Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल में अमृत सरोवर और सिविल अस्पताल रिनोवेशन कार्यों का शुभारंभ, विपक्ष पर बरसे गौरव गौतम

Summer express, सुंदर कुंडू, पलवल | हरियाणा सरकार के खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने पलवल जिला लघु सचिवालय स्थित सभागार में अमृत सरोवर योजना के तहत विकास कार्यों और नागरिक अस्पताल के रिनोवेशन कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस मौके पर भाजपा जिला अध्यक्ष विपिन बैंसला, भाजपा नेता मनोज रावत, उपायुक्त डॉ. जयेंद्र सिंह छिल्लर सहित जिला प्रशासन के कई अधिकारी मौजूद रहे।

कार्यक्रम के दौरान गौरव गौतम ने विपक्ष, विशेषकर कांग्रेस पार्टी द्वारा मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के पंजाब चुनाव प्रचार को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि विपक्ष के पास अब कोई मुद्दा नहीं बचा है और जनता ने उन्हें पूरी तरह नकार दिया है।

उन्होंने कहा कि जिन नेताओं और उनके परिवारों पर खुद गंभीर आरोप रहे हैं, वे भाजपा सरकार पर अनर्गल टिप्पणी कर रहे हैं। गौरव गौतम ने कहा कि जनता ने कांग्रेस को बार-बार चुनावों में नकारकर घर बैठाने का काम किया है और अब विपक्ष केवल आरोप लगाने की राजनीति कर रहा है।

रेवाड़ी में केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान और मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री राव इंद्रजीत सिंह और कुछ विधायकों की अनुपस्थिति के सवाल पर उन्होंने कहा कि यह मामला उनके संज्ञान में नहीं है और भाजपा पूरी तरह संगठित पार्टी है।

गौरव गौतम ने बताया कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने प्रदेशभर में 222.97 करोड़ रुपये की लागत से 325 अमृत सरोवरों का उद्घाटन किया है। वहीं ‘स्वस्थ हरियाणा, समृद्ध हरियाणा’ अभियान के तहत 114 करोड़ रुपये की लागत से सात महत्वपूर्ण परियोजनाओं की शुरुआत की गई है।

उन्होंने कहा कि पलवल जिले में 10 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से 24 अमृत सरोवरों का सौंदर्यीकरण और जीर्णोद्धार कराया गया है। इसके अलावा नागरिक अस्पताल को करीब 7 करोड़ रुपये की लागत से आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।

राज्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार का उद्देश्य विकास योजनाओं का लाभ अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना है। इसी दिशा में पलवल जिले में सीवरेज लाइन, सड़क निर्माण, स्वास्थ्य सुविधाओं, शिक्षा और खेल ढांचे को मजबूत करने के लिए बड़े स्तर पर कार्य किए जा रहे हैं।

उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में पलवल को आधुनिक और विकसित शहर के रूप में नई पहचान दिलाई जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

यूट्यूब से सीखा हत्या का तरीका, छेड़छाड़ के आरोपी को उतारा मौत के घाट

तेलंगाना | तेलंगाना के करीमनगर जिले में एक सनसनीखेज हत्या का मामला सामने आया है, जहां एक व्यक्ति ने यूट्यूब पर हत्या करने और हथियार इस्तेमाल करने के तरीके सीखकर वारदात को अंजाम दिया। पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी को घटना के 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस के...

जालंधर में किराना स्टोर में चोरी, नकदी और सामान लेकर फरार हुए बदमाश

Summer express, जालंधर | जालंधर के दशमेश नगर इलाके में स्थित एक किराना स्टोर में देर रात चोरी की वारदात सामने आई है। बदमाश दुकान में पीछे के रास्ते से घुसे और तिजोरी से नकदी सहित हजारों रुपये का सामान चोरी कर फरार हो गए। पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो...

मानसून पहुँचते ही मंडी में नुकसान शुरू, पत्थरों की चपेट में आई महिला की मौत, 28 सड़के भी अवरूद्ध

पंडोह डैम के पानी में भी हुआ इजाफा, छोड़ा जा रहा 15 हजार क्यूसिक प्रति सेकेंड पानी Summer express/मंडी,धर्मवीर-:मंडी जिला में बारिश का सीजन शुरू होते ही हादसों का क्रम भी शुरू हो गया है। जिले के औट स्थित शनि मंदिर के पास नेशनल हाईवे पर बुधवार को एक भीषण हादसे में नालागढ़ निवासी 38...

बरसात के मौसम में डेंगू-मलेरिया से बचाव को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:बरसात की शुरुआत के साथ ही जिले में डेंगू, मलेरिया और अन्य मौसमी बीमारियों की आशंका बढ़ने लगी है। इसे देखते हुए स्वास्थ्य विभाग ने एहतियाती कदम तेज कर दिए हैं। विभाग की ओर से एडवाइजरी जारी करते हुए लोगों से साफ-सफाई बनाए रखने और मच्छरों की रोकथाम के लिए आवश्यक सावधानियां...

कांगड़ा में मौसम को लेकर अलर्ट, नदी-नालों से दूर रहने की अपील, प्रशासन ने जारी की सुरक्षा एडवाइजरी

Summer express/धर्मशाला, राहुल -:कांगड़ा जिले में आगामी दिनों में मौसम के बिगड़ने की आशंका को देखते हुए जिला प्रशासन ने लोगों और पर्यटकों के लिए विशेष एडवाइजरी जारी की है। मौसम विभाग के अनुसार 1, 2 और 4 जुलाई को जिले के कई क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश हो सकती है, जबकि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.