Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

15 पंचायतों का सहारा बना सैंज सीएचसी खुद बदहाल, एक डॉक्टर के भरोसे स्वास्थ्य सेवाएं

रात में इलाज के लिए 50 किमी सफर को मजबूर लोग

कुल्लू, मनमिंदर-: जिला कुल्लू के उपमंडल बंजार की सैंज घाटी की करीब 15 पंचायतों और लगभग 25 हजार की आबादी को स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने वाला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) इन दिनों गंभीर अव्यवस्थाओं से जूझ रहा है। अस्पताल में डॉक्टरों और पैरामेडिकल स्टाफ की भारी कमी के कारण मरीजों को समुचित इलाज नहीं मिल पा रहा है। हालात ऐसे हैं कि शाम चार बजे के बाद अस्पताल में स्वास्थ्य सेवाएं पूरी तरह बंद हो जाती हैं, जबकि रात्रिकालीन आपातकालीन सुविधा आज तक शुरू नहीं हो सकी है। इसके चलते मरीजों को रात के समय इलाज के लिए करीब 50 किलोमीटर दूर क्षेत्रीय अस्पताल ढालपुर का रुख करना पड़ता है।

वर्तमान में अस्पताल में नियमित रूप से नियुक्त दो डॉक्टर अवकाश पर हैं और स्वास्थ्य केंद्र केवल डेपुटेशन पर तैनात एक डॉक्टर के सहारे संचालित हो रहा है। सीमित संसाधनों और स्टाफ की कमी के चलते गंभीर मरीजों को प्राथमिक उपचार के बाद तुरंत कुल्लू रेफर कर दिया जाता है। इससे स्थानीय लोगों को आर्थिक और मानसिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है तथा कई मरीज निजी अस्पतालों में इलाज कराने को मजबूर हैं।

गौरतलब है कि सैंज का यह स्वास्थ्य केंद्र पहले एक डिस्पेंसरी था। वर्ष 2022 में इसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का दर्जा दिया गया था। इसके साथ ही यहां 50 बिस्तरों वाले अस्पताल के निर्माण और करीब 25 अतिरिक्त पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति की घोषणा भी की गई थी। हालांकि, वर्षों बाद भी अधिकांश पद खाली पड़े हैं और रात्रिकालीन स्वास्थ्य सेवाएं शुरू नहीं हो सकी हैं। स्थानीय लोगों का आरोप है कि सरकार और स्वास्थ्य विभाग को कई बार इस समस्या से अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस कदम नहीं उठाया गया।

सैंज व्यापार मंडल के अध्यक्ष झाबे राम ने कहा कि वर्तमान में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति बेहद चिंताजनक है। उन्होंने बताया कि करीब 15 पंचायतों की पूरी आबादी इसी अस्पताल पर निर्भर है, लेकिन यहां न तो पर्याप्त डॉक्टर हैं और न ही रात के समय कोई स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध है। यदि किसी मरीज की तबीयत रात में बिगड़ जाए तो उसे 50 किलोमीटर दूर ढालपुर अस्पताल ले जाना पड़ता है। उन्होंने सरकार से मांग की कि अस्पताल में जल्द नियमित डॉक्टरों की नियुक्ति कर रात्रिकालीन सेवाएं शुरू की जाएं।

देवगढ़ गोही पंचायत के प्रधान दीवान नेगी ने कहा कि वर्तमान में अस्पताल में केवल एक डॉक्टर कार्यरत है, जिसके कारण सामान्य बीमारियों का ही उपचार हो पाता है। गंभीर मरीजों को तुरंत रेफर करना पड़ता है। उन्होंने कहा कि जब सरकार ने अस्पताल का स्तर बढ़ाया है तो उसी अनुरूप सुविधाएं और स्टाफ भी उपलब्ध कराया जाना चाहिए। उन्होंने रिक्त पड़े पैरामेडिकल पदों को शीघ्र भरने की मांग करते हुए कहा कि इससे सैंज घाटी के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं स्थानीय स्तर पर मिल सकेंगी।

