Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गैंगस्टर काला जठेड़ी पत्नी और नवजात जुड़वा बेटियों से मिलने गुरुग्राम पहुंचा

Summer express, गुरुग्राम | कुख्यात गैंगस्टर संदीप उर्फ काला जठेड़ी बुधवार को कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गुरुग्राम पहुंचा, जहां उसने अपनी पत्नी अनुराधा चौधरी और नवजात जुड़वा बेटियों से मुलाकात की। दिल्ली की रोहिणी कोर्ट ने मानवीय आधार पर उसे चार घंटे की कस्टडी पैरोल दी थी।

दिल्ली पुलिस की टीम काला जठेड़ी को दोपहर करीब 12 बजे गुरुग्राम के डीएलएफ फेस-3 स्थित नीलकंठ अस्पताल लेकर पहुंची। इस दौरान अस्पताल परिसर और आसपास के इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। गुरुग्राम पुलिस के जवान भी सुरक्षा व्यवस्था में मौजूद रहे।

जानकारी के अनुसार, काला जठेड़ी की पत्नी अनुराधा चौधरी ने आईवीएफ प्रक्रिया के जरिए जुड़वा बच्चियों को जन्म दिया है। प्रसव के दौरान उनकी तबीयत बिगड़ने पर डॉक्टरों ने सी-सेक्शन के माध्यम से डिलीवरी करवाई थी।

सूत्रों के मुताबिक, पैरोल देने से पहले अदालत ने अस्पताल और मेडिकल रिकॉर्ड की जांच भी करवाई थी। सभी दस्तावेजों की पुष्टि के बाद कोर्ट ने सीमित समय के लिए कस्टडी पैरोल मंजूर की।

काला जठेड़ी हरियाणा के सोनीपत जिले के जठेड़ी गांव का रहने वाला है। वह पहले केबल ऑपरेटर का काम करता था। उसने पूर्व लेडी डॉन अनुराधा चौधरी से 12 मार्च 2024 को दिल्ली में शादी की थी। उस समय भी कोर्ट ने उसे विशेष कस्टडी पैरोल दी थी।

गौरतलब है कि काला जठेड़ी के खिलाफ दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हत्या, रंगदारी, फिरौती और संगठित अपराधों से जुड़े 30 से अधिक मामले दर्ज हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कांगड़ा में मौसम को लेकर अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की अपील, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:कांगड़ा जिले में आगामी दिनों में मौसम के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 1, 2 और 4 जुलाई को जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जबकि...

पानीपत की कबाड़ी फैक्ट्री में हादसा, कपड़े की गांठ गिरने से महिला श्रमिक की मौत

Summer express, पानीपत  |  हरियाणा के पानीपत में थाना पुराना औद्योगिक क्षेत्र के अंतर्गत एक कबाड़ी फैक्ट्री में हुए दर्दनाक हादसे में महिला श्रमिक की मौत हो गई। मृतका की पहचान उत्तर प्रदेश के कैराना निवासी माया देवी के रूप में हुई है, जो पिछले कुछ समय से फैक्ट्री में काम कर रही थी। जानकारी के...

हरियाणा बना MSP पर 24 फसलों की खरीद करने वाला देश का पहला राज्य

Summer express, राकेश कुमार शर्मा, करनाल | हरियाणा अब देश का पहला ऐसा राज्य बन गया है, जहां केंद्र सरकार द्वारा घोषित सभी 24 प्रमुख फसलों की खरीद न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) पर की जा रही है। राज्य सरकार ने अपनी खरीद नीति का विस्तार करते हुए MSP के दायरे को 14 फसलों से बढ़ाकर...

नारायणगढ़ में 11 वर्षों में हुए करीब 1000 करोड़ के विकास कार्य: CM नायब सैनी

Summer express, अंबाला | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र में पिछले साढ़े 11 वर्षों के दौरान हुए विकास कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि राज्य सरकार क्षेत्र के समग्र विकास और जनकल्याण के लिए लगातार प्रतिबद्धता के साथ काम कर रही है। अंबाला में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान...

भिवानी की 19 महीने की मासूम SMA बीमारी से जूझ रही, परिवार ने मांगी मदद

Summer express, भिवानी | हरियाणा के भिवानी जिले से एक बेहद मार्मिक मामला सामने आया है, जहां 19 महीने की मासूम सिया एक दुर्लभ आनुवंशिक बीमारी स्पाइनल मस्कुलर एट्रोफी (SMA) टाइप-1 से जिंदगी की लड़ाई लड़ रही है। बच्ची की जान बचाने के लिए ‘जोल्जेंस्मा’ नामक विशेष इंजेक्शन की जरूरत है, जिसकी कीमत करीब 9...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.