Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर हमीरपुर में मुख्यमंत्री सुक्खू ने किया योगाभ्यास

Summer express, हमीरपुर  | अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर स्थित अणु के सिंथेटिक ट्रैक ग्राउंड में राज्य स्तरीय योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और हजारों लोगों के साथ योगाभ्यास कर स्वस्थ जीवन का संदेश दिया।

आयुष विभाग द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में आयुष, विधि, युवा सेवाएं एवं खेल मंत्री यादविंद्र गोमा, विधायक सुरेश कुमार, विधायक कैप्टन रंजीत राणा, कांग्रेस जिला अध्यक्ष सुमन भारती शर्मा, कांग्रेस नेता डॉ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम में करीब दो हजार लोगों ने सामूहिक योगाभ्यास में भाग लिया। मुख्यमंत्री ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया और विभाग द्वारा तैयार योग स्मारिका का विमोचन भी किया। इस दौरान आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा ने मुख्यमंत्री को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया।

योगाभ्यास के दौरान एक कठिन आसन करते समय मुख्यमंत्री को हल्की असहजता महसूस हुई, जिसके चलते उन्होंने कुछ आसनों को नहीं किया। हालांकि उन्होंने लोगों को संदेश देते हुए कहा कि योग जीवन को स्वस्थ और संतुलित बनाने का सबसे प्रभावी माध्यम है। उन्होंने कहा कि योग भारत की संस्कृति और परंपरा की अमूल्य धरोहर है, जिसे आज पूरी दुनिया अपना रही है।

पत्रकारों से बातचीत करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार प्रदेश में खेलों को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है। उन्होंने कहा कि हमीरपुर, ऊना और बिलासपुर जिलों में खेल सुविधाएं बेहतर हैं और इसी को देखते हुए प्रदेश सरकार आगामी वर्ष में खेलो इंडिया राष्ट्रीय गेम्स की मेजबानी के लिए अपनी दावेदारी पेश करेगी।

मुख्यमंत्री ने “ड्रग फ्री हिमाचल” अभियान का भी जिक्र करते हुए कहा कि सरकार नशे के खिलाफ जनजागरण अभियान चला रही है। उन्होंने कहा कि योग शारीरिक और मानसिक मजबूती प्रदान करता है तथा युवाओं को नशे से दूर रखने में अहम भूमिका निभा सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.