Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी को दी थी औैर न अब देगी।  उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश कांग्रेस सरकार हिमाचल ऑन सेल के इरादे से कार्य कर रही है, जिसे बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल पर फैसला करीब अढ़ाई साल पहले ही आ चुका था। लेकिन वरिष्ठ वकील मनु सिंघवी ने दूसरी पार्टी ओबरॉय की ओर से सुक्खू सरकार पर दबाव बनाए रखें।

अब जब इस पर आखिरी फैसला आया तो सुक्खू इसे अपनी उपलब्धि गिनाने में लग गए हैं। जबकि मुकाम तक इस मामले को पहुंचाने का काम पूर्व भाजपा सरकार ने किया था और अब  मौजूदा सुक्खू सरकार इसे बेचने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि इस मामले की जीत का श्रेय किसी एक सरकार को नहीं, बल्कि प्रदेश की तमाम पूर्व सरकारों को जाता है, जिन्होंने अलग-अलग समय में इस लड़ाई को आगे बढ़ाया। जयराम ठाकुर ने नीलामी की टेंडर प्रक्रिया पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जिस तरह की बातें सामने आ रही हैं, उससे यह आशंका पैदा हो रही है कि पूरी प्रक्रिया किसी एक व्यक्ति या समूह को फायदा पहुंचाने के लिए की जा रही है।

वहीं इस मौके पर 25 जून 1975 को पूर्व प्रधानमंत्री इंदिरा गांधी के द्वारा देश में लगाए गए आपातकाल पर भी नेता प्रतिपक्ष ने कांग्रेस को घेरा। जयराम ने कहा कि आज कांग्रेसी नेता केंद्र पर लोकतंत्र की दुहाई के आरोप लगा रहे है। जबकि इंदिरा गांधी ने आपातकाल लगातार रातों रात लाखों बेगुनाह लोगों को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया था। इसके अलावा अन्य पार्टी नेताओं को चुन चुन राजनीतिक दृष्टि से प्रताड़ित भी किया गया था। आजाद भारत के इतिहास में यह पहली ऐसी घटना थी, जिसमें कांग्रेसी नेतृत्व ने लोकतंत्र को गला घोंट दिया था। 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Trending

गोहाना में खेत की बिजली लाइन ठीक करते समय हादसा, कर्मचारी और किसान की करंट लगने से मौत

Summer express, गोहाना। रक्षाबंधन के पर्व पर गोहाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसे ने दो परिवारों की खुशियां मातम में बदल दीं। मुड़लाना के सिवानका रोड स्थित एक खेत में बिजली लाइन का फॉल्ट ठीक करने के दौरान अचानक बिजली सप्लाई चालू हो गई। करंट की चपेट में आने से बिजली विभाग के कर्मचारी और...

अंकित बालियान मर्डर का CCTV फुटेज आया सामने, चार शूटर दिखे

Summer express, शामली। उत्तर प्रदेश के शामली में हरियाणवी गायक और यूट्यूबर अंकित बालियान की हत्या से जुड़ा सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। फुटेज में 26 अगस्त की शाम करीब पौने सात बजे अंकित जिम से बाहर निकलकर अपनी कार की ओर जाते दिखाई दे रहे हैं। इसी दौरान चार हमलावर हथियारों के साथ वहां...

कुल्लू में HRTC बस हादसे का शिकार : 40 महिलाएं घायल, चालक ने पहाड़ी से टकराकर टाला बड़ा हादसा

Summer express, कुल्लू। रक्षाबंधन के दिन कुल्लू-ब्यासर मार्ग पर बजउन के पास हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) की बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार बस के ब्रेक फेल होने के बाद चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए बस को खाई की ओर जाने से बचाने के लिए पहाड़ी से टकरा दिया। हादसे में बस...

रामपुर में पुल के पास खाई में गिरी कार: 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत, बेटा घायल

Summer express, रामपुर। उपतहसील तकलेच में पुल के समीप  रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 64 वर्षीय व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि उनका 40 वर्षीय बेटा घायल हो गया। हादसा उस समय हुआ जब एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से करीब 30 मीटर नीचे खड्ड में जा गिरी। घायल को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र तकलेच...

बीएड में दाखिले का मौका : बिना प्रवेश परीक्षा दिए भी मिल सकेगी सीट, 31 अगस्त-1 सितंबर को ओपन काउंसलिंग

Summer express, धर्मवीर, मंडी। बीएड में प्रवेश लेने के इच्छुक विद्यार्थियों के लिए राहत की खबर है। सरदार पटेल विश्वविद्यालय (एसपीयू) मंडी ने खाली पड़ी बीएड की 370 सीटों को भरने के लिए ओपन काउंसलिंग का निर्णय लिया है। खास बात यह है कि इन सीटों के लिए प्रवेश परीक्षा नहीं देने वाले पात्र अभ्यर्थी भी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.