Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

देव केओली नारायण के नव निर्मित मंदिर की प्रतिष्ठा समारोह शुरू, रविवार को होगा विशाल धाम

Summer express, सराज। समुद्र तल से करीब छह हजार फीट की ऊंचाई पर स्थित सराज क्षेत्र के आराध्य देव केओली नारायण का नव निर्मित भव्य मंदिर अब पूरी तरह तैयार हो चुका है। करीब छह से सात माह के अथक परिश्रम, जनसहयोग और श्रद्धालुओं की आस्था से निर्मित इस मंदिर की प्रतिष्ठा का दो दिवसीय धार्मिक समारोह केओली में आयोजित किया जा रहा है। इस दौरान आज मंदिर में विभिन्न धार्मिक अनुष्ठान और प्रतिष्ठा कार्यक्रम संपन्न किए जा रहे हैं, जबकि रविवार को विशाल सामूहिक धाम का आयोजन होगा।

केओली, बगलियारा, बेउटीनाल, बुंगादोघरी, बुनालीधार सहित समूचे सराज क्षेत्र के लोगों के सहयोग से लाखों रुपये की लागत से इस भव्य मंदिर का निर्माण किया गया है। मंदिर निर्माण में किसी भी प्रकार की सरकारी धनराशि का उपयोग नहीं किया गया, बल्कि श्रद्धालुओं के आर्थिक सहयोग और श्रमदान से इस धार्मिक धरोहर को नया स्वरूप दिया गया है।

आज सुबह से ही मंदिर परिसर में धार्मिक अनुष्ठान और हवन-यज्ञ का आयोजन शुरू हो चुका है। देवता के पुरोहितों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की जा रही है। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सुबह सवा नौ बजे से 11 बजे तक मूल मूर्ति की स्थापना की प्रक्रिया संपन्न की जा रही है। इसके बाद दोपहर में देव केओली नारायण को विधिवत नव निर्मित मंदिर में विराजमान कराया जाएगा, जबकि शाम के समय गूर द्वारा मंदिर की परिक्रमा और पारंपरिक धार्मिक अनुष्ठान किए जाएंगे।

गौरतलब है कि पिछले वर्ष आई प्राकृतिक आपदा के दौरान देव केओली नारायण के प्राचीन मंदिर को आंशिक नुकसान पहुंचा था। मंदिर अपने स्थान से हिल गया था और उसके ऊपर से मलबा भी गुजर गया था। हालांकि, मंदिर में स्थापित भगवान परशुराम की प्रतिमा पूरी तरह सुरक्षित रही थी। इसके बाद करीब 60 वर्ष बाद मंदिर का पुनर्निर्माण करने का निर्णय लिया गया।

देवता के गूर लाल सिंह ठाकुर ने बताया कि मंदिर निर्माण में सराज क्षेत्र और बाहरी क्षेत्रों से आने वाले श्रद्धालुओं ने निस्वार्थ भाव से सहयोग किया है। वहीं, देवता कमेटी के सदस्य खजान सिंह ठाकुर ने बताया कि रविवार को आयोजित होने वाले विशाल सामूहिक धाम में हजारों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। इसके लिए सराज क्षेत्र के करीब 70 देथलों को भी निमंत्रण भेजा गया है।

नव निर्मित मंदिर हिमाचली काष्ठशिल्प का बेजोड़ नमूना है। देवदार की लकड़ी से निर्मित इस मंदिर के मुख्य द्वार पर भगवान गणेश की आकर्षक प्रतिमा उकेरी गई है, जबकि प्रवेश द्वार के दोनों ओर भगवान विष्णु और मां सरस्वती की भव्य कलाकृतियां इसकी सुंदरता को और बढ़ा रही हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

शिमला में भाजपा का धरना, चुनाव में देरी पर सरकार को घेरा

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में शनिवार को भाजपा ने कांग्रेस सरकार के खिलाफ जोरदार धरना-प्रदर्शन किया। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने जिला परिषद, बीडीसी तथा नगर निकायों के चेयरमैन और वाइस चेयरमैन के चुनाव में हो रही देरी को असंवैधानिक बताते हुए सरकार पर लोकतांत्रिक संस्थाओं की अनदेखी का आरोप लगाया।...

गंगोट पंचायत में नई कार्यकारिणी ने संभाला कार्यभार, पूर्व प्रधानों के मार्गदर्शन में विकास का संकल्प

विकास शर्मा , चिंतपूर्णी। चिंतपूर्णी से सटी गंगोट पंचायत में शनिवार को नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों के शपथ ग्रहण के साथ ही नई पंचायत कार्यकारिणी ने विधिवत रूप से कार्यभार संभाल लिया। इस अवसर ने गांव में नई शुरुआत के साथ-साथ विकास के लिए पुरानी और नई पीढ़ी के समन्वय की अनूठी मिसाल पेश की। शपथ ग्रहण...

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों...

जनादेश से घबराई सुक्खू सरकार चुनाव टालकर हॉर्स ट्रेडिंग की कोशिश कर रही: जयराम ठाकुर

Summer express, संजू , शिमला। पंचायत और नगर निकाय चुनाव परिणामों के बाद नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर तीखा हमला बोला है। शिमला में आयोजित पत्रकार वार्ता में जयराम ठाकुर ने आरोप लगाया कि सरकार जिला परिषद, नगर परिषद और नगर पंचायतों के अध्यक्ष एवं उपाध्यक्ष के चुनाव...

अंबाला छावनी बस स्टैंड पर सुरक्षा व्यवस्था हाईटेक, लगाए गए 24 सीसीटीवी कैमरे

अंकुर कपूर, अंबाला। अंबाला छावनी बस स्टैंड की सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत एवं आधुनिक बनाने के लिए हरियाणा रोडवेज प्रशासन ने बस अड्डे पर 24 सीसीटीवी कैमरे स्थापित किए हैं। इनमें चार अत्याधुनिक 360 डिग्री घूमने वाले कैमरे भी शामिल हैं, जो बस स्टैंड परिसर और उसके आसपास की गतिविधियों पर चौबीसों घंटे...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.