Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मंडी में कांग्रेस का भाजपा पर हमला,राम मंदिर दान और नीट पेपर लीक मामले पर केंद्र सरकार को घेरा

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: जिला कांग्रेस के संगठन विस्तार कार्यक्रम के तहत मंडी पहुंचे कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव एवं हिमाचल प्रदेश सह-प्रभारी विदित चौधरी ने भाजपा और केंद्र सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित चोरी के मामले को लेकर भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए।

विदित चौधरी ने कहा कि राम के नाम पर धन संग्रह और उसके दुरुपयोग के आरोप कोई नए नहीं हैं। उन्होंने दावा किया कि वर्ष 1992 में राम मंदिर आंदोलन के दौरान एकत्र किए गए चंदे का आज तक जनता के सामने पूरा हिसाब नहीं रखा गया। उन्होंने आरोप लगाया कि अयोध्या राम मंदिर में दान और चढ़ावे से जुड़े कथित मामले में भी भाजपा से जुड़े लोगों की भूमिका सामने आ रही है, जिसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए।इससे पहले जिला कांग्रेस कमेटी ने गांधी भवन से उपायुक्त कार्यालय तक नीट पेपर लीक मामले को लेकर विरोध रैली निकाली। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए जिला प्रशासन के माध्यम से राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग उठाई।विदित चौधरी ने कहा कि पिछले दस वर्षों में विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं के पेपर लीक होने की अनेक घटनाएं सामने आई हैं, जिससे केंद्र सरकार की शिक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े हुए हैं। उनका आरोप था कि पेपर लीक की घटनाओं से लाखों छात्रों का भविष्य प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों के हितों की लड़ाई सड़क से लेकर संसद तक जारी रखेगी और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कैंसर मरीजों की मदद को ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ ने बढ़ाया हाथ, 1.21 लाख रुपये की आर्थिक सहायता

Summer express/शिमला,संजू-: गंभीर बीमारियों से जूझ रहे जरूरतमंद लोगों के लिए ‘ज़िंदगी रिटर्न्स’ संस्था लगातार राहत और सहयोग का माध्यम बन रही है। संस्था ने कैंसर से पीड़ित दो मरीजों के उपचार के लिए कुल 1 लाख 21 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान कर सामाजिक सरोकार की मिसाल पेश की।हिमाचल प्रदेश सचिवालय, शिमला में...

सोनीपत: यमुना में नहाने गए दो सगे भाई तेज बहाव में डूबे, तलाश जारी

Summer express, सोनीपत। शनिवार सुबह यमुना नदी में नहाने के दौरान दो सगे भाइयों के डूबने से सनपेड़ा गांव में हड़कंप मच गया। 15 वर्षीय सत्यम और उसका 17 वर्षीय भाई शिवम अपने दोस्त प्रिंस (16) के साथ बेगा घाट के पास यमुना नदी में नहाने गए थे। इसी दौरान दोनों भाई नदी की तेज...

हिसार में 24वें दिन शुरू हुआ कचरा उठान, पुलिस सुरक्षा में निगम ने चलाया अभियान  

Summer express,हिसार। नगर निगम के सफाई कर्मचारियों की 23 दिन से जारी हड़ताल के बीच शहर की सफाई व्यवस्था को पटरी पर लाने की कवायद शुरू हो गई है। हड़ताल के 24वें दिन सेक्टर-14 में डोर-टू-डोर कचरा उठाने की सेवा शुरू की गई। नगर निगम की ओर से कचरा उठाने वाली गाड़ियों को एक साथ...

रेवाड़ी में चोरी करने पहुंचे चोरों की बाइक पंचर, दूसरी मोटरसाइकिल चुराकर फरार

Summer express, रेवाड़ी ,  अंकुर कपूर  । चोरी की वारदात को अंजाम देने पहुंचे आरोपियों की मुश्किल उस समय बढ़ गई, जब उनकी मोटरसाइकिल रास्ते में पंचर हो गई। इसके बाद आरोपियों ने अपनी बाइक मौके पर ही छोड़ दी और वहां खड़ी दूसरी मोटरसाइकिल चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना आसपास लगे सीसीटीवी...

लोअर बाजार में फिर सजी तहबाजारियों की दुकानें,CITU के साथ आर-पार की लड़ाई का ऐलान

Summer express/शिमला, संजू-: राजधानी शिमला के लोअर बाजार में तहबाजारियों और नगर निगम के बीच चल रहा विवाद एक बार फिर गरमा गया है। शनिवार को तहबाजारियों ने CITU के समर्थन से लोअर बाजार में दुकानें लगाकर नगर निगम की कार्रवाई का विरोध किया।प्रदर्शनकारियों ने साफ कर दिया कि रोजी-रोटी के संकट के बीच अब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.