Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

साच पास में उमड़ने लगे पर्यटक, प्रशासन ने स्वच्छता और सुरक्षा को लेकर जारी की अपील

Summer express/चंबा, मंजूर पठान -:चंबा जिले का प्रसिद्ध पर्यटन स्थल साच पास इन दिनों पर्यटकों की पहली पसंद बनता जा रहा है। मैदानी क्षेत्रों में बढ़ती गर्मी से राहत पाने के लिए बड़ी संख्या में लोग पहाड़ों का रुख कर रहे हैं। बर्फ से ढकी चोटियां, सुहावना मौसम और प्राकृतिक सौंदर्य साच पास की पहचान हैं। हाल ही में मार्ग को छोटे वाहनों के लिए खोल दिया गया है, जिसके बाद पर्यटकों की आवाजाही में लगातार बढ़ोतरी देखी जा रही है।

प्रशासन ने पर्यटकों का स्वागत करते हुए उनसे पर्यावरण संरक्षण में सहयोग की अपील की है। अधिकारियों ने कहा है कि साच पास की खूबसूरती बनाए रखना सभी की जिम्मेदारी है। ऐसे में पर्यटक खाने-पीने की वस्तुओं का कचरा खुले में न फेंकें और प्लास्टिक सहित अन्य अपशिष्ट को निर्धारित डस्टबिन में ही डालें।कार्यकारी एसडीएम चुराह आशीष ठाकुर ने बताया कि साच पास मार्ग फिलहाल छोटे वाहनों के लिए बहाल कर दिया गया है और पर्यटक सुरक्षित रूप से यहां का भ्रमण कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि पर्यटक स्वच्छता का विशेष ध्यान रखें तथा किसी भी प्रकार का कूड़ा-कचरा पर्यटन स्थल पर न छोड़ें।उन्होंने यह भी कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम अचानक बदल सकता है, इसलिए पर्यटक समय रहते वापसी सुनिश्चित करें और प्रशासन द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन करें, ताकि उनकी यात्रा सुरक्षित और सुखद बनी रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.