान पीछे से आ रहे राजस्थान नंबर के एक डंपर ने बच्चों को कुचल दिया। हादसा इतना भयावह था कि दोनों भाइयों की मौके पर ही मौत हो गई। उनकी मां और मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राथमिक उपचार के बाद मामा की हालत नाजुक होने के कारण उन्हें चंडीगढ़ स्थित पीजीआई रेफर किया गया है।

घटना के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए डंपर को कब्जे में ले लिया और चालक को गिरफ्तार कर लिया। वहीं, कार चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है।

परिजनों के अनुसार, कुछ समय पहले ही बच्चों के दादा-दादी का निधन हुआ था। अब इस हादसे ने परिवार को एक और बड़ा सदमा दे दिया है। दो मासूम बेटों की मौत से पूरे गांव संगोहा में शोक का माहौल है और परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

ट्राइसिटी में हथियार सप्लाई करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का भंडाफोड़, तीन गिरफ्तार

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़ l ट्राइसिटी में सक्रिय अपराधियों और असामाजिक तत्वों को अवैध हथियार उपलब्ध कराने वाले एक अंतरराज्यीय नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से एक पिस्टल, दो देसी कट्टे और दो जिंदा कारतूस बरामद किए हैं।...

अभिषेक बनर्जी जल्द जाएंगे जेल, ओवैसी कभी भाजपा के साथ नहीं रहे : रेखा शर्मा

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  राज्यसभा सांसद रेखा शर्मा ने पश्चिम बंगाल के प्राथमिक स्कूल भर्ती घोटाले को लेकर तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) और उसके राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी पर तीखा हमला बोला। अंबाला प्रवास के दौरान पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने दावा किया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच के चलते अभिषेक बनर्जी जल्द ही...

यमुनानगर में होटल कारोबारी को जान से मारने की धमकी, परिवार और होटल को भी निशाना बनाने की चेतावनी

Summer express, यमुनानगर l शहर के एक होटल कारोबारी को डाक के माध्यम से मिले दो धमकी भरे पत्रों ने पुलिस और प्रशासन की चिंता बढ़ा दी है। पत्रों में कारोबारी, उनके बेटे, बहन और जीजा को जान से मारने की धमकी देने के साथ-साथ होटल को आग लगाने की चेतावनी भी दी गई है। घटना...

संसाधनों की कमी पर भड़के बिजली कर्मचारी, UHBVN के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  हरियाणा विद्युत विभाग (UHBVN) में संसाधनों की कमी को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। अंबाला में विभागीय कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कार्य व्यवस्था में आ रही खामियों को उजागर करते हुए अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक के...

शहीद स्मारक का लाइट एंड साउंड शो बनेगा प्रमुख आकर्षण : अनिल विज

Summer express, अंकुर कपूर , अम्बालाl। हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने आजादी की पहली लड़ाई को समर्पित शहीद स्मारक के ओपन एयर थियेटर में तैयार किए गए अत्याधुनिक लाइट एंड साउंड शो का निरीक्षण किया। इस दौरान शो के निर्माण से जुड़ी मुंबई की टीम के निदेशक, लेखक एवं कलाकार अतुल तिवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.