Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

युवती को अश्लील वीडियो से ब्लैकमेल करने के मामले में मस्जिद का काजी समेत तीन गिरफ्तार

Summer express, फरीदाबाद। फरीदाबाद पुलिस ने युवती के साथ दुष्कर्म कर उसकी आपत्तिजनक वीडियो के जरिए ब्लैकमेल और वसूली करने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए मस्जिद के एक काजी समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। महिला थाना सेंट्रल और अपराध शाखा सेक्टर-16 की संयुक्त टीम ने बिहार में दबिश देकर आरोपियों को काबू किया। पुलिस ने तीनों आरोपियों को अदालत में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार पीड़िता कुछ समय पहले अपने रिश्तेदारों के यहां बिहार गई हुई थी। इसी दौरान उसकी पहचान बिहार के मुजफ्फरपुर जिले के सरियां गांव निवासी कमर राजा से हुई। आरोपी कमर राजा अपने गांव की मस्जिद में काजी के रूप में कार्य करता था। आरोप है कि उसने युवती का विश्वास जीतकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाए और इस दौरान उसकी अश्लील वीडियो अपने मोबाइल फोन में रिकॉर्ड कर ली।

पुलिस के अनुसार वीडियो बनाने के बाद आरोपी लगातार युवती का मानसिक और शारीरिक शोषण करता रहा। कुछ समय बाद कमर राजा का मोबाइल उसके दो साथियों के हाथ लग गया। इसके बाद मुजफ्फरपुर के मंसूरपुर चमरूआ निवासी मोहम्मद शहनवाज और बथना डीह निवासी सादमान ने वीडियो के जरिए युवती को धमकाना शुरू कर दिया।

आरोपियों ने कथित तौर पर वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर युवती से 50 हजार रुपये की मांग की। लगातार ब्लैकमेलिंग और धमकियों से परेशान होकर पीड़िता ने पूरे मामले की शिकायत फरीदाबाद के महिला थाना सेंट्रल में दर्ज कराई।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर 6 जून को पोक्सो एक्ट, आईटी एक्ट, जबरन वसूली और अन्य संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज किया। मामले की गंभीरता को देखते हुए महिला थाना सेंट्रल और अपराध शाखा सेक्टर-16 की टीम ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए बिहार से तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है, जिसमें कथित वीडियो मौजूद होने की आशंका है।

पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि तीनों आरोपियों को अदालत में पेश कर जेल भेज दिया गया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और डिजिटल साक्ष्यों की भी पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बीड में कार से 70 किलो गांजा बरामद, 35 लाख की खेप के साथ चालक गिरफ्तार

summer express , बीड | महाराष्ट्र के बीड शहर में पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक कार से 70 किलोग्राम गांजा बरामद किया है। जब्त किए गए गांजे की अनुमानित कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई जा रही है। पुलिस ने कार चालक को गिरफ्तार कर लिया है। अधिकारियों...

नशे के लिए 30 हजार रुपये मांगे, नहीं मिले तो पत्नी-सास पर सरिए से हमला

summer express , लुधियाना | भामा रोड स्थित सुखदेव नगर में नशे के लिए पैसे नहीं मिलने पर एक व्यक्ति द्वारा अपनी पत्नी और सास पर लोहे के सरिए से जानलेवा हमला करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी चिट्टा खरीदने के लिए परिवार से 30 हजार रुपये मांग रहा था। पैसे...

तीन मंत्रियों वाले जिले से सत्तारूढ़ कांग्रेस को बड़ा झटका…26 वर्षों बाद शिमला जिला परिषद अध्यक्ष-उपाध्यक्ष पद पर  भाजपा ने किया कब्जा 

Summer express/शिमला ,संजू-:क़रीब 26 वर्षों के बाद शिमला जिला परिषद के अध्यक्ष पद पर भाजपा का कब्जा हो गया. भाजपा की जीत काग्रेस के लिए बड़ा झटका है. जिला शिमला से राज्य सरकार में तीन मंत्री हैं होने के बावजूद सत्तारूढ़ कांग्रेस सीट नहीं बचा पाई. शिमला के चौपाल विधानसभा क्षेत्र से आने वाले  भाजपा...

चंबा के 25 सरकारी स्कूलों में बनेंगी स्मार्ट कंप्यूटर लैब, ₹2.50 करोड़ की परियोजना को मंजूरी

Summer express/चंबा-:आकांक्षी जिला चंबा के ग्रामीण और दुर्गम क्षेत्रों के विद्यार्थियों को आधुनिक डिजिटल शिक्षा से जोड़ने के लिए बड़ा कदम उठाया गया है। राज्यसभा सांसद हर्ष महाजन की अनुशंसा पर जिले के 25 सरकारी सेकेंडरी एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों में अत्याधुनिक स्मार्ट कंप्यूटर लैब स्थापित की जाएंगी। इस परियोजना पर करीब ₹2.50 करोड़ खर्च...

हरियाणा में दो सड़क हादसे : भिवानी में राजमिस्त्री की मौत ,गुरुग्राम में बस-ट्रक भिड़े

summer express , गुरुग्राम। हरियाणा में गुरुवार को सड़क हादसों की दो अलग-अलग घटनाओं में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि गुरुग्राम में रोडवेज बस और ट्रक की टक्कर में कई यात्री बाल-बाल बच गए। गुरुग्राम हादसे के बाद दोनों वाहनों के चालकों के बीच विवाद हो गया, जिससे हाईवे पर कुछ देर तक...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.