Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मीर बक्श भूमि विवाद मामले में खारिज हो गई है पुनर्विचार याचिका, क्या अब सरकार को देना ही होगा मुआवजा!

Summer express/मंडी, धर्मवीर – बहुचर्चित मीर बक्श भूमि विवाद मामले में सुप्रीम कोर्ट द्वारा पुनर्विचार याचिका खारिज किए जाने के बाद एक बार फिर इस मामले ने तूल पकड़ लिया है। अब चर्चा यही है कि क्या प्रदेश सरकार को अब मुआवजे की भारी भरकम राशि देनी ही होगी या फिर कोई और विकल्प तलाशे जाएंगे। बता दें कि शीर्ष अदालत के ताजा आदेश से 19 जुलाई 2023 का फैसला बरकरार रहने के बाद अब सबकी नजरें राज्य सरकार और प्रशासन की अगली कार्रवाई पर टिक गई हैं। सुप्रीम कोर्ट ने दिव्यांशु राणा की ओर से दायर पुनर्विचार याचिका खारिज करते हुए स्पष्ट किया है कि वर्ष 2023 में दिए गए फैसले की समीक्षा का कोई आधार नहीं बनता। इसके साथ ही लंबित अंतरिम आवेदन भी निस्तारित कर दिए गए हैं। जमीन के मालिक मीर बक्श का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के मूल फैसले को आए करीब तीन वर्ष बीत चुके हैं, लेकिन आज तक उन्हें न तो जमीन मिली है और न ही कोई अंतिम समाधान निकल पाया है। उनका दावा है कि उनकी मूल भूमि विभिन्न सरकारी परियोजनाओं के उपयोग में चली गई थी, जिसके बदले समुचित भूमि या मुआवजा दिया जाना चाहिए।

क्या है मामला

भारत विभाजन के बाद वर्ष 1957 में नेरचौक-भंगरोटू क्षेत्र की करीब 110 बीघा भूमि को प्रशासन ने विस्थापित संपत्ति मानकर अपने कब्जे में ले लिया था। मीर बक्श और अन्य उत्तराधिकारियों ने दावा किया कि उनका परिवार कभी पाकिस्तान गया ही नहीं, इसलिए भूमि का अधिग्रहण अवैध था। लंबी कानूनी लड़ाई के बाद हाईकोर्ट और फिर सुप्रीम कोर्ट ने उनके पक्ष में फैसला दिया। इसके बाद उत्तराधिकारियों ने 110 बीघा भूमि के बदले करीब 1,061 करोड़ रुपये मुआवजे का दावा किया है। प्रशासन ने जमीन मुहैया करवाने के लिए मंडी, सुंदरनगर, बल्ह और नाचन क्षेत्र में जमीन चिह्नित की है। मीर बक्श ने बताया कि प्रशासन के साथ दो से तीन दौर की बातचीत हो चुकी है और उनकी ओर से प्रस्ताव भी सौंपा जा चुका है। उन्होंने कहा कि यदि पूरी जमीन देना संभव नहीं है तो कुछ भूमि और कुछ मुआवजा राशि देने पर भी विचार किया जा सकता है, लेकिन मामले का समाधान अब और लंबित नहीं रहना चाहिए। मामले में देरी से नाराज मीर बक्श ने अब हाईकोर्ट का दरवाजा भी खटखटाया है। उनका कहना है कि अदालत के आदेश के बावजूद फैसला धरातल पर नहीं उतर पाया है। इसलिए समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

35 युवाओं को गुर सिखाए, अवसर पहचानकर पहल करना जरूरी

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज लांडरां स्थित चंडीगढ़ कॉलेज ऑफ टेक्नोलॉजी (सीसीटी) में बुधवार को तीन दिवसीय ‘माई भारत फ्यूचर यूथ लीडरशिप बूटकैंप’ का आगाज हुआ। कार्यक्रम में 35 युवाओं ने हिस्सा लिया। बूटकैंप का उद्देश्य युवाओं में नेतृत्व क्षमता, बेहतर कम्युनिकेशन, टीमवर्क, निर्णय लेने की क्षमता और सामाजिक जिम्मेदारी की भावना विकसित करना है।कार्यक्रम...

कॉमनवेल्थ खेल: पदक विजेता 24 खिलाड़ियों पर 13.97 करोड़ रुपये के पुरस्कारों की बौछार

मोनिका रावत | पंचकूलासमर न्यूजहरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं और प्रतिभागी खिलाड़ियों को सम्मानित किया। समारोह में प्रदेश के 24 खिलाड़ियों को कुल 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार प्रदान किए गए।मुख्यमंत्री ने कहा कि...

सुपर-सक्शन मशीनों से निकाली जा रही गाद; जमालपुर एसटीपी पर घटेगा दबाव

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज पुराने शहर के ढोका मोहल्ला और आसपास के निचले इलाकों में लंबे समय से बनी जलभराव की समस्या को दूर करने के लिए नगर निगम ने बड़ा अभियान शुरू किया है। गऊघाट गुरुद्वारा के पास लंबे समय से चोक पड़ी 78 इंच व्यास की सीवर लाइन की सफाई के लिए...

पंजाब में स्वाइन फ्लू के 70 नए मामले आए स्वास्थ्य मंत्री बोले- घबराने की जरूरत नहीं

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब में अगस्त के दौरान स्वाइन फ्लू यानी एच1एन1 के करीब 70 नए मामले सामने आए हैं। जनवरी से जुलाई तक हर महीने मामलों की संख्या एक अंक में थी, लेकिन अगस्त में अचानक बढ़ोतरी हुई है। स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह ने कहा कि फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है और लोगों...

अमेरिका में वीजा रद्द होने की खबर से पंजाबी समुदाय में बढ़ी चिंता

समर न्यूज | चंडीगढ़ अमेरिका में 2 लाख तक पर्यटक और कारोबारी वीजा रद्द किए जाने की संभावित योजना ने पंजाबियों के बीच चिंता बढ़ा दी है। अमेरिकी प्रशासन उन विदेशी नागरिकों के बी1 और बी2 वीजा रद्द करने की तैयारी में है, जिन्होंने अमेरिका में प्रवेश के बाद शरण के लिए आवेदन किया है...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.