Summer express, विकास शर्मा , चिंतपूर्णी | माता चिंतपूर्णी मंदिर में श्रद्धालुओं का भारी जनसैलाब उमड़ पड़ा है। शनिवार की पूरी रात माता के जयकारों से दरबार गूंजता रहा और श्रद्धालुओं की भारी चहल-पहल बनी रही। आम दिनों में माता का मंदिर खुलने का समय सुबह 4:00 बजे का है। लेकिन, भक्तों की भारी तादाद और उनके उत्साह को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया।\
मंदिर अधिकारी संजीव प्रभाकर ने बताया कि भीड़ को देखते हुए मंदिर को सुबह 3:00 बजे ही श्रद्धालुओं के दर्शन के लिए खोल दिया गया था।शेरे पंजाब ढाबा तक पहुंची डबल लाइनकपाट खुलने के बाद भी भीड़ लगातार बढ़ती चली गई। सुबह 10:00 बजे तक स्थिति यह हो गई कि श्रद्धालुओं की डबल लाइन (दोहरी कतार) माधो टिल्ला तक जा पहुंची। इस भारी भीड़ के कारण दर्शन करने में श्रद्धालुओं को 3 से 4 घंटे का समय लग रहा है।
इसके साथ ही मंदिर क्षेत्र की सभी गाड़ियां खड़ी करने की पार्किंग पूरी तरह से फुल हो चुकी हैं।इस भारी भीड़ को नियंत्रित करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए होमगार्ड और एक्स-सर्विसमैन (भूतपूर्व सैनिकों) को तैनात किया गया है। कतारों को व्यवस्थित रखने के लिए इन जवानों को कड़ी मशक्कत करनी पड़ रही है। भीषण गर्मी के बावजूद श्रद्धालुओं के उत्साह में कोई कमी नहीं दिख रही है। भक्तों को चिलचिलाती धूप से बचाने के लिए प्रशासन द्वारा रास्तों पर टेंट लगाए गए हैं और जगह-जगह पीने के पानी की भी पुख्ता व्यवस्था की गई है।