Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

सांसद अनुराग ठाकुर ने केंद्र सरकार के 12 साल की योजनाओं की प्रदर्शनी का किया उद्घाटन व अवलोकन

Summer express, आरविंदर सिंह, हमीरपुर | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल को लेकर भारतीय जनता पार्टी पूरे देश मे केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही कल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने के लिए विशेष प्रदर्शनी लगाई जा रही है । हमीरपुर के गांधी चौक पर जिला भाजपा की प्रदर्शनी को उद्घाटन व अवलोकन पूर्व केंद्रीय मंत्री व सांसद अनुराग ठाकुर ने किया । इस अवसर पर विधायक आशीष शर्मा, ज़िला भाजपा अध्यक्ष राकेश ठाकुर सहित जिलाभर से आए भाजपा नेता व पदाधिकरी मौजूद रहे । इस अवसर पर सांसद अनुराग ठाकुर में केंद्र सरकार की उपलब्धियां की जानकारी साझा की तो वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री पर मेडिकल कॉलेज हमीरपुर को लेकर की जा रही बयान बाजी पर पलटवार किया ।

पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 12 वर्ष के कार्यकाल के दौरान भारत विश्व की पहले पांच अर्थव्यवस्था में शामिल हुआ है और भारत की ताकत को पूरे विश्व में मान्यता मिली है उन्होंने कहा कि यूपीए सरकार के समय देश में भ्रष्टाचार चरम पर पहुंच चुका था और देश की आर्थिक हालत भी खराब हुई थी लेकिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कुशल नेतृत्व में जहां भ्रष्टाचार पर लगाम लगी वही आर्थिक मोर्चे पर भारत में नई ऊंचाइयां हुई है ।

हमीरपुर में निर्माण अधीन मेडिकल कॉलेज पर प्रदेश के मुख्यमंत्री के बयानों पर पलटवार करते हुए सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि पंचायती राज चुनाव में मिली हार से बौखलाकर कर मुख्यमंत्री अनापशनाप बयान बाजी कर रहे हैं उन्होंने कहा कि यह मुद्दा केवल घोषणा की नहीं बल्कि निर्माण कार्य शुरू करने का है । उन्होंने कहा कि आचार संहिता लगने कुछ समय पूर्व मेडिकल कॉलेज की घोषणा की गई थी जिसके लिए कोई भी बजट का प्रावधान नहीं किया गया था । उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस मेडिकल कॉलेज को 180 करोड रुपए का बजट आवंटित किया था और उस समय प्रदेश में कांग्रेस की सरकार थी जिसे जमीन तक मुहिया नहीं करवाई । उन्होंने कहा कि पूर्व की जय राम सरकार ने सारे क्लीयरेंस करवाने के बाद निर्माण अधीन कार्य शुरू किया है । उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि प्रदेश सरकार अपने हिस्से का पैसा भी जमा नहीं करवाती है । अनुराग ठाकुर ने प्रश्न उठाते हुए कहा कि जब उन्होंने मेडिकल कॉलेज का निरीक्षण किया और दिशा की बैठक में इस मुद्दे को उठाया उसके बाद ही सोई हुई सरकार जागी है और मुख्यमंत्री ने आननफानन में मेडिकल कॉलेज का दौरा किया । उन्होंने कहा कि सरकार सोई है और जनता को भ्रमित करने के लिए इस तरह की बयान बाजी की जा रही है ।

सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उन्होंने ओमान में हुए हमले में मारे गए नाविक आदित्य के परिजनों से मुलाकात की है और अपनी संवेदनाएँ भी व्यक्त की । उन्होंने बताया कि जो मांग परिजनों के द्वारा उठाई जा रही है उसे विदेश मंत्रालय सहित संबंधित मंत्रालय से उठाया जाएगा ।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सीएम मान की पत्नी गुरप्रीत कौर को राहत, मजीठिया-खैहरा पर अपुष्ट सामग्री पोस्ट करने से रोक

समर न्यूज | जालंधरपंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान की पत्नी डॉ. गुरप्रीत कौर को मानहानि मामले में चंडीगढ़ जिला अदालत से अंतरिम राहत मिली है।अदालत ने शिरोमणि अकाली दल के नेता बिक्रम सिंह मजीठिया, कांग्रेस विधायक सुखपाल सिंह खैहरा और सेवानिवृत्त न्यायाधीश रणजीत सिंह को उनके खिलाफ अपुष्ट और मानहानिकारक सामग्री सोशल मीडिया या अन्य...

कनाडा में एमी विर्क के काफिले पर गोलीबारी

एजेंसी | नई दिल्लीपंजाबी गायक और अभिनेता एमी विर्क के काफिले में शामिल एक वाहन पर कनाडा के एबट्सफोर्ड में गोलीबारी की घटना सामने आई है। यह वारदात पांच सितंबर की रात उनके कार्यक्रम के बाद हुई। एबट्सफोर्ड पुलिस के अनुसार रात करीब 11 बजे मैक्कलम रोड के 2500 ब्लॉक में एक वाहन पर गहरे...

गुलजार सिंह की मौत पर गरमाई सियासत मान बोले- लाशों पर राजनीति न करें राहुल

समर न्यूज | संगरूरसंगरूर के तूर बंजारा गांव के मजदूर गुलजार सिंह की जहरीला पदार्थ निगलने से हुई मौत को लेकर पंजाब की सियासत गरमा गई है। गुलजार ने वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा के सामने गांव में नशे की उपलब्धता और अपने बेटे की नशे की लत का मुद्दा उठाया था।परिवार का आरोप है...

हिमाचल के जनजातीय क्षेत्रों में हानले की तर्ज पर बनेगा खगोलीय केंद्र: सुक्खू ने केंद्र से मांगा सहयोग

Summer express/शिमला -: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज केंद्रीय विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी तथा पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार) डॉ. जितेंद्र सिंह से भेंट कर हिमाचल प्रदेश में विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी आधारित विकास को गति देने से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर चर्चा की। बैठक में विशेष रूप से प्रदेश के दूरदराज और जनजातीय...

अंबाला में बढ़ा स्वाइन फ्लू का खतरा, अब तक 6 मरीजों में संक्रमण की पुष्टि

summer express , अंबाला (अंकुर कपूर)। अंबाला जिले में स्वाइन फ्लू के बढ़ते मामलों ने स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ा दी है। जिले में अब तक स्वाइन फ्लू के 6 मरीज सामने आ चुके हैं। स्वास्थ्य विभाग लगातार स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संक्रमण की रोकथाम के लिए आवश्यक तैयारियां तेज कर दी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.