Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिसार के बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर टोल विवाद में खूनी खेल, स्कार्पियो चालक ने मैनेजर को कुचला

Summer express, हिसार | हिसार-चंडीगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित बाडोपट्टी टोल प्लाजा उस समय खौफनाक घटना का गवाह बन गया, जब टोल टैक्स को लेकर हुए विवाद में एक स्कार्पियो चालक ने टोल मैनेजर को गाड़ी से कुचल दिया। दर्दनाक हादसे में टोल मैनेजर की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि आरोपी वारदात को अंजाम देकर मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार स्कार्पियो सवार कुछ युवक हिसार-चंडीगढ़ रोड पर बने बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर पहुंचे थे। इस दौरान टोल टैक्स के भुगतान को लेकर उनकी टोल कर्मचारियों से कहासुनी हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि माहौल तनावपूर्ण हो गया।

बताया जा रहा है कि टोल प्लाजा के मैनेजर संजय शुक्ला विवाद को शांत कराने और बीच-बचाव के लिए आगे आए थे। इसी दौरान गुस्से में आए स्कार्पियो चालक ने अचानक गाड़ी की रफ्तार बढ़ा दी और सीधे संजय शुक्ला को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वह गंभीर रूप से घायल होकर मौके पर गिर पड़े और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।

वारदात के बाद आरोपी चालक स्कार्पियो समेत मौके से फरार हो गया। घटना के बाद टोल प्लाजा पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और कर्मचारियों में दहशत फैल गई।

पुलिस के अनुसार मृतक संजय शुक्ला मूल रूप से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज के रहने वाले थे और लंबे समय से बाडोपट्टी टोल प्लाजा पर मैनेजर के पद पर कार्यरत थे।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने टोल प्लाजा पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फुटेज के आधार पर स्कार्पियो और आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है।

पुलिस का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ हत्या समेत विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

सोलन में तेज रफ्तार कार पुल से टकराकर 60 फीट गहरी खाई में गिरी, युवक-युवती बाल-बाल बचे

Summer express, सोलन , भूपेंद्र ठाकुर | हिमाचल प्रदेश के सोलन जिले में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला, जहां एक भीषण सड़क हादसे ने इलाके में सनसनी फैला दी। सब्जी मंडी के पास तेज गति से जा रही एक कार अचानक अनियंत्रित होकर पुल से टकरा गई और करीब 50 से 60 फीट...

अंबाला शहर की कॉलोनियों को वैध करने सहित विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को सौंपा ज्ञापन

Summer exअंबाला , अंकुर कपूर। कांग्रेस पार्टी के ब्लॉक अध्यक्ष विनोद धीमान के नेतृत्व में आज कांग्रेस पार्टी के एक प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम कमिश्नर को विभिन्न जनहित मुद्दों को लेकर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल में पार्षद नरेंद्र पाली, पुनीत कवि, हरजीत सिंह बब्बल, कुलदीप सिंह गुल्लू, रविंद्र गुप्ता, ब्लॉक प्रधान हरकेश, अशोक सोनी, दविंदर बक्शी,...

कुरुक्षेत्र में पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार सख्त : सोसायटी मैनेजर दोबारा सस्पेंड करने और कॉलोनाइजर पर केस दर्ज करने के आदेश

Summer express, कुरुक्षेत्र | कुरुक्षेत्र में आयोजित लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक में हरियाणा के विकास एवं पंचायत मंत्री कृष्ण लाल पंवार ने अधिकारियों को कड़ी फटकार लगाते हुए कई अहम निर्देश जारी किए। मंत्री ने गांव किरमच की को-ऑपरेटिव सोसायटी के मैनेजर को दोबारा निलंबित करने, जांच पूरी होने तक बहाल...

गुरुग्राम के हनुमान मंदिर में लाखों की चोरी, दानपात्र तोड़कर ऑटो में फरार हुए बदमाश

Summer express, गुरुग्राम | गुरुग्राम में चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि अब धार्मिक स्थल भी उनके निशाने पर आ गए हैं। शहर के सेक्टर-46 स्थित जल विहार सोसायटी के हनुमान मंदिर में देर रात चोरी की बड़ी वारदात सामने आई है। बदमाश मंदिर का ताला तोड़कर अंदर घुसे और दानपात्र में...

सोनीपत डीसी ऑफिस में रिश्वतखोरी का भंडाफोड़, 30 हजार लेते क्लर्क एसीबी के हत्थे चढ़ा

Summer express, सोनीपत  | सोनीपत में भ्रष्टाचार के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए जिला उपायुक्त कार्यालय में तैनात एक क्लर्क को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान सचेत हुड्डा के रूप में हुई है, जो...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.