Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पालमपुर में एंटी चिट्टा दिवस पर नशे के खिलाफ व्यापक अभियान, युवाओं को किया गया जागरूक

Summer express, राहुल चावला, धर्मशाला। अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध एवं अवैध तस्करी निवारण दिवस के अवसर पर हिमाचल प्रदेश सरकार के निर्देशों पर पूरे प्रदेश में “एंटी चिट्टा दिवस” मनाया गया। इसी कड़ी में पुलिस थाना पालमपुर के अंतर्गत नगर निगम कार्यालय पालमपुर में नशा विरोधी जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें समाज के विभिन्न वर्गों की भागीदारी रही।

कार्यक्रम की अध्यक्षता अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) कांगड़ा वीर बहादुर ने की। इस अवसर पर नगर निगम के मेयर, पार्षद, विभिन्न विद्यालयों के प्रधानाचार्य और बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नशे की बढ़ती समस्या, इसके सामाजिक दुष्प्रभाव और युवाओं को इससे बचाने के उपायों पर विस्तार से चर्चा की गई। उपस्थित सभी लोगों ने नशा मुक्त समाज के निर्माण का संकल्प लेते हुए शपथ भी ग्रहण की।

इसके उपरांत कमांडो फिजिकल अकादमी पालमपुर में लगभग 300 विद्यार्थियों के लिए विशेष जागरूकता व्याख्यान आयोजित किया गया। इस दौरान छात्रों को नशे के दुष्प्रभावों की जानकारी दी गई और उन्हें एंटी चिट्टा व एंटी ड्रग्स की शपथ दिलाई गई। कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को नशे से दूर रहकर एक स्वस्थ और सुरक्षित भविष्य की ओर प्रेरित करना रहा।

एएसपी वीर बहादुर ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के तहत प्रदेश सरकार के निर्देशों पर हिमाचल भर में व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया है। उन्होंने बताया कि जिला कांगड़ा की 15 पंचायतों सहित धर्मशाला और पालमपुर नगर निगम क्षेत्रों में पुलिस अधिकारियों, एसएचओ और चौकी प्रभारियों ने जनप्रतिनिधियों के साथ बैठक कर नशा विरोधी अभियान की रूपरेखा साझा की। साथ ही विभिन्न शिक्षण संस्थानों में विद्यार्थियों को जागरूक कर शपथ भी दिलाई गई।

उन्होंने कहा कि नशे की समस्या तेजी से नया रूप ले रही है और अब महिलाएं तथा कम उम्र के बच्चे भी इसके निशाने पर आ रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक है। ऐसे में गांव-गांव और घर-घर तक जागरूकता फैलाना समय की आवश्यकता है। उन्होंने यह भी कहा कि नशे के कारण चोरी, लूट और हत्या जैसी गंभीर आपराधिक घटनाओं में वृद्धि हो रही है, इसलिए समाज के हर वर्ग को इस अभियान में सक्रिय भूमिका निभानी होगी।

एएसपी ने स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन नशे की तस्करी पर सख्त कार्रवाई के साथ-साथ नशे की गिरफ्त में आए युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने के लिए लगातार प्रयासरत है। उन्होंने आम जनता से अपील की कि नशे से जुड़ी किसी भी गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि प्रदेश को नशा मुक्त बनाने का अभियान और अधिक प्रभावी हो सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मन की बात में PM मोदी के संदेशों की अनिल विज ने की सराहना, बोले- त्योहारों में अपनाएं ‘लोकल फॉर वोकल’

Summer express/अंबाला -:अंबाला में हरियाणा के कैबिनेट मंत्री अनिल विज और मंत्री कृष्ण लाल पवार ने कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम को सुना। प्रधानमंत्री के संबोधन में नशामुक्ति, स्वच्छता, विज्ञान एवं तकनीक और स्थानीय उत्पादों को बढ़ावा देने जैसे मुद्दों पर दिए गए संदेशों की अनिल विज ने सराहना...

पिंजौर के सूरजपुर में दर्दनाक सड़क हादसा,चाचा-भतीजे की मौत

Summer express/मोनिका रावत, पिंजौर:एचएमटी और सूरजपुर बीच हुए देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में चाचा-भतीजे की मौत हो गई। हादसा तेज रफ्तार गाड़ीवो के बाइक को टक्कर मारने के कारण हुआ। मृतकों की पहचान 22 वर्षीय जितेंद्र और 32 वर्षीय मुकेश के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार, दोनों पेट्रोल डलवाकर बाइक पर...

20 सितंबर को सेक्टर-17 में नशे के खिलाफ जुटेंगे हजारों युवा, Gen Z संभालेगा मोर्चा

Summer express/मोनिका रावत/चंडीगढ़। युवाओं को नशे के खिलाफ एकजुट करने और समाज में व्यापक जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से 20 सितंबर को चंडीगढ़ के सेक्टर-17 प्लाजा में “Gen Z Against Drugs” कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के विभिन्न कॉलेजों, शिक्षण संस्थानों और अलग-अलग क्षेत्रों से हजारों युवाओं के शामिल होने की उम्मीद...

करनाल में मनोहर लाल का विपक्ष पर निशाना: बोले- राजनीति में संवाद जरूरी, लेकिन तथ्य और सच्चाई से समझौता नहीं

Summer express/राकेश कुमार शर्मा | करनाल-:करनाल पहुंचे केंद्रीय ऊर्जा एवं आवासन और शहरी मामलों के मंत्री मनोहर लाल ने रविवार को विपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि लोकतंत्र में जनता और युवाओं के साथ संवाद बेहद जरूरी है, लेकिन यह संवाद तथ्य, सच्चाई और जनहित पर आधारित होना चाहिए। उन्होंने राहुल गांधी के युवाओं...

नशे के खिलाफ निर्णायक लड़ाई की जरूरत, जनभागीदारी से मिलेगी सफलता: जयराम ठाकुर

Summer express/शिमला -: पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि यह कार्यक्रम देशभर में समाज के विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य कर रहे लोगों को पहचान दिलाने और दूसरों को प्रेरित करने का प्रभावी माध्यम बन चुका है।जयराम ठाकुर ने...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.