Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पुलिस सुरक्षा में बनी रीलों पर घिरे हरियाणवी गायक मासूम शर्मा

Summer express,जींद I हरियाणा पुलिस के आदर्श वाक्य “सेवा, सुरक्षा, सहयोग” के बीच एक नया विवाद सामने आया है। हरियाणवी गायक मासूम शर्मा और उनकी टीम पर आरोप लगे हैं कि उन्हें उपलब्ध कराई गई पुलिस सुरक्षा का इस्तेमाल सुरक्षा उद्देश्यों के बजाय सोशल मीडिया पर प्रभाव और दबदबा दिखाने के लिए किया जा रहा है। इस मामले को लेकर सोशल मीडिया पर भी बहस छिड़ गई है।

जानकारी के अनुसार, मासूम शर्मा और उनकी टीम के कुछ सदस्य पुलिस सुरक्षा के दौरान पुलिसकर्मियों के साथ इंस्टाग्राम पर रीलें बनाकर साझा कर रहे हैं। इन वीडियो में कथित तौर पर बदमाशी और गैंगस्टर थीम वाले गानों का इस्तेमाल किया गया है, जिसे लेकर कई लोग सवाल उठा रहे हैं कि क्या सरकारी सुरक्षा का इस प्रकार के सोशल मीडिया प्रचार-प्रसार के लिए उपयोग किया जा सकता है।

आरोप है कि मासूम शर्मा की टीम से जुड़े विकास रजाना के सोशल मीडिया अकाउंट पर भी कई ऐसी रीलें मौजूद हैं, जिनमें टीम के सदस्य पुलिस सुरक्षा के बीच गैंगस्टर थीम वाले गानों पर वीडियो बनाते नजर आते हैं। आलोचकों का कहना है कि इस तरह की सामग्री युवाओं के बीच गलत संदेश प्रसारित कर सकती है और पुलिस सुरक्षा के वास्तविक उद्देश्य पर भी सवाल खड़े करती है।

गौरतलब है कि हरियाणवी गायक मासूम शर्मा ने पूर्व में जान से मारने की धमकियों का हवाला देते हुए पुलिस सुरक्षा की मांग की थी। अब आरोपों के बाद यह मामला चर्चा का विषय बन गया है कि क्या सुरक्षा व्यवस्था का उपयोग सोशल मीडिया कंटेंट तैयार करने के लिए किया जा रहा है।

इस पूरे प्रकरण को लेकर जींद के पुलिस अधीक्षक कुलदीप सिंह ने कहा कि मामला अभी तक उनके संज्ञान में नहीं आया है। उन्होंने स्पष्ट किया कि यदि जांच में यह पाया जाता है कि किसी कलाकार या अन्य व्यक्ति ने पुलिस सुरक्षा का दुरुपयोग किया है, पुलिसकर्मियों के साथ अनुचित रीलें बनाई हैं या सोशल मीडिया पर हथियारों अथवा आपराधिक छवि को बढ़ावा देने वाली सामग्री प्रसारित की है, तो नियमानुसार उचित कार्रवाई की जाएगी।

फिलहाल यह मामला सोशल मीडिया और प्रशासनिक हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। अब सभी की नजर इस बात पर है कि पुलिस जांच के बाद इस मामले में क्या कदम उठाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.