Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में बढ़ते आपदा संकट पर बोले पूर्व IFS अधिकारी, “बिना पर्यावरण संरक्षण के विकास बनेगा विनाश का कारण

Summer express/राहुल चावला , धर्मशाला-:  धर्मशाला में सेवानिवृत्त भारतीय वन सेवा (IFS) अधिकारी एवं पर्यावरण विशेषज्ञ डॉ. अशोक कुमार सोमल ने कहा कि हिमाचल प्रदेश में हाल के वर्षों में आई प्राकृतिक आपदाओं के पीछे जलवायु परिवर्तन के साथ-साथ अनियोजित विकास भी एक बड़ा कारण है। धर्मशाला में आयोजित पत्रकार वार्ता में उन्होंने कहा कि वर्ष 2023 और 2025 में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों में आई बाढ़ और भूस्खलन की घटनाएं इस बात का संकेत हैं कि विकास कार्यों के दौरान पर्यावरणीय संतुलन की अनदेखी नहीं की जा सकती।उन्होंने कहा कि ग्लोबल वार्मिंग के कारण मौसम का स्वरूप तेजी से बदल रहा है, जिससे कहीं सूखा तो कहीं बाढ़ जैसी परिस्थितियां बन रही हैं। पहाड़ी क्षेत्रों में सड़कों के निर्माण के लिए बड़े पैमाने पर की गई कटिंग से पर्वतों की प्राकृतिक ढलान और वनस्पति प्रभावित हुई है, जिससे भूस्खलन और मलबा बहने की घटनाएं बढ़ी हैं।

डॉ. सोमल ने बताया कि 20 जून से उन्होंने फतेहपुर, पालमपुर , सराज, शिकारी देवी और करसोग क्षेत्रों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने पाया कि वर्ष 2025 में सबसे अधिक नुकसान सराज घाटी में हुआ, जहां वाखली खड्ड में भारी मात्रा में पानी, मिट्टी और लकड़ियां बहकर आईं। इससे पोंग बांध में भी बड़ी मात्रा में गाद जमा हुई, जिससे उसकी जल भंडारण क्षमता प्रभावित हो रही है।

उन्होंने लोगों से बरसात के मौसम में नंगी पहाड़ियों और भूस्खलन प्रभावित क्षेत्रों में अधिक से अधिक पौधारोपण करने और लगाए गए पौधों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की। उनका कहना था कि केवल पौधे लगाना ही पर्याप्त नहीं, बल्कि उनका संरक्षण भी उतना ही आवश्यक है। उन्होंने कहा कि वैज्ञानिक दृष्टि से पहाड़ी क्षेत्रों में लगभग दो-तिहाई भूभाग पर वन होना पर्यावरणीय संतुलन के लिए जरूरी है।डॉ. सोमल ने शिकारी देवी क्षेत्र का उदाहरण देते हुए कहा कि पिछले 25-30 वर्षों में पर्यटन और धार्मिक गतिविधियों के बढ़ने, सड़कों तथा भवनों के निर्माण से वहां भी पर्यावरण पर दबाव बढ़ा है। उन्होंने कहा कि हिमालय और हिमाचल को सुरक्षित रखने के लिए विकास कार्यों के साथ पर्यावरण संरक्षण, उचित जल निकासी व्यवस्था और सतत विकास (सस्टेनेबिलिटी) के सिद्धांतों को प्राथमिकता देनी होगी। साथ ही लोगों को प्राकृतिक आपदाओं के प्रति जागरूक और सतर्क रहने की भी आवश्यकता है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.