Summer express, चंडीगढ़। हरियाणवी म्यूजिक इंडस्ट्री में बैकग्राउंड डांसरों के कथित शोषण को लेकर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है। मामला तब सामने आया जब एक सोशल मीडिया पोस्ट पर बैकग्राउंड डांसर सिम्मी ने कमेंट कर कम वेतन और कठिन कामकाज की परिस्थितियों पर सवाल उठाए।
इसके बाद डांसर सिम्मी का वीडियो वायरल हुआ, जिसमें उन्होंने 18-18 घंटे काम और बेहद कम भुगतान का आरोप लगाया।
मामला तूल पकड़ने पर डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी ने भी सामने आकर बैकग्राउंड डांसरों का समर्थन किया और कहा कि उन्हें उचित वेतन और सम्मान मिलना चाहिए। उन्होंने इस आंदोलन में शामिल होने की बात भी कही।
इस मुद्दे को अब कई अन्य कलाकारों का भी समर्थन मिल रहा है, जिससे विवाद लगातार बढ़ता जा रहा है।