दुशाहड़ पंचायत के प्रधान सुखदयाल राणा ने कहा कि सैंज घाटी में एनएचपीसी सहित कई बड़े जलविद्युत परियोजनाएं संचालित हैं, जिनसे लाडा और सीएसआर के तहत विकास कार्यों के लिए पर्याप्त धनराशि मिलती है। उनका कहना है कि इस राशि का उपयोग मुख्य रूप से ढालपुर अस्पताल के विकास पर किया जा रहा है, जबकि सैंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र की स्थिति लगातार खराब होती जा रही है। उन्होंने प्रशासन और सरकार से मांग की कि लाडा और सीएसआर फंड का एक हिस्सा सैंज अस्पताल के बुनियादी ढांचे, आधुनिक उपकरणों और स्वास्थ्य सुविधाओं के विस्तार पर भी खर्च किया जाए, ताकि घाटी के लोगों को बेहतर चिकित्सा सुविधा अपने क्षेत्र में ही उपलब्ध हो सके।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि समय रहते अस्पताल में डॉक्टरों, नर्सों और अन्य पैरामेडिकल कर्मचारियों की नियुक्ति नहीं की गई और रात्रिकालीन सेवाएं शुरू नहीं हुईं, तो सैंज घाटी की हजारों की आबादी को भविष्य में भी स्वास्थ्य सुविधाओं के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ेगी। लोगों ने सरकार से मांग की है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को उसकी घोषित क्षमता के अनुरूप विकसित कर क्षेत्रवासियों को बेहतर और समय पर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई जाएं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

गुरुग्राम में जलभराव का स्थायी समाधान जरूरी, राव इंद्रजीत ने सीएम सैनी को दिया भूमिगत ड्रेनेज का सुझाव

Summer express, गुरुग्राम। केंद्रीय राज्य मंत्री एवं गुरुग्राम से लोकसभा सांसद राव इंद्रजीत सिंह ने बुधवार को मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात कर शहर में लगातार बढ़ रही जलभराव की समस्या के स्थायी समाधान पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि हर साल बारिश के दौरान किए जाने वाले अस्थायी इंतजामों से अब समस्या का...

‘गमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया है’, आप सांसद मलविंदर कंग ने अपनी ही सरकार पर उठाए सवाल

Summer express, गुरशरण सिंह , मोहाली I आम आदमी पार्टी के आनंदपुर साहिब से सांसद मलविंदर सिंह कंग ने बुधवार को अपनी ही पार्टी की पंजाब सरकार को कटघरे में खड़ा करते हुए ग्रेटर मोहाली एरिया डेवलपमेंट अथॉरिटी (गमाडा ) में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि जीमाडा भ्रष्टाचार का अड्डा बन गया...

रोहतक के खिड़वाली गांव में पाखंडवाद के खिलाफ ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, रामपाल की विचारधारा का जताया विरोध

Summer express,रोहतक। जिले के गांव खिड़वाली में ग्रामीणों ने पाखंडवाद और अंधविश्वास के खिलाफ अपनी मुहिम को आगे बढ़ाने का निर्णय लिया है। ग्रामीणों ने आर्य समाज की ओर से चलाए जा रहे अभियान का समर्थन करते हुए रामपाल की विचारधारा का विरोध करने की बात कही। ग्रामीणों का आरोप है कि रामपाल ने सनातन...

गोहाना में फर्जी दस्तावेजों से अनियमित कॉलोनी के प्लॉट की एनओसी लेने का मामला, दो गिरफ्तार

Summer express,गोहाना (सोनीपत)। गोहाना में अनियमित कॉलोनी में स्थित प्लॉट के लिए कथित तौर पर फर्जी दस्तावेजों का इस्तेमाल कर नगर परिषद से एनओसी हासिल करने का मामला सामने आया है। शहर थाना पुलिस ने इस मामले में बसंत और अंकुश को गिरफ्तार किया है। वहीं, मामले में नामजद सफाई कर्मचारी रवि फिलहाल हाईकोर्ट से...

हरियाणा की मिट्टी में केवल अन्न ही नहीं, चैंपियन भी पैदा होते हैं : नायब सिंह सैनी

Summer express, मोनिका रावत , पंचकूला, I हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बुधवार को पंचकूला में आयोजित कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 के पदक विजेताओं एवं प्रतिभागियों के राज्य स्तरीय सम्मान समारोह में खिलाड़ियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर 24 खिलाड़ियों को 13 करोड़ 97 लाख 50 हजार रुपये के नकद पुरस्कार दिए गए। इस...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.