Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईडी की रडार पर मोहाली के बड़े बिल्डर:सीएलयू मंजूरियों से लेकर 1000 करोड़ की वसूली तक जांच तेज


Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। मोहाली के रियल एस्टेट सेक्टर में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की जांच ने हलचल मचा दी है। एक दर्जन से अधिक बड़े बिल्डर ईडी की रडार पर हैं, जबकि पिछले छह वर्षों में ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा) द्वारा जारी किए गए सभी चेंज ऑफ लैंड यूज (सीएलयू) मामलों की फाइलें भी जांच एजेंसी के दायरे में आ गई हैं। जांच का फोकस केवल बिल्डरों तक सीमित नहीं है, बल्कि सीएलयू मंजूर करने और बकाया वसूली में कथित ढिलाई बरतने वाले अधिकारियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।

सूत्रों के अनुसार ईडी यह पता लगाने में जुटी है कि विभिन्न आवासीय और मेगा प्रोजेक्ट्स में लगाया गया निवेश कहां से आया, धन के स्रोत क्या थे और आयकर तथा जीएसटी नियमों का पालन किया गया या नहीं। एजेंसी ने गमाडा अधिकारियों से यह भी पूछा है कि डिफॉल्टर घोषित किए जा चुके बिल्डरों से डेवलपमेंट चार्ज और अन्य बकाया राशि की वसूली समय पर क्यों नहीं की गई।

गमाडा ने हाल ही में 20 से अधिक बिल्डरों और परियोजनाओं को डिफॉल्टर सूची में शामिल किया है। 31 मई 2026 तक के रिकॉर्ड के अनुसार विभिन्न कॉलोनाइजरों और प्रमोटरों पर 312.47 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी दर्ज है। इनमें कई कंपनियों पर 20 करोड़ से लेकर 127 करोड़ रुपये तक का बकाया है।

वहीं मेगा प्रोजेक्ट्स श्रेणी की सात परियोजनाओं पर 701 करोड़ रुपये से अधिक की देनदारी सामने आई है। इनमें बाजवा डेवलपर्स, जनता लैंड प्रमोटर्स, सुखम इंफ्रास्ट्रक्चर, ग्लोबस प्रोजेक्ट्स और प्रीत लैंड प्रमोटर्स जैसी कंपनियां शामिल हैं। सबसे अधिक बकाया बाजवा डेवलपर्स के दो मेगा प्रोजेक्ट्स पर 377 करोड़ रुपये से अधिक बताया गया है।

ईडी अब इस बात की भी जांच कर रही है कि सीएलयू और लाइसेंस जारी करने की प्रक्रिया में कहीं नियमों की अनदेखी तो नहीं हुई और बकाया वसूली में देरी के पीछे क्या कारण रहे। आने वाले दिनों में इस मामले में और बड़े खुलासे होने की संभावना जताई जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.