Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर फायरिंग, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, रोहतक। महम से कांग्रेस विधायक बलराम दांगी के कार्यालय पर देर रात अज्ञात हमलावरों ने फायरिंग कर दी। घटना में कार्यालय पर चार गोलियां चलाई गईं, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार, चलाई गई गोलियों में से दो कार्यालय के मुख्य दरवाजे के शीशे को भेदते हुए आर-पार निकल गईं, जबकि अन्य दो गोलियां एल्युमिनियम के दरवाजे में धंस गईं। घटना के समय कार्यालय में कोई अप्रिय स्थिति नहीं बनी, लेकिन फायरिंग की वारदात ने सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं।

सूचना मिलते ही महम थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों ने विधायक बलराम दांगी से भी मुलाकात कर घटना के संबंध में जानकारी जुटाई।

पुलिस का कहना है कि हमलावरों की पहचान और वारदात के कारणों का पता लगाने के लिए विभिन्न पहलुओं पर जांच की जा रही है। फिलहाल अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गौरतलब है कि महम विधानसभा क्षेत्र हरियाणा की राजनीति में विशेष महत्व रखता है। यह क्षेत्र ऐतिहासिक महम कांड के साथ-साथ पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी देवीलाल और वरिष्ठ कांग्रेस नेता आनंद सिंह दांगी की राजनीतिक विरासत के लिए भी जाना जाता है। पिछले विधानसभा चुनाव में आनंद सिंह दांगी के पुत्र बलराम दांगी ने कांग्रेस उम्मीदवार के रूप में जीत दर्ज की थी। उनका कार्यालय महम कस्बे के मुख्य मार्ग पर स्थित है, जहां यह फायरिंग की घटना हुई।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक शुरू : 2600 पटवारियों को राहत देने पर मंथन, टीचर ट्रांसफर पॉलिसी भी एजेंडे में

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक और कर्मचारी हितों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। विशेष रूप से 2600 नव-नियुक्त पटवारियों को राहत देने और शिक्षकों की...

अंबाला में बिजली कर्मचारियों ने लगाया रक्तदान शिविर, लोगों को किया जागरूक

Summer express, अंकुर कपूर,अंबाला। अंबाला छावनी में उत्तर हरियाणा बिजली वितरण निगम के कर्मचारियों ने समाज सेवा की मिसाल पेश करते हुए रक्तदान शिविर का आयोजन किया। “ऊर्जा हमारी पहचान और रक्तदान हमारा सम्मान” थीम के तहत आयोजित इस शिविर में निगम के अधिकारियों और कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।...

भीषण गर्मी के बीच अंबाला में किसानों ने शुरू की धान की रोपाई, पानी की कमी बनी चुनौती

Summer express, अंकुर कपूर, अंबाला। हरियाणा में भीषण गर्मी और बारिश की कमी के बावजूद अंबाला जिले के किसान धान यानी जीरी की फसल की बुवाई में जुट गए हैं। किसानों ने अपने खेतों में धान की रोपाई और बुवाई का कार्य शुरू कर दिया है। मानसून के करीब होने और समय पर फसल तैयार...

खाद के लिए किसान परेशान, सरकार सिर्फ कागजी व्यवस्था में उलझी : सैलजा

Summer express, सिरसा। हरियाणा में यूरिया और डीएपी खाद की बढ़ती किल्लत को लेकर कांग्रेस सांसद कुमारी सैलजा ने राज्य सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि हर फसल सीजन में किसानों को खाद के लिए लंबी कतारों में खड़ा होना पड़ता है, जबकि सरकार जमीनी समस्याओं के समाधान के बजाय पोर्टल, सत्यापन...

गुरुग्राम के हरसरू में 33 दिन तक बदलेगा ट्रैफिक रूट, भारी वाहनों की एंट्री पर रोक

Summer express, गुरुग्राम। गुरुग्राम के हरसरू गांव में सड़क निर्माण कार्य के चलते 22 जून से 25 जुलाई तक यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया गया है। इस दौरान संबंधित मार्ग पर भारी वाहनों के आवागमन पर पूरी तरह प्रतिबंध रहेगा। ट्रैफिक को सुचारू बनाए रखने के लिए यातायात पुलिस ने वैकल्पिक मार्ग निर्धारित किए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.