Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुख्यमंत्री ने जयराम ठाकुर पर साधा निशाना, बोले- पेपर लीक और SSC घोटाले के लिए भाजपा जिम्मेदार

Summer express/धर्मशाला ,राहुल चावला -:मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने बुधवार को धर्मशाला में सिटी बस डिपो एवं ई-चार्जिंग स्टेशन का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने तीन इंटर-सिटी बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना भी किया। मुख्यमंत्री ने स्वयं इलेक्ट्रिक बस में सवार होकर HRTC वर्कशॉप से सर्किट हाउस तक सफर किया और प्रदेश में हरित परिवहन को बढ़ावा देने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार के पहले बजट में ई-चार्जिंग स्टेशन स्थापित करने का एजेंडा शामिल किया गया था। उन्होंने कहा कि सरकार हिमाचल प्रदेश को हरित राज्य बनाने और प्रदेश की जलवायु को स्वच्छ एवं सुरक्षित रखने के उद्देश्य से कार्य कर रही है। इसी दृष्टिकोण से प्रदेशभर में इलेक्ट्रिक वाहनों और ग्रीन हाइड्रोजन को बढ़ावा दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि धर्मशाला में आवश्यकता के अनुसार जितनी बसों की जरूरत होगी, सरकार उतनी बसें उपलब्ध करवाएगी।पुलिस भर्ती पेपर लीक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर द्वारा राहुल गांधी पर लगाए गए आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री सुक्खू ने कहा कि “उल्टा चोर कोतवाल को डांटे” वाली स्थिति पैदा हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस भर्ती पेपर लीक और हमीरपुर स्थित SSC बोर्ड का कथित घोटाला भाजपा शासनकाल के दौरान हुआ, जिसे प्रदेश के सबसे बड़े भर्ती घोटालों में गिना जाता है। उन्होंने आरोप लगाया कि उस समय पेपर बेचे गए और कई अयोग्य उम्मीदवारों की नियुक्तियां हुईं। मुख्यमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार के कार्यकाल में नीट परीक्षा में भी बड़ा घोटाला सामने आया है और इसके लिए भाजपा को जवाब देना चाहिए। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने गलतियां कीं और अब सवाल कांग्रेस से पूछ रहे हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्तमान सरकार के दौरान राज्य चयन आयोग की सभी परीक्षाएं कंप्यूटर आधारित प्रणाली से करवाई जा रही हैं, जिनकी पारदर्शिता पर कोई उंगली नहीं उठा सकता। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि किसी भी भर्ती प्रक्रिया में कोई व्यक्ति गलत कार्य करते हुए पाया गया तो उसे जेल की सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

पुरानी पेंशन योजना (OPS) पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार कर्मचारियों को जीवनभर OPS देने के लिए प्रतिबद्ध है और भविष्य में अन्य पात्र कर्मचारियों को भी इसका लाभ देने पर विचार किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि भाजपा की मंशा OPS लागू करने की नहीं थी, जबकि उनकी सरकार ने कर्मचारियों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करने के लिए इसे लागू किया है। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने हिमाचल के 1600 करोड़ रुपये रोक दिए हैं, लेकिन इसके बावजूद प्रदेश सरकार कर्मचारियों के हितों से कोई समझौता नहीं करेगी। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि उनकी सरकार OPS को कभी समाप्त नहीं करेगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.