राष्ट्रीय आस्था और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक बना तीन दिवसीय माँ शूलिनी मेला

Summer express/सोलन, भूपेन्द्र -:सोलन की अधिष्ठात्री देवी माँ शूलिनी को समर्पित तीन दिवसीय राष्ट्रीय स्तरीय ऐतिहासिक माँ शूलिनी मेले का शुक्रवार को भव्य शुभारम्भ हुआ। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता तथा सैनिक कल्याण मंत्री कर्नल डॉ. धनीराम शांडिल ने विधिवत पूजा-अर्चना और पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ मेले का उद्घाटन किया। इस अवसर पर उन्होंने माँ शूलिनी से प्रदेश और देशवासियों के सुख, समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य तथा खुशहाली की कामना की।

मेले का मुख्य आकर्षण माँ शूलिनी की पारंपरिक पालकी यात्रा रही, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। यह यात्रा माँ शूलिनी मंदिर से आरम्भ होकर शहर के विभिन्न प्रमुख मार्गों से गुजरते हुए गंज बाजार स्थित माँ दुर्गा मंदिर पहुँची, जहां परंपरा के अनुसार देवी की पालकी ने विश्राम किया। पूरे मार्ग में श्रद्धालुओं ने पुष्प वर्षा कर देवी का स्वागत किया और धार्मिक जयघोषों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धनीराम शांडिल ने कहा कि राष्ट्रीय स्तर का दर्जा मिलने से माँ शूलिनी मेले की पहचान पूरे देश में और अधिक सुदृढ़ हुई है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन केवल धार्मिक आस्था का केंद्र नहीं, बल्कि हिमाचल प्रदेश की समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और सामाजिक एकता का भी प्रतीक है। उन्होंने कहा कि इस मेले की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि तीन दिनों तक शहर भर में असंख्य भंडारों का आयोजन किया जाता है, जिससे यहां आने वाले प्रत्येक श्रद्धालु और आगंतुक को निःशुल्क भोजन उपलब्ध होता है। यह परंपरा सेवा, सहयोग और मानवता की मिसाल प्रस्तुत करती है।उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि माँ शूलिनी का आशीर्वाद सभी के जीवन में नई ऊर्जा, उत्साह और समृद्धि लेकर आएगा तथा यह मेला सामाजिक सद्भाव और सांस्कृतिक मूल्यों को और अधिक मजबूत करेगा।

इससे पूर्व सोलन के ऐतिहासिक ठोडो मैदान में आयोजित हवन-पूजन में स्वास्थ्य मंत्री ने भाग लेकर मेले के सफल आयोजन की कामना की। बाद में सोलन के उपायुक्त एवं मेला समिति के अध्यक्ष मनमोहन शर्मा ने स्वास्थ्य मंत्री, दून के विधायक राम कुमार चौधरी तथा अर्की के विधायक संजय अवस्थी का स्वागत एवं सम्मान किया।

कार्यक्रम में जोगिन्द्रा केंद्रीय सहकारी बैंक के अध्यक्ष मुकेश शर्मा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रमेश ठाकुर और सुरेंद्र सेठी, कर्नल संजय शांडिल, जतिन साहनी, शोभित बहल, कुल राकेश पंत, उप महाधिवक्ता रोहित शर्मा, संजीव ठाकुर, अनुसूचित जाति एवं जनजाति विकास निगम के प्रबंध निदेशक अजय कुमार यादव, पुलिस अधीक्षक तिरुमलाराजू एस.डी. वर्मा, अतिरिक्त उपायुक्त राहुल जैन, नगर निगम आयुक्त एकता कापटा सहित जिला प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि, विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.