Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ऊना में चलते-चलते HRTC बस में लगी आग, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

Summer express/ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में शनिवार को एक बड़ा हादसा उस समय टल गया, जब हिमाचल परिवहन निगम (HRTC) की एक चलती बस में अचानक आग लग गई। बस तलवाड़ा से बद्दी की ओर जा रही थी। जानकारी के अनुसार, ऊना शहर को पार करने के कुछ ही देर बाद बस के बोनट से धुआं और आग की लपटें निकलने लगीं। राहगीरों और अन्य वाहन चालकों ने बस चालक को इसकी सूचना दी।

चालक ने तुरंत बस को सुरक्षित स्थान पर रोका और बिना समय गंवाए बस में सवार यात्रियों को बाहर निकालना शुरू कर दिया। उस समय बस में करीब 10 से 12 यात्री मौजूद थे। चालक ने अपने पास मौजूद पानी की बोतलों की मदद से शुरुआती आग पर काबू पाने का प्रयास किया। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने भी सहयोग करते हुए आग बुझाने में मदद की, जिससे आग फैलने से पहले ही नियंत्रित कर ली गई।बस चालक ने बताया कि बाद में बस को पीछे करते समय एक बार फिर आग भड़क उठी, लेकिन इस पर भी तुरंत काबू पा लिया गया। घटना में किसी यात्री को चोट नहीं आई और सभी सुरक्षित हैं। आग लगने से बस को भी अधिक नुकसान नहीं पहुंचा।घटना की सूचना चालक ने परिवहन निगम के वरिष्ठ अधिकारियों को दे दी है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सिविल अस्पताल में महिला की संदिग्ध मौत पर हंगामा, मायके-ससुराल पक्ष भिड़े

Summer express , चरखी दादरी। सिविल अस्पताल में  रात एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत के बाद मायके और ससुराल पक्ष के लोग आमने-सामने आ गए। महिला की मौत को लेकर दोनों पक्षों के बीच जमकर विवाद हुआ। देखते ही देखते मामला कहासुनी से हाथापाई तक पहुंच गया। अस्पताल परिसर में काफी देर तक...

कोटखाई में एक सप्ताह में पटरी पर आएगी एलपीजी आपूर्ति, प्रशासन को सख्त निर्देश

Summer express/शिमला, संजू-: सेब सीजन के बीच कोटखाई क्षेत्र में रसोई गैस की आपूर्ति को लेकर सामने आ रही दिक्कतों को सरकार ने गंभीरता से लिया है। शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने गुरुवार को संबंधित विभागों और जिला प्रशासन के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक कर एलपीजी आपूर्ति व्यवस्था को एक सप्ताह के भीतर सामान्य...

लॉटरी प्रक्रिया पर सांसद राजीव भारद्वाज का विरोध, सरकार से फैसला वापस लेने की मांग

Summer express/राहुल चावला, कांगड़ा। हिमाचल प्रदेश में लॉटरी की प्रक्रिया शुरू करने को लेकर सियासत तेज हो गई है। प्रदेश सरकार की ओर से एसओपी के तहत प्रक्रिया आगे बढ़ाने की बात कही जा रही है, लेकिन कांगड़ा-चंबा सांसद डॉ. राजीव भारद्वाज ने इसका कड़ा विरोध किया है। उन्होंने सरकार के इस फैसले को अप्रत्यक्ष...

एसआईआर में लापरवाही पर बीएलओ निलंबित, विभागीय कार्रवाई की सिफारिश

Summer express , नारनौल। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के कार्य में लापरवाही बरतना नारनौल विधानसभा क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) गजराज को भारी पड़ गया। निर्धारित जिम्मेदारी के निर्वहन में उदासीनता और बार-बार निर्देश दिए जाने के बावजूद कार्य में अपेक्षित सुधार नहीं होने पर जिला निर्वाचन अधिकारी ने उन्हें तत्काल...

फरीदाबाद में डंपर ने दो पुलिसकर्मियों को कुचला: दोनों की मौत, एंबुलेंस में देरी पर सवाल

Summer express , फरीदाबाद। फरीदाबाद में  दोपहर ड्यूटी के दौरान दर्दनाक सड़क हादसे में हरियाणा पुलिस के दो जवानों की मौत हो गई। पर्वतीय कॉलोनी पुलिस चौकी में राइडर ड्यूटी पर तैनात नवीन और अभिषेक को सोहना रोड पर सरूरपुर के पास तेज रफ्तार डंपर ने पीछे से टक्कर मार दी। हादसे में दोनों पुलिसकर्मी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.