Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

धर्मशाला में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस समारोह आयोजित

Summer express, राहुल चावला , धर्मशाला  | इनडोर स्टेडियम धर्मशाला में आयुष विभाग के तत्वावधान में जिला स्तरीय अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। कार्यक्रम में एडीसी कांगड़ा विनय कुमार और एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्थानीय लोगों, बच्चों तथा एनसीसी गर्ल्स कैडेट्स ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया, जिसके बाद सामूहिक योगाभ्यास का आयोजन हुआ।

इस मौके पर एडीसी कांगड़ा विनय कुमार ने कहा कि आयुष विभाग के सहयोग से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का सफल आयोजन किया गया है। उन्होंने लोगों को मन, आत्मा और समर्पण के साथ योग अपनाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि योग केवल शारीरिक व्यायाम नहीं, बल्कि जीवन जीने की एक सकारात्मक पद्धति है। उन्होंने कहा कि मनुष्य का शरीर पंच तत्वों से बना है और स्वस्थ जीवन के लिए नियमित व्यायाम एवं योग को दिनचर्या का हिस्सा बनाना आवश्यक है। समाज के प्रत्येक वर्ग को योग से जोड़ने के प्रयास किए जाने चाहिए।

वहीं, एडीएम कांगड़ा शिल्पी बेक्टा ने कहा कि 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का संदेश स्वस्थ और सशक्त जीवन की ओर प्रेरित करता है। उन्होंने कहा कि बुढ़ापा हर व्यक्ति के जीवन में आता है, लेकिन यदि व्यक्ति योग और अनुशासन को अपनाए तो वह लंबे समय तक स्वस्थ, सक्रिय और आत्मनिर्भर रह सकता है। उन्होंने आयुष विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम की सराहना करते हुए लोगों से अपने जीवन में योग को अहमियत देने और स्वस्थ शरीर के निर्माण के लिए नियमित योगाभ्यास करने की अपील की।

कार्यक्रम में योग प्रशिक्षकों द्वारा विभिन्न योगासन और प्राणायाम करवाए गए तथा उपस्थित लोगों ने स्वस्थ जीवन के लिए नियमित योग करने का संकल्प लिया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नशे के खिलाफ ऊना में गूंजेगी एकजुटता की आवाज, सीएम सुक्खू की अगुवाई में कल एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन

Summer express/ऊना,राकेश-:नशे के खिलाफ जनजागरूकता को नई ताकत देने के लिए ऊना में 16 सितंबर को एंटी-चिट्टा वॉकाथॉन का आयोजन किया जा रहा है।मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में होने वाले इस कार्यक्रम में हजारों लोग हिस्सा लेकर नशे के खिलाफ सामूहिक संकल्प का संदेश देंगे।जिला प्रशासन और पुलिस ने आयोजन को लेकर...

सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव का आगाज, श्रीमद्भागवत कथा का हुआ शुभारंभ; DC मंडी ने किया गणेश पूजन

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी के प्राचीन सिद्ध गणपति मंदिर में गणेश उत्सव के अवसर पर आज से श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ हो गया। वृंदावन से पहुंचे कथावाचक पंडित श्री रामकृष्ण भारद्वाज अपने मुखारविंद से श्रद्धालुओं को भगवान की महिमा और श्रीमद्भागवत कथा का संदेश दे रहे हैं। कथा के शुभारंभ से पहले मंदिर परिसर...

चिंतपूर्णी धाम में महिला होमगार्ड ने पेश की ईमानदारी की मिसाल, 4500 रुपये से भरा खोया पर्स श्रद्धालु को लौटाया

Summer express/चिंतपूर्णी,विकास-: प्रसिद्ध मां चिंतपूर्णी मंदिर में एक बार फिर सुरक्षा कर्मियों की ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा सामने आई है। मंदिर परिसर में दर्शन के लिए पहुंची एक महिला श्रद्धालु का पर्स कहीं गुम हो गया, जिसमें करीब 4500 रुपये की नकदी सहित अन्य सामान मौजूद था।पर्स खोने के बाद महिला श्रद्धालु काफी परेशान हो गई।...

बिस्तर पर सो रहे मासूम भाई-बहन को जहरीले सांप ने डसा, दोनों की मौत

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:मंडी जिले के कोटली उपमंडल की ग्राम पंचायत सेहली के निचली सेहली गांव में जहरीले सांप के डसने से दो मासूम भाई-बहन की मौत का मामला सामने आया है। दोनों बच्चे रात के समय घर के अंदर बिस्तर पर सो रहे थे, जबकि उनके माता-पिता जमीन पर बिछे बिस्तर पर सोए हुए थे।...

सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर गौरव गौतम ने अधिकारियों के साथ की बैठक

summer express,सुन्दर कुंडू, पलवल। हरियाणा के खेल राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सार्वजनिक जीवन और शासन के 25 वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा संकल्प अभियान’ की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने अधिकारियों को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.