कष्ट निवारण समिति की बैठक में कृषि मंत्री सख्त, जनसमस्याओं के समाधान में लापरवाही पर चेतावनी

Summer express,राकेश कुमार शर्मा , करनाल। हरियाणा के कृषि एवं किसान कल्याण, पशुपालन एवं डेयरी तथा मत्स्य पालन मंत्री श्याम सिंह राणा ने स्पष्ट किया है कि जनसमस्याओं के समाधान में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आम जनता की शिकायतों का निपटारा पूरी पारदर्शिता और तय समय सीमा के भीतर सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि यदि किसी अधिकारी की लापरवाही सामने आती है तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

करनाल के पंचायत भवन में आयोजित जिला लोक संपर्क एवं कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने विभिन्न विभागों से जुड़े लंबित मामलों और जन शिकायतों की विस्तार से समीक्षा की। बैठक के दौरान अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित शिकायतों और उनके समाधान की स्थिति से अवगत कराया।

बैठक में कुल सात मामलों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि पांच मामलों को विस्तृत जांच के लिए अगली बैठक तक लंबित रखा गया। मंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार की प्राथमिकता आम नागरिकों को त्वरित राहत पहुंचाना है और किसी भी शिकायत को अनावश्यक रूप से लंबित नहीं रहने दिया जाएगा।

मीडिया से बातचीत के दौरान श्याम सिंह राणा ने कहा कि सरकार की कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने में यदि किसी स्तर पर लापरवाही बरती गई तो संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से जनहित के मामलों में संवेदनशीलता और जवाबदेही के साथ कार्य करने की अपेक्षा जताई।

बरसात के मौसम को देखते हुए ड्रेनों और नहरों की सफाई व्यवस्था पर भी मंत्री ने चिंता जताई। उन्होंने कहा कि जल निकासी व्यवस्था को दुरुस्त रखना बेहद जरूरी है, लेकिन सफाई कार्यों में निर्धारित नियमों और मानकों का पालन अनिवार्य है। यदि किसी स्तर पर अनियमितता या नियमों के उल्लंघन की शिकायत मिलती है तो उसकी जांच कराकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

कृषि मंत्री ने संसाधनों के संरक्षण पर जोर देते हुए कहा कि पानी और डीजल दोनों ही किसानों और देश की अर्थव्यवस्था के लिए महत्वपूर्ण संसाधन हैं। उन्होंने कहा कि डीजल कृषि एवं अन्य मशीनों के संचालन के लिए आवश्यक है, जबकि पानी जीवन और खेती का आधार है। इसलिए दोनों संसाधनों का संरक्षण और विवेकपूर्ण उपयोग समय की आवश्यकता है।

कांग्रेस विधायक से कथित फिरौती मांगने के मामले पर प्रतिक्रिया देते हुए श्याम सिंह राणा ने कहा कि प्रदेश सरकार कानून व्यवस्था को मजबूत बनाए रखने के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। उन्होंने कहा कि कई बार अपराधी विदेशों में बैठकर भी आपराधिक गतिविधियों को अंजाम देने का प्रयास करते हैं, लेकिन सुरक्षा एजेंसियां उन पर लगातार नजर बनाए हुए हैं। उन्होंने चेतावनी दी कि अपराधी चाहे कहीं भी हों, उन्हें कानून के दायरे में लाकर सख्त सजा दिलाई जाएगी।

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के बयान से जुड़े सवाल पर प्रतिक्रिया देते हुए कृषि मंत्री ने कहा कि हरियाणा और पंजाब के बीच सामाजिक और पारिवारिक संबंध बेहद मजबूत हैं। उन्होंने कहा कि सार्वजनिक जीवन में ऐसी भाषा और टिप्पणियों से बचना चाहिए, जो आपसी रिश्तों और सामाजिक सौहार्द की गरिमा को प्रभावित करें। उन्होंने सभी पक्षों से सम्मानजनक भाषा के प्रयोग की अपील की।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर की दवाओं पर केंद्र ने दी बड़ी राहत, हिमाचल में स्वास्थ्य सेवाएं बदहाल: राजेंद्र राणा

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-: प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक राजेंद्र राणा ने कैंसर की दवाओं के दाम में 93 प्रतिशत तक की कटौती करने के लिए केंद्र की मोदी सरकार का आभार जताया है। साथ ही उन्होंने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर स्वास्थ्य सेवाओं और मरीजों को मिलने वाली सुविधाओं की अनदेखी करने...

लोकतंत्र की लड़ाई के लिए दिल्ली कूच करेगा हिमाचल, हर विधानसभा से जुटेंगे 200 लोग

Summer express/शिमला/संजू: दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली को लेकर हिमाचल प्रदेश में भी तैयारियां तेज हो गई हैं। इस रैली में प्रदेश से करीब 10 हजार लोगों के शामिल होने का दावा किया जा रहा है। हर विधानसभा क्षेत्र से लगभग 200 लोगों को दिल्ली ले जाने का...

जयराम ठाकुर ने सड़कों की बदहाली और बस रूट बंद होने पर उठाए सवाल, बोले- गारंटियां पूरी करने में नाकाम रही सरकार

Summer express/ऊना,राकेश -:हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भाजपा नेता जयराम ठाकुर ने प्रदेश की कांग्रेस सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में हिमाचल प्रदेश में विकास कार्य पूरी तरह ठप हो गए हैं। प्रदेश में सड़कों की हालत लगातार खराब हो रही है, कई बसों के...

नौहराधार सीएचसी भवन जनता को समर्पित,50 हजार लोगों को होगा लाभ…संगड़ाह स्कूल को सीबीएसई में स्तरोन्नत करने की घोषणा

Summer express/शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शुक्रवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम द्वारा सिरमौर जिला के रेणुका विधानसभा क्षेत्र के नौहराधार में नवनिर्मित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) भवन का लोकार्पण किया। 6.92 करोड़ रुपये की लागत से तैयार छह बिस्तरों वाले इस स्वास्थ्य केंद्र से क्षेत्र की 20 ग्राम पंचायतों और 47 गांवों...

1 नवंबर की दिल्ली रैली में हरियाणा से एक लाख लोग होंगे शामिल : राव नरेंद्र

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल। हरियाणा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष राव नरेंद्र ने दावा किया है कि 1 नवंबर को दिल्ली के रामलीला मैदान में होने वाली कांग्रेस और इंडिया गठबंधन की ‘वोट बचाओ, देश बचाओ’ रैली में हरियाणा से कम से कम एक लाख लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि देशभर से करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.