Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यमुनानगर में अधूरे बाढ़ बचाव कार्यों से बढ़ी चिंता, कटाव का खतरा बरकरार

Summer express , यमुनानगर | प्री-मानसून की शुरुआत के बावजूद यमुनानगर जिले में बाढ़ और नदी कटाव को लेकर चिंता कम नहीं हुई है। प्रशासन ने यमुना, सोम और पथराला नदियों पर 30 जून तक सभी बाढ़ बचाव कार्य पूरे करने का लक्ष्य तय किया था, लेकिन अब तक केवल 22 कार्य ही पूरे हो सके हैं, जबकि 12 परियोजनाएं अभी अधूरी हैं।

सबसे ज्यादा प्रभावित गांवों में शामिल कमालपुर में कटाव रोकने के लिए चल रहा पत्थर डालने का कार्य भी अब तक पूरा नहीं हो पाया है। इस बार जिले में कुल 34 बाढ़ सुरक्षा कार्य प्रस्तावित हैं, जिन पर करीब 43 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं।

जिला प्रशासन की ओर से इन कार्यों को समय पर पूरा करने के लिए लगातार निर्देश दिए गए थे। उपायुक्त प्रीति ने संबंधित अधिकारियों और एसडीएम को नियमित निगरानी के निर्देश भी दिए थे, लेकिन इसके बावजूद कई जगहों पर कार्य अधर में लटके हुए हैं। ऐसे में मानसून के दौरान नदियों में जलस्तर बढ़ने पर कटाव और बाढ़ का खतरा बढ़ सकता है।

स्थानीय लोगों का आरोप है कि निगरानी व्यवस्था के बावजूद कई स्थानों पर निर्माण कार्यों में लापरवाही बरती जा रही है। कमालपुर गांव, जो यमुना नदी के किनारे स्थित है, पिछले वर्ष गंभीर कटाव की चपेट में आ गया था। हालात इतने खराब हो गए थे कि ग्रामीणों ने पलायन तक शुरू कर दिया था। इसके बावजूद इस बार भी सुरक्षा कार्य समय पर पूरे नहीं हो पाए हैं।

वहीं, गुमथला क्षेत्र में यमुना नहर के किनारों पर हो रहे निर्माण कार्यों में छोटे और कमजोर पत्थरों के इस्तेमाल के आरोप भी सामने आए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि यदि गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं किया गया तो मानसून के दौरान हालात और खराब हो सकते हैं।

बाढ़ के लिहाज से यमुनानगर जिला हर साल सबसे संवेदनशील इलाकों में गिना जाता है। हथनीकुंड बैराज से लेकर गुमथला राव तक कई गांव हर वर्ष बाढ़ और कटाव से प्रभावित होते हैं। खेतों के साथ-साथ आबादी वाले क्षेत्रों तक पानी पहुंच जाता है, जिससे किसानों और ग्रामीणों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है।

सोम और पथराला नदियां भी साढौरा, जगाधरी, रादौर और यमुनानगर क्षेत्र के कई गांवों में तबाही मचाती हैं। माली माजरा, नवाजपुर, कमालपुर, ओदरी, लापरा, बीबीपुर, रामपुर गेंडा, लालछप्पर, गुमथला और अन्य कई गांव हर साल बाढ़ के खतरे से जूझते हैं।

भारतीय किसान संघ के प्रदेश प्रवक्ता और कमालपुर निवासी विकास राणा ने आरोप लगाया कि सिंचाई विभाग बाढ़ सुरक्षा कार्यों को लेकर गंभीर नहीं है। उन्होंने कहा कि मानसून शुरू होने से पहले सभी कार्य पूरे हो जाने चाहिए थे, लेकिन अब भी कई स्थानों पर काम अधूरा पड़ा है।

उन्हेड़ी गांव के निवासी रामबीर सिंह चौहान ने कहा कि हर साल करोड़ों रुपये खर्च होने के बावजूद बाढ़ से स्थायी राहत नहीं मिल पा रही है। उन्होंने अवैध खनन को भी यमुना नदी में बढ़ते कटाव की बड़ी वजह बताया।

सिंचाई विभाग के एक्सईएन राहिल सैनी ने कहा कि 22 कार्य पूरे किए जा चुके हैं और बाकी परियोजनाओं को भी जल्द पूरा कर लिया जाएगा। उन्होंने दावा किया कि अधिकतर बड़े कार्य अंतिम चरण में हैं और निर्माण एजेंसियों को गुणवत्ता बनाए रखने के सख्त निर्देश दिए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूपी व बिहार की तुलना में पंजाब पीछे छूट रहा लोग परेशान हैं और व्यापारी पलायन कर रहे

सुनील शिंगार | लुधियानासमर न्यूज पंजाब के दो दिनों के दौरे के दौरान मंगलवार को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव बी एल संतोष लुधियाना पहुंचे। लुधियाना पहुंचने पर उन्होंने कई अहम मीटिंग की और 2027 पंजाब विधानसभा चुनाव के बारे में जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने स्पष्ट तौर पर कहा कि यूपी और बिहार...

चुनाव करवाने की मांग पर विपक्ष भिड़ा, हंगामे और धक्का-मुक्की के बाद दलों की सहमति से तय हुई मतदान की तारीख

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूजनगर निगम लुधियाना की फाइनेंस एंड कॉन्ट्रैक्ट कमेटी (एफएंडसीसी) के दो नए सदस्यों के चुनाव को लेकर मंगलवार को गुरु नानक देव भवन में बुलाई गई विशेष जनरल हाउस की बैठक में जमकर हंगामा हुआ। चुनाव की तारीख और मतदान प्रक्रिया को लेकर आम आदमी पार्टी, भाजपा और कांग्रेस के पार्षद...

डीए बकाया को लेकर पंजाब के कर्मचारी कल सामूहिक छुट्टी पर

{करीब चार लाख कर्मचारी और 3.5 लाख पेंशनभोगियों के शामिल होने का दावा; लंबित 18 प्रतिशत डीए किस्तों के भुगतान की मांगसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब सरकार के कर्मचारी और पेंशनभोगी लंबित महंगाई भत्ते (डीए) के भुगतान समेत अन्य मांगों को लेकर 27 अगस्त को सामूहिक छुट्टी लेकर प्रदेशभर में विरोध प्रदर्शन करेंगे। कर्मचारी संगठनों के...

अब नई पीढ़ी को मौका देने का समय: गडकरी

एजेंसी |नागपुरकेंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी के एक बयान से उनके राजनीतिक भविष्य को लेकर चर्चा तेज हो गई है। नागपुर के काटोल में एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गडकरी ने कहा कि वह पिछले करीब 30 वर्षों से सार्वजनिक जीवन में सक्रिय हैं और अब पहले की तरह ज्यादा काम...

धर्म परिवर्तन मामले में निष्पक्ष जांच की मांग, ग्रामीणों ने डीसी को सौंपा ज्ञापन

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -: घुमारवीं उपमंडल के हवाण गांव में धर्म परिवर्तन को लेकर दर्ज दो एफआईआर का मामला अब जिला प्रशासन तक पहुंच गया है। मंगलवार को हवाण गांव के ग्रामीणों ने उपायुक्त बिलासपुर को ज्ञापन सौंपकर दोनों मामलों की निष्पक्ष जांच करवाने की मांग उठाई। ज्ञापन की प्रतियां राज्यपाल, मुख्यमंत्री, डीजीपी हिमाचल प्रदेश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.