Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

रोहतक सिविल अस्पताल में लापरवाही का आरोप, डेढ़ माह के बच्चे को एक्सपायरी ग्लूकोज चढ़ाने का मामला

Summer express, रोहतक। सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है, जहां डेढ़ माह के एक बच्चे को कथित तौर पर एक्सपायरी ग्लूकोज फ्लूइड चढ़ाए जाने का आरोप लगा है। मामले के सामने आने के बाद अस्पताल प्रशासन पर सवाल खड़े हो गए हैं।

जानकारी के अनुसार, मां मुस्कान सैनी ने आरोप लगाया कि उनके बच्चे को सांस लेने में दिक्कत और कफ की शिकायत के चलते बुधवार रात अस्पताल लाया गया था। आरोप है कि ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने इलाज में लापरवाही बरती और बच्चे को जो ग्लूकोज चढ़ाया गया, उसकी एक्सपायरी मई महीने में ही हो चुकी थी। परिजनों का यह भी आरोप है कि शिकायत करने के बावजूद स्टाफ ने मामले को गंभीरता से नहीं लिया।

घटना के बाद मामला तूल पकड़ने लगा और उच्च अधिकारियों तक पहुंचने पर अस्पताल प्रशासन हरकत में आया। सीनियर मेडिकल ऑफिसर (SMO) डॉ. पुष्पेंद्र ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शुक्रवार को एक आपातकालीन बैठक बुलाई है। इस बैठक में बाल रोग विभाग के एचओडी को भी पूरे रिकॉर्ड सहित तलब किया गया है।

एसएमओ ने कहा कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है—स्टोर से लेकर वार्ड तक सभी स्तरों पर लापरवाही की जांच होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि जांच में जो भी डॉक्टर या कर्मचारी दोषी पाया जाएगा, उसके खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मेडिकल डिवाइस पार्क और किशाऊ बांध पर CM सुक्खू का भाजपा पर हमला,बोले- प्रदेश हितों से नहीं होने देंगे समझौता

Summer express/शिमला, संजू -:प्रदेश विश्वविद्यालय में आयोजित उद्घाटन और शिलान्यास कार्यक्रम में पहुंचे मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मेडिकल डिवाइस पार्क और किशाऊ बांध परियोजना को लेकर पूर्व भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला। मुख्यमंत्री ने आरोप लगाया कि पिछली सरकार ने हिमाचल प्रदेश के हितों के साथ समझौता किया, जबकि उनकी सरकार प्रदेश और...

सुपर-स्पेशियलिटी डॉक्टरों को मिलेगा नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस, स्वास्थ्य सेवाओं के आधुनिकीकरण पर सरकार का जोर

Summer express/ शिमला, संजू -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने प्रदेश में स्वास्थ्य सेवाओं को और अधिक सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से सुपर-स्पेशियलिटी चिकित्सकों को नॉन-प्रैक्टिसिंग अलाउंस (एनपीए) प्रदान करने की घोषणा की है। यह घोषणा उन्होंने स्वास्थ्य विभाग की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए की। मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेशवासियों...

हैदराबाद में नकली पनीर का बड़ा भंडाफोड़, 825 किलो मिलावटी पनीर जब्त

Summer express, हैदराबाद। हैदराबाद में खाद्य सुरक्षा को लेकर बड़ी कार्रवाई में मिलावटी पनीर का खुलासा हुआ है। कमिश्नर टास्क फोर्स ने शहर में छापेमारी कर करीब 825 किलोग्राम संदिग्ध और नकली पनीर जब्त किया है। इस कार्रवाई के बाद मिलावट के बड़े नेटवर्क का पर्दाफाश हुआ है। 45 दुकानों और 8 फैक्ट्रियों पर छापेमारी...

अमृतसर बॉर्डर पर बड़ी सफलता: AK-47 सहित भारी हथियारों की खेप बरामद, एक आरोपी गिरफ्तार

Summer express, अमृतसर। भारत-पाकिस्तान अंतरराष्ट्रीय सीमा पर सुरक्षा बलों ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए हथियारों की एक बड़ी खेप बरामद की है। सीमा सुरक्षा बल (BSF) के जवानों ने एके-47 राइफल, 25 विदेशी पिस्तौल, 368 कारतूस और 47 मैगजीन जब्त किए हैं। जानकारी के अनुसार, BSF ने इस कार्रवाई के दौरान एक भारतीय नागरिक...

उदयपुर-किलाड़ सड़क परियोजना से पांगी घाटी को मिलेगा विकास का नया आयाम: सांसद हर्ष महाजन

Summer express/शिमला-: राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन ने सीमा सड़क संगठन (बीआरओ) के मुख्य अभियंता राजीव कुमार के साथ बैठक कर हिमाचल प्रदेश की प्रमुख सड़क परियोजनाओं और आधारभूत ढांचे के विकास पर विस्तृत चर्चा की। बैठक का मुख्य केंद्र उदयपुर-किलाड़ सड़क के पक्कीकरण कार्य और सीमावर्ती क्षेत्रों में सड़क संपर्क को मजबूत बनाने की योजनाएं...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.