Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी से छूट देने की मांग तेज, शिक्षक महासंघ ने केंद्र से हस्तक्षेप की अपील

Summer express/शिमला,संजू-: सर्वोच्च न्यायालय के हालिया फैसले के बाद देशभर में सेवारत शिक्षकों के बीच चिंता का माहौल बन गया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता बनाए रखने के लिए कार्यरत शिक्षकों के लिए भी शिक्षक पात्रता परीक्षा (टीईटी) उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा। इसी मुद्दे को लेकर हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ ने केंद्र सरकार से हस्तक्षेप की मांग उठाई है और प्रधानमंत्री तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री के नाम ज्ञापन भेजकर वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से मुक्त करने की अपील की है।

महासंघ का कहना है कि जिन शिक्षकों की नियुक्ति उस समय की सरकारी नीतियों और निर्धारित योग्यता मानकों के आधार पर हुई थी, उन पर बाद में लागू की गई पात्रता शर्तों को थोपना न्यायसंगत नहीं है। संगठन ने इस निर्णय को अनुभवी शिक्षकों के हितों के विपरीत बताते हुए इसे पुनर्विचार योग्य बताया है।गुरुवार को हिमाचल प्रदेश शिक्षक महासंघ के पदाधिकारियों ने विभिन्न जिलों में उपायुक्तों के माध्यम से केंद्र सरकार को ज्ञापन सौंपे। महासंघ का तर्क है कि वर्ष 2010 से पहले नियुक्त हजारों शिक्षक पिछले दो से ढाई दशकों से शिक्षा व्यवस्था को मजबूती देने में योगदान दे रहे हैं। ऐसे शिक्षकों को सेवा के अंतिम वर्षों में फिर से पात्रता परीक्षा देने के लिए बाध्य करना उनके अनुभव और सेवा का उचित सम्मान नहीं माना जा सकता।महासंघ के प्रांत अध्यक्ष विनोद सूद ने कहा कि जब इन शिक्षकों का चयन हुआ था, तब टीईटी जैसी कोई अनिवार्यता लागू नहीं थी। सभी नियुक्तियां उस समय के नियमों, चयन प्रक्रिया और योग्यता मानकों के अनुरूप हुई थीं। ऐसे में वर्षों बाद नई शर्तें लागू कर उन्हें परीक्षा देने के लिए कहना प्राकृतिक न्याय और विधिक स्थिरता के सिद्धांतों के विपरीत है।उन्होंने कहा कि हाल ही में सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय और राष्ट्रीय अध्यापक शिक्षा परिषद (एनसीटीई) की अधिसूचना के संदर्भ में देशभर के लाखों शिक्षकों में भविष्य को लेकर असमंजस की स्थिति उत्पन्न हो गई है। लंबे समय से सेवाएं दे रहे शिक्षकों को अब पदोन्नति और अन्य सेवा लाभों को लेकर चिंता सताने लगी है।

महासंघ का मानना है कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम (आरटीई) 2009 लागू होने से पहले हुई नियमित नियुक्तियां पूरी तरह वैध हैं।ऐसे शिक्षकों की नियुक्तियों को बाद की पात्रता शर्तों से जोड़ना उचित नहीं है। संगठन ने यह भी कहा कि जिन शिक्षकों ने अपने जीवन के महत्वपूर्ण वर्ष शिक्षा क्षेत्र को समर्पित किए हैं, उनके सेवा अधिकारों की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।सर्वोच्च न्यायालय ने अपने फैसले में राहत देते हुए टीईटी उत्तीर्ण करने की समय-सीमा 31 अगस्त 2028 तक बढ़ा दी है। साथ ही जिन शिक्षकों की सेवा अवधि पांच वर्ष से कम शेष है, उन्हें नौकरी से हटाने का प्रावधान नहीं रखा गया है। हालांकि पदोन्नति के लिए टीईटी उत्तीर्ण करना आवश्यक होगा। इसी बिंदु को लेकर शिक्षक संगठनों में सबसे अधिक असंतोष देखा जा रहा है।विनोद सूद ने केंद्र सरकार से आग्रह किया कि संसद के माध्यम से आवश्यक कानूनी और नीतिगत कदम उठाए जाएं, ताकि वर्ष 2010 से पहले नियुक्त शिक्षकों को टीईटी की अनिवार्यता से स्थायी राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि इससे शिक्षकों के पदोन्नति अधिकार और अन्य सेवा लाभ सुरक्षित रहेंगे तथा शिक्षा व्यवस्था में स्थिरता बनी रहेगी।महासंघ ने चेतावनी दी है कि यदि इस विषय पर सकारात्मक समाधान नहीं निकला तो संगठन आगे की रणनीति तैयार करेगा। फिलहाल शिक्षक समुदाय केंद्र सरकार से संवेदनशील दृष्टिकोण अपनाने और अनुभवी शिक्षकों के हितों की रक्षा करने की उम्मीद लगाए हुए है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...

जगत नेगी का जयराम ठाकुर पर पलटवार कैमरे की तकनीकी खामी का फायदा उठाकर जनता को गुमराह कर रही भाजपा

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश विधानसभा के मानसून सत्र के पांचवें दिन राष्ट्रगान को लेकर उठा विवाद और गहरा गया। नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर की ओर से वीडियो क्लिप के आधार पर सरकार पर लगाए गए आरोपों के बाद राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने भाजपा पर तीखा हमला बोला। नेगी ने आरोप लगाया कि भाजपा...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.