Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

घोषणापत्र में 20 हजार लीटर मुफ्त पानी, एक साल बाद सड़क पर प्रदर्शन… कांग्रेस बताए जनता को गुमराह क्यों किया?

Summer express, मोनिका रावत, चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश महामंत्री संजीव राणा ने कांग्रेस द्वारा 20,000 लीटर मुफ्त पानी की मांग को लेकर किए गए प्रदर्शन पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि यह प्रदर्शन जनता की चिंता नहीं, बल्कि कांग्रेस की राजनीतिक नौटंकी है।

संजीव राणा ने कहा कि लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कांग्रेस और चंडीगढ़ के सांसद मनीष तिवारी ने अपने घोषणा पत्र में प्रत्येक

परिवार को 20,000 लीटर मुफ्त पानी देने का वादा किया था। आज एक वर्ष बाद उसी मुद्दे को लेकर सड़क पर उतरना इस बात का प्रमाण है कि कांग्रेस अपने ही वादों को पूरा कराने में पूरी तरह विफल रही है।
उन्होंने कहा कि यदि यह वादा इतना महत्वपूर्ण था, तो सांसद मनीष तिवारी जनता को बताएं कि पिछले एक वर्ष में इस घोषणा को लागू कराने के लिए उन्होंने केंद्र सरकार, चंडीगढ़ प्रशासन या नगर निगम के समक्ष कितनी बार आवाज उठाई और क्या ठोस प्रयास किए।
संजीव राणा ने कहा कि कांग्रेस का इतिहास चुनाव से पहले बड़ी-बड़ी गारंटियां देने और चुनाव के बाद उन्हें भूल जाने का रहा है। हिमाचल प्रदेश सहित कांग्रेस शासित राज्यों में भी कई चुनावी गारंटियों को लेकर जनता आज जवाब मांग रही है।उन्होंने कहा कि चंडीगढ़ की जनता अब केवल घोषणाओं और धरनों से प्रभावित नहीं होगी। जनता जानना चाहती है कि चुनावी वादों का क्या हुआ और सांसद मनीष तिवारी अपने घोषणा पत्र का हिसाब कब देंगे।

संजीव राणा ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी जनहित के मुद्दों पर राजनीति नहीं, बल्कि जवाबदेही और विकास की राजनीति में विश्वास रखती है। कांग्रेस को प्रदर्शन करने से पहले अपने अधूरे वादों का जवाब देना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धार्मिक स्थल पीर निगाह से लौट रहे श्रद्धालुओं का ट्रक खाई में गिरा, 40 से अधिक घायल

Summer express/ऊना/ राकेश -:धार्मिक स्थल पीर निगाह में माथा टेककर वापस लौट रहे हरियाणा के श्रद्धालुओं का जत्था मंगलवार सुबह हादसे का शिकार हो गया। पीर निगाह मंदिर से करीब दो किलोमीटर दूर उतराई में श्रद्धालुओं से भरा 14 टायर वाला मालवाहक वाहन चालक के नियंत्रण से बाहर होकर सड़क किनारे गहरी खाई में जा...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन तेज, सीएम आवास घेराव के लिए निकले, बैरिकेडिंग तोड़ी

summer express, पटना। भर्ती परीक्षाओं से जुड़ी मांगों को लेकर छात्र संगठनों और बिहार सरकार के बीच बातचीत के बावजूद प्रमुख मुद्दों पर सहमति नहीं बन सकी। इसके बाद मंगलवार को बड़ी संख्या में छात्र एक बार फिर पटना की सड़कों पर उतर आए। प्रदर्शनकारियों ने मुख्यमंत्री आवास का घेराव करने का ऐलान किया है।...

पंजाब से जुड़ी आतंकी साजिश का खुलासा, चंडीगढ़ में आईईडी के साथ तीन युवक गिरफ्तार

summer express, तरनतारन। पंजाब से जुड़े एक संदिग्ध आतंकी नेटवर्क के खिलाफ कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ पुलिस के ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-43 बस स्टैंड के पीछे से तीन युवकों को आईईडी और हथियारों के साथ गिरफ्तार किया है। पुलिस का दावा है कि आरोपी भीड़भाड़ वाले स्थान की रेकी कर वहां धमाका करने की तैयारी...

कैथल में कष्ट निवारण समिति की बैठक, मंत्री ने अधिकारियों को दी सख्त हिदायत

summer express , बलिंदर कुमार , कैथल। हरियाणा के कृषि मंत्री श्याम सिंह राणा ने कैथल के लघु सचिवालय सभागार में आयोजित जिला कष्ट निवारण समिति की बैठक की अध्यक्षता करते हुए अधिकारियों को आमजन की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान करने के निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट कहा कि जनसमस्याओं के निपटारे में लापरवाही...

रक्षाबंधन पर महिलाओं को मुफ्त बस यात्रा, 27 अगस्त दोपहर से शुरू होगी सुविधा

summer express ,अंकुर कपूर अंबाला। रक्षाबंधन के पर्व पर हरियाणा सरकार ने महिलाओं को बड़ी राहत देते हुए निशुल्क बस यात्रा की सुविधा देने का फैसला किया है। यह सुविधा 27 अगस्त दोपहर से शुरू होकर 28 अगस्त की मध्यरात्रि 12 बजे तक जारी रहेगी। महिलाओं के साथ 15 वर्ष तक के बच्चे भी बिना किराया...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.