Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

21 जून को कांगड़ा के 12 केंद्रों में आयोजित होगा नीट री-एग्जाम, प्रशासन ने किए व्यापक इंतजाम

धर्मशाला, राहुल -: कांगड़ा जिला में 21 जून को राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) री-एग्जाम का आयोजन 12 परीक्षा केंद्रों में किया जाएगा। परीक्षा के शांतिपूर्ण, पारदर्शी और सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए जिला प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं। इस संबंध में उपायुक्त कार्यालय में आयोजित समीक्षा बैठकों में सुरक्षा, यातायात प्रबंधन और परीक्षा केंद्रों की व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।

उपायुक्त कांगड़ा हेमराज बैरवा ने बताया कि परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरती जाएगी। परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं और इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के दुरुपयोग को रोकने के लिए जामर लगाने की व्यवस्था भी सुनिश्चित की गई है। उन्होंने कहा कि इस बार परीक्षा संचालन में स्थानीय पुलिस के साथ-साथ आईटीबीपी (ITBP) का सहयोग भी लिया जा रहा है, जिससे सुरक्षा व्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने बताया कि नीट री-एग्जाम दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित किया जाएगा। वहीं विशेष रूप से सक्षम अभ्यर्थियों को नियमानुसार अतिरिक्त समय दिया जाएगा और उनकी परीक्षा शाम 6:20 बजे समाप्त होगी। परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक परीक्षा केंद्रों में प्रवेश की अनुमति होगी।उपायुक्त ने सभी अभ्यर्थियों से निर्धारित समय से पहले परीक्षा केंद्र पहुंचने और परीक्षा से जुड़े दिशा-निर्देशों का पालन करने की अपील की। उन्होंने कहा कि समय पर पहुंचने से प्रवेश द्वारों पर भीड़भाड़ से बचा जा सकेगा और परीक्षा प्रक्रिया सुचारू रूप से संचालित होगी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मंडी में बाल सुरक्षा कानूनों पर पुलिस कर्मियों के लिए कार्यशाला आयोजित

Summer express, धर्मवीर, मंडी | मंडी में महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में बाल सुरक्षा और बाल अधिकार संरक्षण से जुड़े विभिन्न अधिनियमों और उनमें हुए बदलावों की विस्तार से जानकारी दी गई। कार्यशाला के दौरान किशोर न्याय अधिनियम-2015,...

धर्मशाला वन मंडल में जंगलों में आग के 80 मामले, 347 हेक्टेयर वन क्षेत्र प्रभावित

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला  | धर्मशाला वन मंडल के अंतर्गत जंगलों में आग लगने की घटनाएं लगातार बढ़ती जा रही हैं। धर्मशाला शहर के समीप सराह और बनडी क्षेत्र में जंगलों में आग लगने के दो मामले सामने आए, जिन पर वन विभाग की टीम ने करीब साढ़े चार घंटे की कड़ी मशक्कत के...

हमीरपुर में निक्षय मित्रों ने 140 टीबी मरीजों को लिया गोद

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | टीबी मुक्त भारत अभियान के तहत हमीरपुर जिला में निक्षय मित्र लगातार आगे आ रहे हैं। सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम में विभिन्न बैंकों, निजी स्कूलों, एनजीओ और व्यापार मंडल ने 140 टीबी मरीजों को गोद लिया। आगामी छह महीने तक ये निक्षय मित्र मरीजों की देखभाल करेंगे और...

आईएचएम के विशेषज्ञों ने जेल कैदियों को सिखाए कुकिंग के गुर

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | हमीरपुर जिला कारागार में सजायाफ्ता कैदियों को भविष्य में स्वरोजगार के अवसर उपलब्ध करवाने और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने एक विशेष पहल की है। होटल प्रबंधन संस्थान (आईएचएम) हमीरपुर के सहयोग से कैदियों के लिए पांच दिवसीय कुकिंग प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित...

हरियाणा कैबिनेट की अहम बैठक शुरू : 2600 पटवारियों को राहत देने पर मंथन, टीचर ट्रांसफर पॉलिसी भी एजेंडे में

Summer express, अंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार की महत्वपूर्ण कैबिनेट बैठक सोमवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी की अध्यक्षता में शुरू हुई। बैठक में प्रदेश के विभिन्न प्रशासनिक और कर्मचारी हितों से जुड़े कई अहम प्रस्तावों पर चर्चा की जा रही है। विशेष रूप से 2600 नव-नियुक्त पटवारियों को राहत देने और शिक्षकों की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.