Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला को स्मार्ट बस स्टैंड और ई-बसों की सौगात, अधूरे बस अड्डा प्रोजेक्ट पर HRTC सख्त

Summer express/धर्मशाला, राहुल-:हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने धर्मशाला को आधुनिक परिवहन सुविधाओं से जोड़ने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। HRTC के उपाध्यक्ष अजय वर्मा ने बताया कि धर्मशाला में प्रदेश की पहली अत्याधुनिक स्मार्ट वर्कशॉप और आधुनिक सुविधाओं से युक्त बस स्टैंड जनता को समर्पित किया जा रहा है। यह परियोजना स्मार्ट तकनीक, इलेक्ट्रिक चार्जिंग सुविधाओं और आधुनिक डिजाइन के साथ विकसित की गई है, जिससे यात्रियों और परिवहन सेवाओं को बेहतर सुविधाएं मिलेंगी।

अजय वर्मा ने कहा कि करीब 13 करोड़ रुपये की लागत से तैयार किए गए इस प्रोजेक्ट को स्मार्ट सिटी धर्मशाला की अवधारणा के अनुरूप विकसित किया गया है। बस स्टैंड परिसर में दो आधुनिक इलेक्ट्रिक चार्जिंग स्टेशन स्थापित किए गए हैं, जहां एक समय में चार इलेक्ट्रिक बसों को चार्ज किया जा सकेगा। उन्होंने बताया कि ये चार्जिंग सिस्टम पारंपरिक चार्जरों की तुलना में अधिक तेज और प्रभावी हैं, जिससे ई-बसों का संचालन और अधिक सुगम होगा।उन्होंने जानकारी दी कि मुख्यमंत्री द्वारा इस परियोजना का लोकार्पण किया जाएगा। इसके साथ ही धर्मशाला को तीन नई इलेक्ट्रिक बसों की भी सौगात मिलेगी, जिन्हें मुख्यमंत्री हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। इन बसों के संचालन से शहर और आसपास के क्षेत्रों में पर्यावरण अनुकूल सार्वजनिक परिवहन को बढ़ावा मिलेगा।इस अवसर पर अजय वर्मा ने वर्षों से लंबित बस स्टैंड निर्माण परियोजना पर भी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि लगभग आठ से नौ वर्ष पूर्व एक निजी कंपनी को बस अड्डे के निर्माण का जिम्मा सौंपा गया था, लेकिन अब तक परियोजना पूरी नहीं हो सकी है। लंबे समय से केवल ढांचा खड़ा होने के बावजूद निर्माण कार्य आगे नहीं बढ़ पाया है।उन्होंने आरोप लगाया कि संबंधित कंपनी की ओर से लगातार देरी की जा रही है, जिसके चलते परियोजना अधर में लटकी हुई है। वर्मा ने कहा कि HRTC अब कानूनी राय लेकर इस मामले में अदालत का दरवाजा खटखटाने की तैयारी कर रहा है ताकि परियोजना को जल्द पूरा कराया जा सके।उन्होंने बताया कि धर्मशाला में शुरू की जाने वाली तीन नई बसों के लिए परमिट आवेदन प्रक्रिया अंतिम चरण में है। क्षेत्रीय परिवहन कार्यालय (RTO) से अनुमति मिलते ही इन बसों का नियमित संचालन शुरू कर दिया जाएगा, जिससे स्थानीय लोगों को बेहतर सार्वजनिक परिवहन सुविधा उपलब्ध होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

संपत्ति विवाद और कर्ज के तनाव में युवक बना डबल मर्डर का आरोपी, चाचा और दोस्त की गोली मारकर हत्या

Summer express, पानीपत। संपत्ति विवाद और कर्ज चुकाने के दबाव ने एक युवक को इस कदर अपराध की राह पर धकेल दिया कि उसने कुछ ही घंटों के भीतर अपने चाचा और करीबी दोस्त की गोली मारकर हत्या कर दी। पंजाब के लालड़ू और हरियाणा के पानीपत में अंजाम दी गई इस सनसनीखेज वारदात ने...

NEET री-एग्जाम अभ्यर्थियों को हरियाणा रोडवेज में मुफ्त सफर, सरकार ने जारी किए आदेश

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा सरकार ने NEET पुनर्परीक्षा में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को बड़ी राहत देते हुए हरियाणा रोडवेज की बसों में निशुल्क यात्रा सुविधा देने का फैसला किया है। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर जारी इस व्यवस्था का उद्देश्य छात्रों को परीक्षा केंद्रों तक आसानी और बिना अतिरिक्त खर्च के पहुंचाना...

पंचकूला नगर निगम फंड घोटाला: IAS आरके सिंह तीन दिन के CBI रिमांड पर

Summer express, पंचकूला। पंचकूला नगर निगम फंड से जुड़े कथित करोड़ों रुपये के बैंक फ्रॉड मामले में गिरफ्तार आईएएस अधिकारी आरके सिंह को शुक्रवार को सीबीआई की विशेष अदालत में पेश किया गया। मामले की गंभीरता और जांच की आवश्यकता को देखते हुए सीबीआई ने अदालत से आरोपी का रिमांड मांगा। दोनों पक्षों की दलीलें...

नीट परीक्षा को लेकर रेलवे अलर्ट, अभ्यर्थियों की सुविधा के लिए विशेष इंतजाम

Summer express, अंकुर कपूर ,अंबाला। 21 जून को आयोजित होने वाली राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (NEET) को लेकर भारतीय रेलवे ने व्यापक तैयारियां शुरू कर दी हैं। परीक्षार्थियों की बढ़ती आवाजाही को देखते हुए अंबाला रेल मंडल ने प्रमुख स्टेशनों पर विशेष प्रबंध करने का निर्णय लिया है, ताकि परीक्षा देने आने वाले विद्यार्थियों और...

खड़ी कार बनी मासूम की मौत का कारण, दम घुटने से पांच वर्षीय बच्ची ने तोड़ा दम

Summer express, चाईबासा। झारखंड के पश्चिमी सिंहभूम जिले में एक दर्दनाक हादसे में पांच वर्षीय बच्ची की जान चली गई। चाईबासा सदर थाना क्षेत्र के तुंगरी इलाके में खेलते समय एक लावारिस खड़ी कार के अंदर फंस जाने से बच्ची की कथित तौर पर दम घुटने से मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, मृतक बच्ची...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.