Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक, 14 शिकायतों पर हुई सुनवाई

Summer express, सुन्दर कुंडू , पलवल | पलवल में मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में जिला लोक संपर्क एवं परिवाद समिति की मासिक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर ने की। इस दौरान कुल 14 शिकायतें सामने आईं, जिनकी क्रमवार सुनवाई की गई।

उपायुक्त ने सभी शिकायतों को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित विभागीय अधिकारियों को शीघ्र समाधान करने के निर्देश दिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक नितीश अग्रवाल सहित जिला प्रशासन के अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद रहे।

उपायुक्त ने जानकारी देते हुए बताया कि बैठक में 11 शिकायतों का मौके पर ही निपटारा कर दिया गया, जबकि कुछ मामलों में अधिकारियों से एक्शन टेकन रिपोर्ट (एटीआर) मांगी गई है। उन्होंने कहा कि कई बार नागरिकों को अपनी समस्याओं के समाधान के लिए सरकारी दफ्तरों के चक्कर लगाने पड़ते हैं, जिसे ध्यान में रखते हुए सरकार द्वारा यह व्यवस्था बनाई गई है ताकि शिकायतों का समय पर समाधान हो सके।

उन्होंने बताया कि बैठक में अधिकतर शिकायतें बिजली, पानी, सीवरेज, पेंशन, फैमिली आईडी, गैस कनेक्शन, पब्लिक हेल्थ और पुलिस विभाग से संबंधित थीं। इसके अलावा अन्य नागरिकों ने भी अपनी समस्याएं प्रशासन के समक्ष रखीं।

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार जीरो टॉलरेंस की नीति पर कार्य कर रही है, इसलिए सभी अधिकारी अपने-अपने विभागों से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लें और तय समय सीमा के भीतर उनका समाधान सुनिश्चित करें।

उन्होंने स्पष्ट किया कि लोगों की हर समस्या का शीघ्र और प्रभावी समाधान प्रशासन की प्राथमिकता है

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

175 करोड़ के रेमिटेंस घोटाले ने खड़े किए सवाल सीए के खिलाफ एफआईआर, जांच का दायरा बढ़ा

समर न्यूज | लुधियानालुधियाना में करीब 175 करोड़ रुपये के कथित विदेशी रेमिटेंस घोटाले से जुड़े मामले में चार्टर्ड अकाउंटेंट (सीए) के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज होने के बाद वित्तीय लेनदेन की निगरानी और नियामकीय व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं।शुरुआती जांच में कथित तौर पर ऐसी कंपनियों और बैंक खातों का इस्तेमाल किए जाने...

बरनाला की फैक्ट्री पर पर्यावरण उल्लंघन के आरोप, एनजीटी सख्त

समर न्यूज | बरनालाबरनाला जिले के धौला गांव स्थित एक औद्योगिक इकाई पर पर्यावरण नियमों के उल्लंघन के आरोपों की जांच अब राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) की निगरानी में होगी। शिकायत पर सुनवाई करते हुए अधिकरण ने केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय, बरनाला के मंडल वन अधिकारी और उपायुक्त के...

खाली अटैचियां लेकर प्रदर्शन पर सीएम सुक्खू का तंज, बोले- प्याज और चीनी बांटते तो जनता को होता फायदा

Summer express/शिमला, संजू -:वाराणसी दौरे से लौटे हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भाजपा के प्रदर्शन और सरकार पर लगाए जा रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर विपक्ष पर तीखा पलटवार किया। भाजपा के प्रदर्शन में अटैचियां लेकर पहुंचने पर मुख्यमंत्री ने तंज कसते हुए कहा कि खाली अटैचियां लेकर नाटक करने के...

टैक्सी यूनियन के धरने में पहुंचे विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा, सुक्खू सरकार पर साधा निशाना

Summer express/शिमला, संजू -:ऑल हिमाचल टैक्सी ऑपरेटर एसोसिएशन की ओर से सोमवार को शिमला के चौड़ा मैदान में विभिन्न मांगों को लेकर प्रदर्शन किया गया। धरने में भाजपा विधायक सुधीर शर्मा और आशीष शर्मा भी पहुंचे और टैक्सी ऑपरेटरों के आंदोलन को समर्थन दिया।इस दौरान भाजपा विधायक सुधीर शर्मा ने प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री सुखविंदर...

कांग्रेस की मानसिकता सिख विरोधी: डॉ. संजय शर्मा

Summer Express , अंकुर कपूर, चंडीगढ़ । भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) हरियाणा ने कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा द्वारा पूर्व सांसद सज्जन कुमार की मृत्यु को लेकर की गई टिप्पणी पर कड़ी आपत्ति जताई है। भाजपा ने कहा कि 1984 के सिख विरोधी दंगों से जुड़े मामले में दोषसिद्ध पूर्व सांसद के प्रति इस प्रकार की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.