Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चानौत में पानी को लेकर संघर्ष तेज, प्रशासन और अनशनकारियों के बीच बढ़ा गतिरोध

Summer express, जींद। गांव चानौत में पेयजल आपूर्ति की मांग को लेकर चल रहा आंदोलन अब प्रशासन और धरना कमेटी के बीच टकराव का रूप लेता जा रहा है। एक तरफ प्रशासन आंदोलन समाप्त कर बातचीत के माध्यम से समाधान निकालने की बात कह रहा है, जबकि दूसरी ओर अनशनकारी अपनी मांगों पर अडिग रहते हुए आंदोलन जारी रखने का ऐलान कर चुके हैं। पानी की मांग को लेकर चल रहा धरना शनिवार को 35वें दिन और आमरण अनशन 11वें दिन में प्रवेश कर गया।

उपायुक्त राहुल नरवाल ने को कैंप कार्यालय में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आमरण अनशन पर बैठे बुजुर्गों की बिगड़ती स्वास्थ्य स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि आंदोलनकारियों के स्वास्थ्य को देखते हुए उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जाना चाहिए। उपायुक्त ने ग्रामीणों से धरना समाप्त कर संवाद के रास्ते आगे बढ़ने की अपील करते हुए सुझाव दिया कि गांव में पांच सदस्यीय वाटर एंड सैनिटेशन कमेटी का गठन किया जाए। उन्होंने भरोसा दिलाया कि प्रशासन चानौत को एक विकसित और आदर्श गांव बनाने के लिए हरसंभव सहयोग देने को तैयार है।

वहीं, गांव चानौत में अनशनकारियों ने पत्रकारों के समक्ष अपना पक्ष रखते हुए कहा कि वे किसी दबाव, प्रलोभन या बहकावे में नहीं हैं, बल्कि गांव के पेयजल अधिकार के लिए स्वेच्छा से आमरण अनशन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई केवल वर्तमान जरूरतों के लिए नहीं, बल्कि गांव के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए भी लड़ी जा रही है। आंदोलनकारियों ने आरोप लगाया कि प्रशासन समस्या का स्थायी समाधान निकालने के बजाय उनकी आवाज को दबाने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्हें राजली हेड से पानी की आपूर्ति स्वीकार नहीं है और वे अपनी मूल मांग से पीछे नहीं हटेंगे।

अनशनकारियों की ओर से जारी शपथपत्र में कहा गया है कि यदि आंदोलन के दौरान उनके स्वास्थ्य या जीवन को किसी प्रकार की क्षति पहुंचती है तो इसके लिए विधायक विनोद भयाना और संबंधित प्रशासनिक अधिकारी जिम्मेदार होंगे। इस बीच स्वास्थ्य जांच में 81 वर्षीय टेकराम दूहन और बलवान दूहन का रक्तचाप काफी कम पाया गया है। वहीं राजकुमार धानक की हृदयगति बढ़ी हुई दर्ज की गई, जबकि दिलबाग दूहन को लगातार उल्टी की शिकायत बताई गई है, जिससे आंदोलनकारियों की सेहत को लेकर चिंता बढ़ गई है।

इस आंदोलन को राजनीतिक समर्थन भी मिलने लगा है। जननायक जनता पार्टी के युवा प्रदेशाध्यक्ष दिग्विजय चौटाला ने चानौत पहुंचकर आंदोलन का समर्थन किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की ओर से अब तक गांव के लोगों की मांगों को लेकर कोई स्पष्ट प्रतिक्रिया नहीं आई है। चौटाला ने मांग की कि चानौत गांव को भाखड़ा नहर से ही पानी उपलब्ध कराया जाए और इसके अलावा कोई अन्य व्यवस्था ग्रामीणों को स्वीकार नहीं होगी। इससे साफ है कि पानी के मुद्दे पर चानौत में संघर्ष अभी थमने वाला नहीं है और आने वाले दिनों में यह आंदोलन और तेज हो सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.