Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर बढेड़ा में जिला स्तरीय योग कार्यक्रम आयोजित

Summer express, राकेश , बढेड़ा  | कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे सहायक आयुक्त विनय मोदी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि योग भारत की प्राचीन संस्कृति और ऋषि-मुनियों द्वारा दी गई अमूल्य धरोहर है, जिसने पूरे विश्व में भारत को विशेष पहचान दिलाई है। उन्होंने कहा कि “करें योग, रहें निरोग” केवल एक नारा नहीं बल्कि स्वस्थ और संतुलित जीवन जीने का मूल मंत्र है।

विनय मोदी ने युवाओं से विशेष रूप से योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करने की अपील की। उन्होंने कहा कि नियमित योगाभ्यास से शरीर और मन दोनों स्वस्थ रहते हैं, सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और व्यक्ति तनावमुक्त जीवन जीने के लिए प्रेरित होता है। योग से एकाग्रता बढ़ती है और अनुशासित जीवनशैली विकसित होती है।

उन्होंने कहा कि युवा समाज और राष्ट्र निर्माण की मजबूत कड़ी हैं। योग उन्हें शारीरिक और मानसिक रूप से सशक्त बनाकर सामाजिक जिम्मेदारियों को बेहतर ढंग से निभाने के लिए तैयार करता है। योग से विकसित सकारात्मक सोच पारिवारिक मूल्यों और माता-पिता के प्रति सम्मान की भावना को भी मजबूत करती है।

कार्यक्रम के दौरान आयुष विभाग के योग प्रशिक्षकों ने प्रतिभागियों को विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए तथा योग के शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक लाभों की विस्तृत जानकारी दी। पूरे कार्यक्रम में लोगों में योग के प्रति उत्साह और जागरूकता देखने को मिली।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बल्लभगढ़ में 15 साल पुरानी सीवर समस्या का समाधान, नई लाइन का शुभारंभ  

Summer express, बल्लभगढ़ (फरीदाबाद)। बल्लभगढ़ की भाटिया कॉलोनी में लंबे समय से सीवर ओवरफ्लो की समस्या से परेशान करीब एक हजार परिवारों को जल्द राहत मिलने की उम्मीद है। वार्ड-43 में नई सीवर लाइन बिछाने के निर्माण कार्य का शुभारंभ पार्षद रश्मि यादव और पार्षद दीपक यादव ने किया। इस परियोजना के तहत सीवर लाइन...

पंजाब में फिर सक्रिय होगा मानसून, 30 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट

Summer express, अमृतसर। पंजाब में एक बार फिर मानसून जोर पकड़ने वाला है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD), चंडीगढ़ के ताजा विशेष मौसम बुलेटिन के अनुसार 28 से 30 जुलाई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में बारिश की गतिविधियां तेज रहेंगी। कई जिलों में भारी से अति भारी वर्षा (12 सेंटीमीटर या उससे अधिक)...

एल-नीनो का बड़ा खतरा, भारत में कमजोर पड़ सकता है मानसून

Summer express,,नई दिल्ली। प्रशांत महासागर में तेजी से विकसित हो रही एल-नीनो (El Niño) की स्थिति को लेकर दुनिया भर के जलवायु वैज्ञानिकों की चिंता बढ़ गई है। ताजा जलवायु मॉडल संकेत दे रहे हैं कि वर्ष 2026 का एल-नीनो आधुनिक रिकॉर्ड के सबसे शक्तिशाली एल-नीनो में शामिल हो सकता है। यदि ऐसा होता है...

दियोटसिद्ध जा रही श्रद्धालुओं से भरी बस हादसे का शिकार, दो की मौत, सात घायल; प्रशासन ने संभाला मोर्चा

Summer express/ हमीरपुर -: अमृतसर से बाबा बालकनाथ मंदिर दियोटसिद्ध और शाहतलाई के दर्शन के लिए जा रही श्रद्धालुओं से भरी एक निजी बस देर रात हादसे का शिकार हो गई। दुर्घटना के समय बस में कुल 35 श्रद्धालु सवार थे। हादसे में दो श्रद्धालुओं की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हुए हैं।...

बोह आपदा: बेघर परिवारों को 8.50 लाख की सहायता, मुख्यमंत्री ने दिया पुनर्वास का भरोसा

Summer express/धर्मशाला, राहुल -: मुख्यमंत्री  सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने रविवार को कांगड़ा जिले के शाहपुर विधानसभा क्षेत्र के बोह में बादल फटने से प्रभावित क्षेत्रों का दौरा कर राहत एवं पुनर्वास कार्यों का जायजा लिया। उन्होंने राहत शिविर में रह रहे प्रभावित परिवारों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं और भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.