Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा में ‘भ्रष्ट पटवारियों’ की वायरल लिस्ट का मामला हाईकोर्ट में, सरकार से जवाब तलब

चंडीगढ़ |  हरियाणा में कथित रूप से भ्रष्टाचार में लिप्त पटवारियों और निजी व्यक्तियों की एक विवादित सूची वायरल होने का मामला अब पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट पहुंच गया है। अदालत ने इस गंभीर मुद्दे पर राज्य सरकार से जवाब मांगा है।

इस वायरल सूची में 370 पटवारियों और 170 निजी व्यक्तियों के नाम शामिल हैं। इन सभी ने हरियाणा सरकार को पक्ष बनाते हुए हाईकोर्ट में याचिका दायर की है। याचिका पर सुनवाई करते हुए कोर्ट ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि एक सप्ताह के भीतर यह बताया जाए कि लिस्ट लीक करने के पीछे किस अधिकारी या कर्मचारी की भूमिका रही और अब तक क्या कार्रवाई की गई है।

याचिकाकर्ताओं ने कोर्ट से मांग की है कि इस प्रकरण में हस्तक्षेप कर उनके मौलिक अधिकारों की रक्षा की जाए। उनका कहना है कि बिना किसी वैधानिक जांच या आधिकारिक पुष्टि के इस तरह उन्हें भ्रष्टाचार से जोड़ना न केवल उनकी छवि को नुकसान पहुंचाता है, बल्कि संविधान के अनुच्छेद 21 के तहत प्राप्त उनके अधिकारों का भी उल्लंघन है।

हाईकोर्ट में याचिका दायर करने वाले वकील साहिबजीत सिंह संधू ने कहा कि यह लिस्ट सार्वजनिक होने के बाद मीडिया में भी व्यापक रूप से प्रकाशित की गई, जिससे याचिकाकर्ताओं की सामाजिक प्रतिष्ठा प्रभावित हुई है। उन्होंने कोर्ट से मांग की है कि इस लीक के पीछे जिम्मेदार अधिकारियों की स्वतंत्र जांच कराई जाए और उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...

चिंतपूर्णी में उमड़ा आस्था का सैलाब, माधो टीला तक पहुंची श्रद्धालुओं की कतार

Summer express, चिंतपूर्णी। विकास शर्मा। धार्मिक नगरी चिंतपूर्णी में रविवार को माता श्री चिंतपूर्णी के दरबार में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। पंजाब समेत पड़ोसी राज्यों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु माता के दर्शन और पूजा-अर्चना के लिए पहुंचे। भीड़ बढ़ने के कारण मंदिर में दर्शनों के लिए लगी डबल लाइन ओल्ड बस स्टैंड को...

कारगिल विजय दिवस पर जसवां प्रागपुर में कार्यक्रम, 500 से अधिक पूर्व सैनिकों ने कराया पंजीकरण

Summer express, जसवां प्रागपुर। राकेश शर्मा। भाजपा जसवां प्रागपुर मंडल की ओर से रविवार को चिंतपूर्णी के समीप गंगोट पंचायत के मोइन स्थित एक निजी पैलेस में कारगिल विजय दिवस और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘मन की बात’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में जसवां प्रागपुर के विधायक एवं पूर्व उद्योग मंत्री विक्रम सिंह...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.