Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार शातिर बदमाश गुरजीत सिंह दोबारा गिरफ्तार, 20 दिन बाद अंबाला से दबोचा

Summer express, करनाल। जिला नागरिक अस्पताल के कैदी वार्ड से फरार हुए कुख्यात बदमाश गुरजीत सिंह को पुलिस की सीआईए टीम ने करीब 20 दिन बाद दोबारा गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी को अंबाला से पकड़ने में सफलता हासिल की। गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने राहत की सांस ली है और अब फरारी के दौरान उसे शरण देने वाले लोगों व मददगारों की पहचान के लिए जांच तेज कर दी है।

जानकारी के अनुसार, गुरजीत सिंह को 25 मई को मेरठ रोड स्थित आवर्धन नहर के पास पुलिस मुठभेड़ के दौरान गोली लगने के बाद गिरफ्तार किया गया था। घायल अवस्था में उसे उपचार के लिए जिला नागरिक अस्पताल के कैदी वार्ड में भर्ती कराया गया था। हालांकि, 28 मई की रात वह पुलिस सुरक्षा को धता बताते हुए अस्पताल से फरार हो गया था।

चार पुलिसकर्मियों की मौजूदगी में हुआ था फरार

पुलिस ने आरोपी की सुरक्षा के लिए चार पुलिसकर्मियों को तैनात किया था, लेकिन इसके बावजूद वह देर रात कैदी वार्ड से भाग निकलने में सफल रहा। जब ड्यूटी पर मौजूद पुलिसकर्मियों ने वार्ड की जांच की तो आरोपी वहां नहीं मिला और केवल उसकी हथकड़ी बरामद हुई। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया था और सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े हुए थे। मामले में लापरवाही बरतने के आरोप में चार पुलिसकर्मियों को निलंबित भी किया गया था।

कई राज्यों में वांछित है गुरजीत सिंह

पुलिस के अनुसार पंजाब के खरड़ निवासी गुरजीत सिंह पर लूट, फायरिंग और अन्य गंभीर आपराधिक मामलों के कई केस दर्ज हैं। वह हरियाणा समेत विभिन्न राज्यों की पुलिस के लिए वांछित अपराधी रहा है। तरावड़ी पेट्रोल पंप पर लूट और फायरिंग की वारदात के बाद पुलिस उसकी लगातार तलाश कर रही थी।

पेट्रोल पंप लूटकांड में आया था नाम

पुलिस जांच में सामने आया था कि 2 मई की तड़के गुरजीत सिंह बिना नंबर प्लेट की बाइक पर तरावड़ी स्थित चौधरी पेट्रोल पंप पहुंचा था। पेट्रोल भरवाने के बाद उसने पिस्तौल के बल पर कैश लूटने का प्रयास किया। विरोध करने पर उसने फायरिंग भी की, हालांकि कोई हताहत नहीं हुआ। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरों में रिकॉर्ड हो गई थी, जिसके आधार पर पुलिस आरोपी तक पहुंची थी।

फरारी के नेटवर्क की होगी जांच

अस्पताल से फरार होने के बाद सीआईए टीम लगातार विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही थी। मुखबिर तंत्र और तकनीकी निगरानी की मदद से आखिरकार आरोपी को अंबाला से गिरफ्तार कर लिया गया। अब पुलिस उससे पूछताछ कर यह पता लगाएगी कि फरारी के दौरान वह किन-किन ठिकानों पर रहा, किसने उसकी मदद की और उसके संपर्क में कौन-कौन लोग थे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पूछताछ में कई महत्वपूर्ण खुलासे होने की संभावना है। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि अस्पताल से फरार होने की साजिश में किसी अंदरूनी व्यक्ति या सहयोगी की भूमिका तो नहीं थी। मामले में किसी की संलिप्तता सामने आने पर उसके खिलाफ भी सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.