Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंबाला छावनी: वार्ड-20 में जलभराव बना मुसीबत, पार्षद की कार्यशैली पर उठे सवाल

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला छावनी। वार्ड नंबर-20 के सत्संग विहार क्षेत्र में रहने वाले लोग इन दिनों जलभराव और उससे पैदा हो रही समस्याओं के कारण भारी परेशानियों का सामना कर रहे हैं। स्थानीय निवासियों का आरोप है कि कॉलोनी में लंबे समय से पानी जमा है, जिससे सांप, बिच्छू और अन्य जहरीले कीड़े-मकोड़ों का खतरा लगातार बढ़ता जा रहा है। हालात ऐसे हैं कि लोग भय के माहौल में जीवन बिताने को मजबूर हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि कॉलोनी की गलियों और खाली स्थानों पर खड़ा पानी बीमारी और खतरे दोनों का कारण बन रहा है। बच्चों को घरों से बाहर खेलने भेजने में अभिभावक डर महसूस कर रहे हैं, जबकि बुजुर्गों के लिए भी बाहर निकलना जोखिम भरा हो गया है।

निवासियों ने वार्ड के पार्षद पर भी नाराजगी जताते हुए कहा कि चुनाव के बाद उन्होंने पार्षद को क्षेत्र में शायद ही कभी देखा हो। लोगों का आरोप है कि कई बार शिकायतें करने और फोन के माध्यम से संपर्क करने की कोशिश के बावजूद उनकी समस्याओं की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है।

स्थानीय महिलाओं और बुजुर्गों का कहना है कि जलनिकासी की उचित व्यवस्था नहीं होने के कारण स्थिति लगातार गंभीर होती जा रही है। सफाई व्यवस्था भी प्रभावित है और संबंधित कर्मचारियों द्वारा विभिन्न कारण बताकर समस्या के समाधान से बचा जा रहा है।

क्षेत्रवासियों ने प्रशासन और जनप्रतिनिधियों से जल्द से जल्द जलभराव की समस्या का समाधान कराने की मांग की है। उनका कहना है कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो बारिश के मौसम में हालात और भी खराब हो सकते हैं, जिससे लोगों की सुरक्षा और स्वास्थ्य दोनों पर खतरा बढ़ जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सुक्खू का भाजपा पर हमला, बोले- व्हाइट पेपर कमेटी सामने लाएगी भ्रष्टाचार के तथ्य

Summer express /शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि विपक्ष बिना मुद्दे के राजनीति कर रहा है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा कार्यकाल के दौरान कथित भ्रष्टाचार की जांच के लिए सरकार ने व्हाइट पेपर कमेटी का गठन किया है। कमेटी अपनी जांच पूरी करने...

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.