Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

संसाधनों की कमी पर भड़के बिजली कर्मचारी, UHBVN के खिलाफ प्रदर्शन

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला |  हरियाणा विद्युत विभाग (UHBVN) में संसाधनों की कमी को लेकर कर्मचारियों का गुस्सा खुलकर सामने आया। अंबाला में विभागीय कर्मचारियों ने प्रदर्शन कर नारेबाजी की और कार्य व्यवस्था में आ रही खामियों को उजागर करते हुए अधिकारियों के खिलाफ विरोध जताया। कर्मचारियों का कहना है कि आधुनिक तकनीक के दौर में भी विभाग कई स्थानों पर पुराने संसाधनों के सहारे काम कर रहा है, जिससे उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं देने में दिक्कतें आ रही हैं।

प्रदर्शन के दौरान कर्मचारियों ने आरोप लगाया कि विभाग के आधुनिकीकरण के प्रयासों के बावजूद जमीनी स्तर पर आवश्यक सुविधाओं की भारी कमी बनी हुई है। उनका कहना था कि उच्च अधिकारियों की लापरवाही और अनदेखी के कारण विभाग की कार्यप्रणाली प्रभावित हो रही है, जिसकी तस्वीरें समय-समय पर सोशल मीडिया पर भी सामने आती रहती हैं।

सब यूनिट नंबर-2 के प्रधान बलवंत यादव ने बताया कि कुछ समय पहले इंडस्ट्रियल एरिया का एक हिस्सा उनके सब डिवीजन में शामिल किया गया था। इस क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले 8 से 9 गांवों के लिए न तो कोई सरकारी वाहन उपलब्ध कराया गया और न ही अतिरिक्त स्टाफ या शिकायत केंद्र की व्यवस्था की गई। ऐसे में कर्मचारियों को सीमित संसाधनों के साथ कार्य करना पड़ रहा है।

कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि संसाधनों की कमी के कारण संबंधित क्षेत्रों में बिजली संबंधी शिकायतों के निस्तारण में देरी होती है तो इसकी जिम्मेदारी विभाग के उच्च अधिकारियों की होगी। उन्होंने मांग की कि उपभोक्ताओं को बेहतर सेवाएं उपलब्ध कराने के लिए आवश्यक संसाधन और सुविधाएं जल्द उपलब्ध कराई जाएं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

व्यापार मंडल के विरोध के बाद झुकी भाजपा, गांधी चौक पर नहीं होगी जनसभा; कुमार पैलेस में होगा कार्यक्रम

Summer express/ हमीरपुर, अरविंद- -:दिवाली के त्योहार के बीच बाजार में उमड़ रही ग्राहकों की भीड़ और व्यापारियों की आपत्ति के बाद भाजपा ने अपनी प्रस्तावित जनसभा का स्थान बदल दिया है। अब 4 अक्टूबर को गांधी चौक पर होने वाली भाजपा की जनसभा कुमार पैलेस में आयोजित की जाएगी। हालांकि, पार्टी की पदयात्रा गांधी...

लुधियाना में गुरुद्वारा फायरिंग केस के आरोपी शूटर की पुलिस हिरासत में मौत

Summer express, लुधियाना। लुधियाना जिले के सुधार थाना क्षेत्र के अंतर्गत राजोआणा गांव स्थित गुरुद्वारा साहिब में हुई फायरिंग के मामले में गिरफ्तार शूटर राज सिंह उर्फ राजू की पुलिस हिरासत में मौत हो गई। पुलिस ने उसे कुछ दिन पहले गिरफ्तार किया था और मामले से जुड़े तथ्यों को लेकर पूछताछ कर रही थी।...

असम में म्यूल बैंक खातों के जरिए वित्तीय धोखाधड़ी का खुलासा, छह आरोपी गिरफ्तार

Summer express, गुवाहाटी। असम पुलिस की स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने राज्य में सक्रिय वित्तीय धोखाधड़ी के एक नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोप है कि गिरोह ऑनलाइन ठगी से हासिल रकम को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से इधर-उधर करने के लिए म्यूल बैंक खातों का इस्तेमाल कर...

हिमाचल में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की सेवाएं ठप, 110 करोड़ का बकाया बना मरीजों की परेशानी

 कांग्रेस सरकार पर बरसे राकेश जम्वाल शिमला-: भाजपा प्रदेश मुख्य प्रवक्ता एवं विधायक राकेश जम्वाल ने हिमाचल प्रदेश के सरकारी अस्पतालों, मेडिकल कॉलेजों और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों में कृष्णा डायग्नोस्टिक्स की जांच सेवाएं प्रभावित होने पर कांग्रेस सरकार को घेरा है। उन्होंने कहा कि सरकार की वित्तीय अव्यवस्था और लचर व्यवस्था का खामियाजा प्रदेश के...

धर्मशाला कॉलेज में NSUI-ABVP कार्यकर्ताओं के बीच झड़प,पोस्टर विवाद में तीन केस दर्ज

राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला डिग्री कॉलेज में छात्र संगठनों NSUI और ABVP के बीच पोस्टर लगाने को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों पक्षों के कार्यकर्ताओं के बीच हुई कहासुनी और मारपीट के बाद पुलिस ने तीन अलग-अलग मामले दर्ज किए हैं। घटना के बाद कॉलेज परिसर में तनाव की स्थिति बन...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.