Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ढाई महीने बाद परिवार से मिला बिछड़ा बच्चा, आश्रम की पहल लाई खुशियां

Summer express , मंडी अटेली (नारनौल)। मानवता और सेवा भाव की एक प्रेरणादायक मिसाल पेश करते हुए शांतिकुंज अनाथ बेसहारा आश्रम, अटेली ने परिवार से बिछड़े एक मानसिक रूप से कमजोर बच्चे को उसके परिजनों से मिलाने में सफलता हासिल की है। करीब ढाई महीने पहले यह बच्चा कनीना बस स्टैंड पर लावारिस हालत में मिला था, जिसके बाद आश्रम ने उसे अपने संरक्षण में लेकर उसकी देखभाल शुरू की थी।

बच्चा अपनी पहचान और घर का पता बताने में सक्षम नहीं था, जिसके कारण उसके परिजनों तक पहुंचना चुनौतीपूर्ण बन गया था। इसके बावजूद आश्रम के संचालक पवन कुमार राठौड़ और उनकी टीम ने हार नहीं मानी और लगातार बच्चे के परिवार की तलाश में जुटे रहे।

आश्रम की ओर से सोशल मीडिया, स्थानीय लोगों के सहयोग और अन्य माध्यमों की मदद से व्यापक स्तर पर खोज अभियान चलाया गया। लगातार प्रयासों के बाद आखिरकार बच्चे के परिवार का पता लगाने में सफलता मिली। बच्चे की मां गीता देवी और उसके मामा नानक आश्रम पहुंचे और बच्चे की पहचान की।

लंबे समय बाद बेटे को अपने सामने देखकर मां भावुक हो गईं। उन्होंने बच्चे को गले लगाकर खुशी के आंसू बहाए। मां-बेटे के मिलन का यह भावुक दृश्य वहां मौजूद सभी लोगों के लिए बेहद मार्मिक पल बन गया।

आश्रम संचालक पवन कुमार राठौड़ ने बताया कि संस्था का उद्देश्य केवल बेसहारा और जरूरतमंद लोगों को आश्रय उपलब्ध कराना नहीं है, बल्कि उन्हें उनके परिवारों से दोबारा जोड़ने का प्रयास करना भी है। उन्होंने बताया कि शांतिकुंज आश्रम अब तक 61 बिछड़े हुए लोगों को उनके परिजनों से मिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुका है।

इस सफलता ने एक बार फिर साबित कर दिया कि समर्पित प्रयास और मानव सेवा का भाव कई बिछड़े रिश्तों को फिर से जोड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.